लूणी नदी की तलहटी मे हटाये अतिक्रमण
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा। नगरपालिका ने आज लूणी नदी की तलहटी मे हुए अतिक्रमणों को हटवाने के लिए अभियान चलाया। पालिका द्वारा आज हटाये गए अतिक्रमणो के दौरान सत्ता एवं प्रतिपक्ष के पार्षदो की मौजूदगी मे लम्बे समय से पालिका की जमीन पर बनी दीवारों को तुड़वाया गया। अतिक्रमण प्रभारी के नेतृत्व मे मय अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने पार्षदों द्वारा बतायी गई जमीनो पर हुए अतिक्रमणो को ध्वस्त किया। इस दौरान उपाध्यक्ष रामलाल राजपुरोहित, पार्षद मांगीलाल सांखला, रोहित सोलंकी, गोविन्द जीनगर, अमराराम माली, नेता प्रतिपक्ष रतन खत्री, जेठूसिंह, कांग्रेसी नेता भगवतसिंह सहित कई जने उपस्थित थे। यह पहला मौका था जब सत्ता व विपक्ष के पार्षदो ने अतिक्रमण हटाने के मामले मे एकमत होते हुए कार्यवाही शुरू करवायी।
शहर मे हुए अतिक्रमण हटे
जिस तरह से आज पालिका के सत्ता व विपक्ष के पार्षदो ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही मे जो तत्परता दिखाई वह वास्तव मे काबिले तारीफ है और समस्त पार्षदों को शहर मे अन्य जगह हुए अतिक्रमणो को हटाने मे भी इस प्रकार की तत्परता दिखाने की आवश्यकता है। यदि सभी पार्षद एकमत से पालिका जमीन पर हुए अतिक्रमणो को हटाने मे सहयोग करें तो पालिका की करोड़ो रूपयो की जमीन अतिक्रमण मुक्त हो सकती है।
- लूणी नदी की तलहटी मे अतिक्रमण हटाता बुल्डोजर।
कोरणा मे प्रशासन गांवो के संग अभियान का शिविर आयोजित
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा। प्रशासन गांवो के संग अभियान के तहत आज ग्राम पंचायत कोरणा मुख्यालय पर शिविर आयोजित किया गया। उपखण्ड अधिकारी ओ.पी. बिश्नोई ने बताया कि कोरणा मे आयोजित शिविर मे काफी संख्या मे ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत की गई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बिश्रोई ने बताया कि शिविर मे नामान्तरकरण के 22, राजस्व रेकर्ड प्रतिलिप 68, बंटवाडा के 13, पास बुक 78, जाति प्रमाण पत्र 135, मूल निवास प्रमाण पत्र 180, बीपीएल कुटीर ज्योति योजना के 4, वृद्धावस्था, विकलांग व विधवा पेंशन के 31, आबादी के पट्टे, जन्म मृत्यु के 25, नि:शक्तजनो का चिन्हीकरण 54, गैर खातेदारी से खातेदारी के 3, जनपयोगी भूमि आवंटन के 3, जनपयोगी भूमि का आरक्षण के 2, भूमि समर्पण के 2, लोक अदालत के माध्यम से राजस्व प्रकरणों का निस्तारण 3, पालनहार योजना के 9, राजस्व रेकर्ड दरस्तीकरण के 156 मामलों का निस्तारण किया गया। शिविर मे प्रधान श्रीमती जमनादेवी गोदारा, सहायक शिविर प्रभारी दलपतसिंह, विकास अधिकारी रंजन कंसारा, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच ग्राम पंचायत कोरणा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
एसयूपीडब्ल्यू के पांच दिवसीय शिविर का शुभारंभ
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। रामावि खलीफे की बावड़ी मे कक्षा 6 से 9 के छात्रों का एसयूपीडब्ल्यू के पांच दिवसीय शिविर का उद्घाटन आज सरपंच रोशन खां के मुख्य आतिथ्य व बच्चू खां की अध्यक्षता मे किया गया। शिविराधिपति प्रधानाध्यापक सिद्धिक खां ने शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए शिविर को छात्रों मे सृजन और श्रम के प्रति निष्ठावान बनाने का आधार बताया। शिविर प्रभाणी बृणीलाल ने बताया कि शिविर मे सामुदायिक श्रम, सार्वजनिक स्थलों का अवलोकन, साफ-सफाई, साज-सज्जा, सांस्कृतिक व सािहत्यिक तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दल प्रभारी जगदीश, तैय्यब खां, चतुराम के नेतृत्व मे समूहवार शिविर मे कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें।
मुल्क के लिए कुर्बान होने का दिल मे जज्बा रखे : कादरी
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। हसनेन तेलियान युवा कमेटी के तत्वावधान मे इमाम हुसैन की याद मे एक जलसा रखा गया। इस जलसे मे मुस्लिम धर्म गुरू पीर सैयद जियाउलहसन शाह कादरी ने अपनी तकरीर मे कहा कि इमाम हुसैन ने हक और बातिल की लड़ाई के खातिर अपना सब कुछ इस्लाम के लिए कुर्बान कर यिा। हमारे दिल मे मुल्क के लिए कुबान होने का दिल मे जज्बा होना चाहिए। इंसानियत भाइचारे के लिए अपने आप को कुर्बान करते रहना चाहिए।
मौलाना जमील अहमद नूरी ने कहा कि कयामत के दिन अच्छे बुरो का हिसाब-किताब होगा, बूरे कामों का साथ देने वाला, बुरे काम करने वाला जहनमी होगा। इस जलसे मे रईश अहमद सिद्धिकी ने नबी और हुसैन की याद मे नातिया कलाम पढकर सबके दिलो को मुनावर और रोशन कर दिया। इस मौके पर जामा मस्जिद के पेश ईमाम मौलाना मोहम्मद हासिलम, मुस्लिम इंतेजामिया कमेटी के सदर असरफ अली, हाजी अब्दुल हकीम, हाजी गनीखां, तनुखां, मौलाना मुखत्यार, जमील अहमद, हाजी गुलाम नबी, हाजी फारूख खां, युवा समाज अध्यक्ष रोशन अली, जबारखां, महबूब खां, सिकन्दरखां, हिदायतुल्लाह, अब्दुल रहमान, असकर अली, पीर बख्स, इलियास, अलीशेर, रिजवान अली, अकबर खां, आबिद अली सहित कई लोग उपस्थित थे।
किसानों ने महापड़ाव के लिए किया जन सम्पर्क
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। आगामी 21 दिसम्बर को होने वाले किसानो के महापड़ाव को लेकर किसान नेताओं ने जन सम्पर्क अभियान तेज कर दिया है। किसान नेताओं ने ढाणी-ढाणी जाकर किसानों से सम्पर्क साधा और इस महापड़ाव मे अधिक से अधिक संख्या मे भाग लेने का लोगों से आह्वान किया। असरफ अली ने बताया कि 21 दिसम्बर को महापड़ाव मे विद्यार्थी मित्र भी समर्थन करेगें। उन्होंने बताया कि अपनी मांगो को लेकर 18 वें दिन धरना व 12वें दिन क्रमिक भूख हड़ता पर बैठे लेकिन सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किसी प्रकार की सार संभाल नहीं की। अली ने बताया कि किसान नेता दोस्त अली, कवरसी खां, उगराराम, सोनाराम, कानाराम, कंवराराम सहित अन्य किसान नेताओं ने गांव-गांव, ढाणी-ढाणी व घर-घर जाकर किसानों को महापड़ाव के लिए आमंत्रित किया। किसान नेता हरजीराम प्रजापत, घमण्डाराम ने कवास, माडपुरा, सानी, छीतर का पार मे किसानों ने सम्पर्क कर बताया कि आज सात गांवो पर संकट के बादल छाये हुए है इस संकट मे हम किसानों के साथ देने के लिए 21 दिसम्बर को किसानों की महापड़ाव मे भाग लेकर महापड़ाव को सफल बनाने के लिए सहयोग मांगा।
वहीं भूमि अवाप्ति के विरोध मे दिया जा रहा धरना 18 वें दिन व क्रमिक भूख हड़ताल 12 वें दिन जारी रहा। किसान नेता हरजीराम प्रजापत ने बताया कि किसान अपनी वाजिब मांगो के लिए धरने पर बैठे है जब तक हमारी मांगो पर विचार नहीं किया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें