मंदिर तोडऩे का हिन्दू संगठनों ने किया विरोध, शहर के अतिक्रमण हटाने की दी चेतावनी
विधायक ने दिया पालिका को पत्र, नहीं हटाये अतिक्रमण
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा। नगरपालिका द्वारा मंगलवार को सिवाना फांटे पर स्थित एक मंदिर पर बुल्डोजर चलाने की कार्यवाही का आज हिन्दूवादी संगठनो ने जोरदार विरोध किया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत पक्के मंदिर को बिना किसी सूचना व मोहलत के तोड़े जाने को लेकर शहर के विभिन्न हिन्दू संगठनो ने मंगलवार को पालिका अध्यक्ष के कक्ष मे मिलकर रोष प्रकट किया तथा पक्षपातपूर्ण अतिक्रमण हटाने का आरोप लगाया। तथा शहर के विभिन्न अतिक्रमणों की जानकारी देते हुए उन अतिक्रमणों को हटाने की मांग की। मंगलवार सुबह विभिन्न हिन्दू संगठनो के पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता दर्जनों की संख्या मे पालिका पहुंचे और अध्यक्ष के कक्ष मे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सिवाना फांटा मंदिर के पूजारी की अनुपस्थिति में मंदिर पर जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर मंदिर की मूर्तियां व सामान टे्रक्टर मे भरकर ले जाने की घटना के प्रति आक्रोश जताया। संगठनो के पदाधिकारियों ने बताया कि अन्य अतिक्रमण हटाने के लिए मोहलत दी गई है तो फिर मंदिर को ही पहले निशाना क्यों बनाया गया है, मंदिर को तोडऩे से पहले मोहलत देनी चाहिए थी। हिन्दू संगठनो ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही मे पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि शहर मे अनेक स्थानों पर लम्बे समय से अतिक्रमण हो रखे उनको नहीं हटाया जा रहा है जिससे पालिका की कार्यवाही संदेह के घेरे मे है।
दूसरे दिन नहीं हुई कार्यवाही
अतिक्रमण हटाओ अभियान के पहले दिन जहां पालिका अवाप्त भूमि से अतिक्रमण हटाये गए। वहीं दूसरे दिन यह कार्यवाही ठप्प रही। इस बारे मे पार्षदों से बातचीत करने पर बताया गया कि अतिक्रमियों को दो दिन की मोहलत दी गई है, इस कारण कार्यवाही नहीं हो सकी लेकिन अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
विधायक ने किया अतिक्रमण हटाने का विरोध
एक ओर राज्य सरकार प्रदेश मे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर सख्त है वहीं दूसरी ओर सरकार के नुमाइन्दें सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रहे है। पालिका की अवाप्त भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर विधायक साहब ने अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका को अतिक्रमण नहीं हटाने के लिए पत्र भी प्रेषित किया है। विधायक ने पत्र मे बताया कि नगरपालिका की अवाप्त 934 बीघा भूमि पर जो कच्ची बस्ती बसी हुई है उसमें जो पक्के मकान बने हुए है उन्हें नहीं हटाया जाए। इस तरह से सत्ताधारी विधायक ने अपनी ही सरकार अतिक्रमण हटाने के आदेश की अवहेलना की है। इस तरह का पत्र विधायक द्वारा प्रेषित कर गरीब जनता को सरकार के विरूद्ध भडक़ाने का कार्य किया है जबकि राज्य सरकार ने अवाप्त भूमि को विकसित करने के लिए नगरपालिका को विशेष हिदायत दी है। इसके अलावा शहर का हर आम आदमी चाहता है कि अतिक्रमण हटे परंतु हमारे विधायक महोदय चाहते है कि सरकारी जमीन से अतिक्रमण नहीं हटे।
बूंदाबांदी से ठिठुरन बढी
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा। सोमवार रात्रि मे मौसम मे आये अचानक बदलाव से आकाश मे बादलों की आवाजाही के साथ हुई रूक रूक कर बूंदाबांदी से शहर की सडक़े पानी से तरबतर हो गई। बूंदाबांदी से एकाएक सर्दी मे भी बढोतरी हो जाने से दिनभर पैदल राहगीर व दुपहिया वाहन चालक भी गर्म कपड़े पहने हुए दिखाई दिए। सोमवार रात्रि मे मौसम मे आये बदलाव के साथ आकाश मे बादल छाये रहे। सोमवार रात्रि को शुरू हुई बूंदाबांदी का दौर मंगलवार सुबह व शाम को भी जारी रहा। सांयकाल तो बूंदाबांदी तेज होने से सडक़ो पर भी पानी जमा हो गया तथा सडक़ो पर वाहन चालकों के साथ बाजारों मे भी सन्नाटा छा गया। सर्दी मे बढोतरी होने से चाय की होटलों, गर्म व्यंजनो के खोमचों व दूध की कढाई पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। किसानों ने बताया कि रबी की फसलों के लिए यह बूंदाबांदी फायदेमंद साबित होगी।
प्रशासन गांवों के संग
राजस्व मंत्री ने किया शिविरों का निरीक्षण
र्यालय संवाददाता
बाडमेर। राजस्व मंत्री हेमारा चौधरी ने मंगलवार को मीठड़ा खुर्द तथा लोलावा मे प्रशासन गांवो के संग अभियान के तहत आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया तथा प्रगति की जानकारी ली।
बाडमेर। राजस्व मंत्री हेमारा चौधरी ने मंगलवार को मीठड़ा खुर्द तथा लोलावा मे प्रशासन गांवो के संग अभियान के तहत आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया तथा प्रगति की जानकारी ली।
इस मौके पर चौधरी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को अधिकाधिक शिविरों का लाभ उठाने का आह्वान किया, ताकि राज्य सरकार की मंशा सही साबित हो सके। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या मे शिविरों मे पहुंच कर अपनी समस्याओं का निराकरण कराए तभी इस अभियान की सार्थकता साबित हो सकेगी।
राजस्व मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा ग्रामीणों को उनकी समस्याओं को उनके कार्य स्थल पर ही निपटारा करने की है, इसलिए प्रशासन गांव के संग अभियान चलाकर विभिन्न विभागों को उनके गांव मे उनके बीच मे लाया गया है।
मंगलवार को जिले की सभी पंचायत समितियों मे विभिन्न स्थानों पर शिविरों का आयोजन कर 18 विभागों से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया तथा हाथो हाथ योजनाओं से ग्रामीणों को लाभांवित किया गया। मंगलवार को बाडमेर पंचायत समिति क्षेत्र मे बूठिया, बायतू में गिड़ा तथा बायतु भीमजी, शिव मे खबडाला, चोहटन मे आलमसर, धोरीमना मे मीठडा खुर्द, सिणधरी में लोलावा, बालोतरा मे सराणा तथा बिठूजा तथा सिवाना मे अजीत मे शिविर आयोजित हुए।
जिले मे सोलह हजार से अधिक नामान्तरकरण तस्दीक
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। प्रशासन गांवो के संग अभियान जिले में कृषकों सहित आम जन के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। अभियान के तहत सोमवार तक जिले मे 16 हजार 820 नामान्तरकरण खोले जाकर ग्रामीणों को लाभांवित किया गया है।
जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने बताया कि जिले मे सोमवार तक विभिन्न पंचायत समितियों मे आयोजित कुल 342 शिविरों मे 16820 नामान्तरकरण खोलने के अलावा 25153 पेंशन स्वीकृत, 2949 पालनहार योजना, 15601 नि:शक्त प्रमाण पत्र, 7196 बंटवारे स्वीकृत, 85799 मूल निवास प्रमाण पत्र, 58668 जाति प्रमाण पत्र तथा 18741 आबादी भूमि के पट्टे स्वीकृत किए गए।
आज के शिविरप्रशासन गांवो के संग अभियान के तहत बुधवार को जिले की आठों पंचायत समितियों मे ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएगें। जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने बताया कि बुधवार 29 दिसम्बर को बाडमेर पंचायत समिति क्षेत्र मे बूठ जेतमालोत, बायतु मे भीमड़ा तथा कानोड़, शिव मे झणकली, चौहटन मे गोहड़ का तला तथा ढोक धोरीमना मे भलीसर, सिणधरी में मालपुरा तथा बालोतरा पंचायत समिति के आसोतरा तथा कीटनोद में शिविर आयोजित किए जाएगें।
अद्र्धवार्षिक परीक्षा 3 जनवरी से
कार्यालय संवाददाता
डमेर। जिला समान परीक्षा योजना द्वारा अद्र्ध वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 3 जनवरी से 15 जनवरी तक होगा। इसके लिए प्रश्र पत्रों का वितरण 1 जनवरी को किया जाएगा। राउमावि बालोतरा मे बालोतरा, सिवाना, सिणधरी के सभी माध्य एवं उच्च माध्य विद्यालयों तथा राउमावि गांधी चौक बाडमेर मे बाडमेर, चौहटन, धोरीमना, शिव एवं बायू के सभी माध्य एवं उच्च माध्य विद्यालयों को प्रश्न पत्रों का वितरण किया जाएगा। गोरधनलाल पंजाबी अध्यक्ष जिला समान परीक्षा समिति एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्य बाडमेर ने बताया कि जन गणना प्रशिक्षण 16 जनवरी से प्रारंभ होने के कारण जिलाधीश द्वारा जिला समान परीक्षा समिति द्वारा प्रस्तावित 3 से 15 जनवरी तक परीक्षाएं आयोजित कराने पर सहमति प्रदान कर विद्यार्थी हित मे निर्णय लिया गया है। समय विभाग चक्र पूर्ववत रहेगा।
डमेर। जिला समान परीक्षा योजना द्वारा अद्र्ध वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 3 जनवरी से 15 जनवरी तक होगा। इसके लिए प्रश्र पत्रों का वितरण 1 जनवरी को किया जाएगा। राउमावि बालोतरा मे बालोतरा, सिवाना, सिणधरी के सभी माध्य एवं उच्च माध्य विद्यालयों तथा राउमावि गांधी चौक बाडमेर मे बाडमेर, चौहटन, धोरीमना, शिव एवं बायू के सभी माध्य एवं उच्च माध्य विद्यालयों को प्रश्न पत्रों का वितरण किया जाएगा। गोरधनलाल पंजाबी अध्यक्ष जिला समान परीक्षा समिति एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्य बाडमेर ने बताया कि जन गणना प्रशिक्षण 16 जनवरी से प्रारंभ होने के कारण जिलाधीश द्वारा जिला समान परीक्षा समिति द्वारा प्रस्तावित 3 से 15 जनवरी तक परीक्षाएं आयोजित कराने पर सहमति प्रदान कर विद्यार्थी हित मे निर्णय लिया गया है। समय विभाग चक्र पूर्ववत रहेगा।
महात्मा गांधी नरेगा अवार्ड के लिए बाड़मेर जिला कलेक्टर देगें प्रस्तुति
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत बाडमेर जिले मे हुए कार्यो के संबंध मे जिला कलेक्टर गौरव गोयल बुधवार को नई दिल्ली स्थित कृषि भवन मे प्रस्तुति देगें। उत्कृष्ट कार्यो के लिए नई दिल्ली मे 2 फरवरी 11 को लगने वाले महात्मा गांधी नरेगा मेले में चयनित जिला कार्यक्रम समन्वयकों को सम्मानित किया जाएगा।
बाडमेर। महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत बाडमेर जिले मे हुए कार्यो के संबंध मे जिला कलेक्टर गौरव गोयल बुधवार को नई दिल्ली स्थित कृषि भवन मे प्रस्तुति देगें। उत्कृष्ट कार्यो के लिए नई दिल्ली मे 2 फरवरी 11 को लगने वाले महात्मा गांधी नरेगा मेले में चयनित जिला कार्यक्रम समन्वयकों को सम्मानित किया जाएगा।
राजस्थान मे छह जिलों बाडमेर, चुरू, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, नागौर एवं बांसवाड़ा जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलेक्टर को एक्सीलेंस अवार्ड के लिए प्रस्तुति देने के लिए नई दिल्ली बुलाया गया है। बाडमेर जिला कलेक्टर प्रस्तुति देने के लिए मंगलवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। उल्लेखनीय है कि बाडमेर जिले मे महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत जल संरक्षण, ग्रेवल सडक़ों के निर्माण के साथ वृहद स्तर पर स्थाई परिसंपतियों का निर्माण किया गया है। बाडमेर जिला 44779 टांका निर्माण करवाकर पूरे देश में व्यक्तिगत कार्यो की श्रेणी मे प्रथम स्थान पर रहा है। स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलने से पलायन पर अंकुश लगने के साथ महिला सशक्तिकरण को बढावा मिला है।
बैठक मे जिला स्तरीय सम्मेलन पर हुई चर्चा
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा। मोयला मुस्लिम समाज सुधार एवं विकास संस्था की आम बैठक नव निर्मित समाज भवन एवं छात्रावास मे रखी गई। संस्था सचिव जहूर खंा असाडा ने बताया कि संस्था अध्यक्ष अनवर फारूख की अध्यक्षता मे आयोजित आम बैठक मे मोयला मुस्लिम समाज के जिला स्तरीय सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई व सम्मेलन की व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया और अलग-अलग कमेटियां गठित करके जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक मे संरक्षक हाजी वली मोहम्मद, उपाध्यक्ष युसुफ खां जसोल, जमाल खां, हनीफ खां, आदम खां, पीरू खां, साबीर खां, जब्बार हाड़ा, शकूर खां सहित कई जने उपस्थित थे। बैठक मे संस्था द्वारा 8वीं,10वीं व 12वीं कक्षा के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। संबंधित छात्र-छात्राओं से 5 जनवरी तक अंक तालिका की कॉपी जमा करवाने का आग्रह किया गया है।
रैली को सफल बनाने का लिया संकल्प
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा। मेघवाल समाज, संत धारू मेघ समाधि स्थल एवं स्वामी लुम्बनाथजी का धुणा विकास संस्थान ग्राम मेवानगर की ओर से रखी गई बैठक मे जसोल गांव के लुम्बनाथ आश्रम पर सभी संतो ने संकल्प लेकर 4 जनवरी को मेघवाल समाज द्वारा आयोजित रैली व मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। मेघवाल समाज संस्थान मेवानगर के प्रवक्ता हरीराम जसोल ने बताया कि आवश्यक बैठक मे सिणधरी प्रागमठ गादीपति महंत नेमनाथ महाराज ने कहा कि हमेशा संतो की सेवा समाज करता आया है, पर अभी संतो को चाहिए वे अपनी पूरी शक्ति लगाकर ज्यादा से ज्यादा रैली मे समाज के लोगों को लाये। खण्डप आश्रम के गादीपति महंत आत्मानंद महाराज ने कहा कि समाज फालूत बाते छोडक़र कर संगठित हो जाए। महंत गोरधननाथ गादीपति सूरतराम की समाधि धारणा ने अधिक से अधिक लोगों को लाने का आह्वान किया। इससे पूर्व स्वामी लूम्बनाथ की कुटिया मे गादीपति महंत चन्दरनाथ ने सभी का जसोल आने पर स्वागत किया। इस अवसर पर विकास संस्थान अध्यक्ष अमराराम राठौड़ ठेकेदार पादरू ने सभी संतो के बैठक मे आने व रैली को सफल करने के संकल्प पर अवगत करवाया। इस अवसर पर कानाराम, डायाराम, बंशीलाल, खीमाराम, ईसराराम, देवीलाल सहित साधु संत व ट्रस्ट सदस्य उपस्थित थे।
मुस्करा उठे विकास यात्रा दल के सदस्य
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। थार के बदलते मिजाज को देखकर विकास दर्शन यात्रा दल के सदस्य बेहद खुश नजर आए। क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय द्वारा संचालित विशेष आयोजन के तहत बिहार से आए 20 सदस्यों के दल ने थार की कला-संस्कृति, जीवन शैली और तरक्की के विविध रूपों को बड़ी तसल्ली से देखा। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ने बताया कि 16 से 31 दिसम्बर तक बिहार से चलकर राजस्थान के विभिन्न जिलों का भ्रमण करने वाले इस दल ने बाड़मेर मे राजवेस्ट द्वारा संचालित पावर प्लांट, जिला युवक कल्याण कोष द्वारा संचालित ऊंट गाडा केन्द्र, सत्य सांई अंध एवं मूक बधिर विद्यालय तथा हस्तशिल्प, ब्लॉक प्रिटिंग, प्राकृतिक रंगो से कपड़ो की रंगाई तथा काष्ठ नक्काशी का अवलोकन किया।
इस भ्रमण दल का नेतृत्व कर रहे भारतीय सूचना सेवा से सम्बद्ध अफाक ए. एहसानी ने कहा कि भले ही इस इलाके पर कुदरत की मेहरबानी कम हो मगर लोगों की जिन्दगी और उनकी फितरत लाजवाब है। यहां के हुनर बेमिसाल है। भ्रमण दल के सहायक अधिकारी एनके झा ने कहा मुझे पावर प्लांट की प्रगति देखकर लगता है आने वाले वक्त मे पूरे प्रदेश को बिजली की किल्लत से छुटकारा मिलेगा। इस भ्रमण दल में 14 पुरूष तथा 6 महिलाएं शामिल थी। महालक्ष्मी हैण्डीक्राफ्ट मे लकड़ी पर की गई नक्काशी और चादरों की रंगाई छपाई से प्रभावित सुजीता शर्मा ने थार के हस्तशिल्प की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
सत्य सांई अंध एवं मूक बधिर विद्यालय मे इस दल ने बे्रल पद्धति से दी जा रही शिक्षा व बच्चों की प्रगति की जानकारी ली। इस दल ने ऊंट गाडा केन्द्र मे कम लागत मे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए उपयोगी गाडों के निर्माण कार्य को देखा।
विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न
कार्यालय संवाददाता
डमेर। राजस्थान विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक महावीर पार्क मे जिलाध्यक्ष सांवलसिंह राठौड़ की अध्यक्षता मे आयोजित हुई। बैठक मे राज्य सरकार द्वारा डीपीसी आरपीएसी से प्रभावित विद्यार्थी मित्रों को पुन: नियुक्ति आदेश जारी करने पर हर्ष व्यक्त किया गया। इसके अलावा विभिन्न मुद्दो पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक मे हनुमानराम, गौतमचंद सोनी, प्रेमसिंह, जयशंकर, डूंगरसिंह, जेहाराम, ओमप्रकाश सहित कई विद्यार्थी मित्र शिक्षक उपस्थित थे।
देश की आजादी एवं विकास मे कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान
कांग्रेस ने मनाया कांग्रेस का 126 वां स्थापना दिवस
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। कांग्रेस पार्टी का गौरवशाली इतिहास रहा है जिसने देश की एकता, अखण्डता एवं स्वाधीनता संग्राम मे महत्ती भूमिका रही है। यह बात राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी ने कांग्रेस कार्यालय मे आयोजित कांग्रेस के 126 वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश की आजादी एवं विकास मे कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विश्व के किसी भी देश में 125 वर्ष पुरानी पार्टी नहीं है।
जिला प्रवक्ता एडवोकेट मुकेश जैन ने बताया कि कांग्रेस के 126 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष मे कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हाजी उस्मान ने ध्वजारोहण किया। जिसमें राजस्वमंत्री हेमाराम चौधरी, सांसद हरीश चौधरी, बाडमेर विधायक मेवाराम जैन, पालिका अध्यक्ष श्रीमती उषा जैन सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ मे वरिष्ठ कांग्रेसी धनराज जोशी ने कांग्रेस की स्थापना से लेकर आज तक के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सांसद हरीश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस महान पार्टी, हमें ऐसी पार्टी का सदस्य होने पर गर्व है। वर्तमान परिप्रेक्ष्य मे देश मे उभर रही साम्प्रदायिक ताकतें, आतंकवाद एवं भ्रष्टाचार से निपटने मे कांग्रेस ही सक्षम है। देश को एकता के सूत्र मे हमेशा कांग्रेस ने बनाये रखा।
जिलाध्यक्ष हाजी उस्मान ने कहा कि कांग्रेस की रीति नीति एवं सिद्धान्तों का विकल्प देश में अन्य किसी पार्टी में नहीं है। किसी भी देश मे भारत के संविधान जैसा संविधान नहीं है ये कांग्रेस की ही देन है। बाडमेर विधायक मेवाराम ने कहा कि सभी मिलजुल कर आमजन के हितार्थ कार्य करें।
इस अवसर पर जिला महामंत्री पूनमचंद चौधरी, यज्ञदत्त जोशी, कोषाध्यक्ष मांगीलाल जैन, प्रवक्ता मुकेश जैन, उप जिला प्रमुख गफूर अहमद, नगर अध्यक्ष चैनसिंह भाटी, भंवरी चौधरी, हरीशचन्द्र सोलंकी, मेवाराम सोनी, गोविन्द शारदा, ईशा खां, नजीर मोहम्मद, रतनलाल सोनी, भैरूसिंह, किरण मंगल, दलपतसिंह, किशनसिंह चौहान, मगराज सैन, अबरार मोहम्मद, हितेष तापडिय़ा, दिलीपसिंह, केवलचंद, धीराराम, मुकेश, राकेश खत्री, ओमप्रकाश चौधरी, मदन नागौरा, जेताराम सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसजन उपस्थित थे।
समारोहपूर्वक मनाया कांग्र्रेस का स्थापना दिवस
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा। स्थानीय कांग्रेस कार्यालय मे कांग्रेस का 126 वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष श्रीमती शारदा चौधरी ने कांग्रेस के गौरवमयी इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हमारे देश की स्वतंत्रता और विकास का लाभ जो वर्तमान पीढी ले रही है व कांग्रेस की देन है। इस अवसर पर महामंत्री गोपालसिंह राजपुरोहित ने महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरागांधी, राजीव गांधी के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम मे उपाध्यक्ष जीतमल सुथार, नरसिंग प्रजापत, कार्यालय प्रभारी देरावरसिंह पंवार, पारसमल भण्डारी, चन्द्रा बालड़, प्रहलाद धतरवाल, चुकीदेवी दांणी, महावीर तातेड़, विकास कोठारी, हीरालाल प्रजापत, पारस प्रजापत, गुलाम रसूल आसोतरा सहित कई कांग्रेसी कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।
धर्म को समाज सेवा से जोड़े : लोकेश मुनि
स्वस्थ, सुखी एवं आनंदमय जीवन के बताये सूत्र
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान मे आयोजित आध्यात्मिक प्रवचन मे अहिंसा विश्व भारती के आचार्य डॉ. लोकेश मुनि एवं पीस आफ माइण्ड फाउण्डेशन के संस्थापक समण श्रूतप्रज्ञ स्वामी ने स्वस्थ, सुखी एवं आनंदमय जीवन के महत्वपूर्ण सूत्र बताये।
मोती गार्डन मे आयोजित प्रवचन सभा मे आचार्य डॉ. लोकेश मुनि ने कहा कि धर्म को समाज सेवा से जोड़ा जाना चाहिए, इसे सामाजिक कुरीतियों के निवारण का माध्यम बनाना चाहिए। वर्तमान समय मे अर्थ एवं भौतिकता की दौड़ मे मानव मूल्यो का हस हो रहा है, कम खाना, नियमित जीवन शैली से जीवन जीने के सूत्रो के साथ समाज मे कन्या भ्रूण हत्या निवारण के लिए सतत जागरूकता का आह्वान किया। कन्या भ्रूण हत्या अपराध ही नहीं वरन् जघन्य पाप भी है। समय पर जागरूकता से भावी समाज मे सुन्दर संरचना संभव है।
पीस आफ माइण्ड फाउण्डेशन संस्थापक समत श्रूतप्रज्ञ स्वामी ने शरीर मे स्वस्थता, मन मे सुख एवं आत्मा मे आनंद के लिए उनोदरी सयंमित भोजन, संयमित जीवन तथा सहिष्णुता को जीवन मे अंगीकार करने की बात कही। जीवन शैली मे आध्यात्म संतुलन, योग साधना को आवश्यक बताया।
जोन चैयरमेन ओम बांठिया ने स्वागत भाषण मे देश एवं विदेश मे मानव मूल्यो के प्रचार प्रसार, भगवान महावीर के संदेश को जन जन मे पहुंचाने वाले राजदूत बताया। संरक्षक पारसमल भण्डारी ने आभार जताया। संस्था अध्यक्ष नगराज चौपड़ा, सचिव कमलेश लोहिया सहित महावीर इंटरनेशनल सदस्यों के साथ ही ओसवाल समाज अध्यक्ष शांतिलाल डागा, पूर्व अध्यक्ष गौतम चौपड़ा, नाकोड़ा ट्रस्टी हुलास बाफना, पूर्व ट्रस्टी मेवाराम मेहता, भंवरलाल दाणी, घीसूलाल चौपड़ा, भूपत चौपड़ा, मोतीलाल रेहड़ सहित बड़ी संख्या मे श्रद्धालु महानुभावों एवं महिलाओं ने भाग लिया।
जरूरतमंदो को एक हजार कम्बल वितरित किए जाएगें
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा। अहिंसा विश्व भारती नई दिल्ली द्वारा महावीर इंटरनेशनल के माध्यम से 1000 ऊनी कम्बल वितरित किए जाएगें।
जोन चैयरमेन ओम बांठिया ने बताया कि अहिंसा विश्व भारती के आचार्य डॉ. लोकेश मुनि ने जरूरतमंद व्यक्तियों को 1000 ऊनी कम्बल वितरित करने का विश्वास दिलाया। महावीर इंटरनेशनल संरक्षक पारसमल भण्डारी, अध्यक्ष नगराज चौपड़ा, सचिव कमलेश लोहिया द्वारा संस्था के सेवा कार्यो की जानकारी देने पर आचार्य डॉ. लोकेश मुनि ने उक्त घोषणा की तथा बताया कि 29 दिसम्बर को पचपदरा में भी ओसवाल समाज भवन मे 10 बजे आध्यात्मिक प्रवचन के साथ नि:शुल्क चिकित्सा शिविर एवं जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क कम्बल वितरित किए जाएगें एवं 30 दिसम्बर को भगवान पाश्र्वनाथ जन्म कल्याणक प्रसंग पर ऐतिहासिक नाकोड़ा तीर्थ पर कार्यक्रम रहेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें