राष्ट्रीय अधिवेशन 18 व 19 को उज्जैन मे
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। अखिल भारतीय जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक युवक महासंघ का दो दिवसीय 11वां राष्ट्रीय अधिवेशन 18 व 19 दिसम्बर को उज्जैन मे होगा। महासंघ बाडमेर शाखाके अध्यक्ष गौतम बोथरा ने बताया कि यह अधिवेशन जिनागम सेवी सागर समुदाय के गच्छाधिपति आचार्य देवेश, दौलतसागर सूरीश्वरजी, नंदीवर्धनसूरीश्वर, मालव शिरोमणि आार्य हर्षसागर सूरीजी, पंन्यास प्रवर, वीररत्न विजय, मुनि अश्वसेन विजय आदि की पावन निश्रा मे सम्पन्न होगा। बोथरा ने बताया कि बाडमेर से राष्ट्रीय अधिवेशन मे सम्मिलित होने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश जैन के नेतृत्व मे शुक्रवार को प्रात: 9 बजे आराधना भवन से महासंघ के कई पदाधिकारीगण व सदस्यगण रवाना होगें। बाडमेर शहर के अलावा बालोतरा, चौहटन आदि से कई कार्यकत्र्तागण भी शिरकत करेगें।
पर्वो मे महान है मौन एकादशी :मुनि गुणवल्लभ
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। पर्वो मे जिस प्रकार पर्वाधिराज पर्युषण महान है उसी प्रकार मौन एकादशी भी महत्वपूर्ण है। इस दिन कई तीर्थकर परमात्मा के कल्याणक की आराधना का फल मिलता है, शास्त्रो मे उल्लेख मिलता है कि इस दिन की गई तपस्या का 150 गुना फल प्राप्त होता है। यह बात मुनि श्री गुणवल्लभ सागर ने रामसर गांव मे मौन एकादशी आराधना के महत्व बताते हुए कही। चन्द्रप्रकाश छाजेड़ ने बताया कि ज्योतिषाचार्य गुरूदेव सर्वोदयसागर आदि मुनिवृन्द का रामसर नगर प्रवेश धूमधाम से हुआ। वरघोड़े मे गांव के जनप्रतिनिधि व प्रबुद्ध नागरिकगण व सियाणी, गागरिया बाडमेर आदि से श्रद्धालुगण शामिल हुए। गुरूवार को दोपहर मे सुमतिनाथ भगवान का महापूजन करवाया गया। रात्रि मे 108 दीपक की कुमारपाल महाराजा की आरती का आयोजन किया गया। जिसका लाभ खीमराज भीखचन्दोणी छाजेड़ परिवार रामसर वालो ने लिया। प्रवचन के दौरान आस पास गांवो से पोषध की आराधन करने के लिए कई लोग उपस्थित हुए।
राशन सामग्री का वितरण 15 से 22 तक
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। उचित मूल्य की दुकानों पर 15 से 21 दिसम्बर की अवधि मे राजकीय कर्मचारियों की उपस्थिति मे राशन सामग्री वितरित की जा रही थी लेकिन 17 दिसम्बर को मोहर्रम का पर्व होने से माह दिसम्बर की राशन सामग्री का वितरण 15 से 22 दिसम्बर तक किया जाएगा। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि 17 दिसम्बर को मोहर्रम त्यौहार होने से जिले की उचित मूल्य दुकाने बंद रहेगी।
विकास के आंकड़े बौखलाहट : मोदी
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता के जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के बाद पालिका अध्यक्ष की ओर से की गई विकास आंकड़ो की बयानबाजी को प्रतिपक्ष नेता सुरेश मोदी ने बौखलाहट बताया है। मोदी ने कहा कि पालिकाध्यक्षा झूठी वाह-वाही लुटने के लिए कागजी आंकड़े पेश कर रही है, जबकि विकास की कहानी हर गली मौहल्ले की तस्वीरें बता रही है। शहर मे पेचवर्क मे घटिया क्वालिटी, बिजली के सामान मे खरीदने मे धांधली, कच्ची बस्ती भूमि नियमन एवं 90बी की पत्रावलियां का संधारण व निस्तारण समय पर नहीं एवं शहर का विकास बिलकुल ठप है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें