गुरुवार, 23 दिसंबर 2010

महापड़ाव दूसरे दिन भी जारी, पहले हंगामा, फिर सहमति


पहले हंगामा, फिर सहमति
समस्त पार्षद एक सुर मे विकास के लिए हुए एकजुट, कहा नहीं होने देगें अतिक्रमण
नगरपालिका की विशेष बैठक सम्पन्न
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा। नगरपालिका बोर्ड के समस्त पार्षदों की मांग पर बुलाई गई विशेष बैठक पहले हंगामे और फिर सहमति के साथ सम्पन्न हुई। बैठक की शुरूआत मे प्रतिपक्ष नेता रतन खत्री व नरसिंग प्रजापत ने पालिका की जमीन पर हो रहे अतिक्रमणो पर चिन्ता जताई और अध्यक्ष को खरी खोटी सुनाई। इसके पश्चात उपाध्यक्ष रामलाल राजपुरोहित ने पालिका को भ्रष्टाचार का अड्डा बताया और कहा कि पालिका मे आने वाले गरीब आदमी को बाहर निकाल दिया जाता है, गरीब आदमी का बगैर रिश्वत लिए कोई काम नहीं होता। उन्होंने खुला आरोप लगाया कि पालिका अफसर व कर्मचारी बगैर रिश्वत के कोई काम नहीं करते है। यह पहला मौका है जब सत्ता पार्टी के ही उपाध्यक्ष ने अपने ही बोर्ड पर भ्रष्टाचार के जमकर आरोप लगाये। पार्षद नरसिंग प्रजापत, मांगीलाल सांखला, गोविन्द जीनगर सहित अन्य पार्षदों ने शहर के विकास कार्यो मे पालिका मे हो रहे भ्रष्टाचार को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
पालिका बोर्ड के भाजपा व कांग्रेस पार्षदो ने पालिका की अवाप्त 934 बीघा जमीन पर अतिक्रमण नहीं हटाने पर कड़ा एतराज जताया। इसके अलावा पालिका की करोड़ो की भूमि पर हुए अतिक्रमणों को हटाने, विकास कार्यो मे हो रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने, सफाई, सडक़, नाले निर्माण, नालियां की सफाई, बिजली सहित विभिन्न मांगो पर पक्ष-विपक्ष के पार्षदों ने सहमति देते हुए एक 11 सदस्यीय समिति का गठन करने पर सहमति जताई। इस समिति मे भाजपा व कांग्रेस के कुल 11 सदस्यीय होगें जो हर सोमवार को प्रात: 11 बजे पालिका अध्यक्ष चैम्बर मे आयोजित बैठक मे हिस्सा लेकर अतिक्रमण व विकास के कार्यो की मोनिटरिंग करेगें। अध्यक्ष महेश बी. चौहान ने कहा कि इस बैठक मे कोई भी पार्षद भाग लेकर अपने सुझाव व समस्या व अतिक्रमण संबंधी सूचना दे सकता है। बैठक के दौरान पार्षद नरसिंग प्रजापत ने पालिका के विभिन्न वार्डो मे हुए विकास कार्यो मे भ्रष्टाचार की परत-दर-परत पोले खोलते हुए चैयरमेन को खरी खोटी सुनाई तो भ्रष्टाचार के आरोप लगाने मे उपाध्यक्ष रामलाल राजपुरोहित ने कोई कसर नहीं रखी। ऐसे कई मुद्दे आये जिसमें सभी पार्षदों ने खुलकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये और पालिका मे हो रहे भ्रष्टाचार को शर्मनाक बताया। पार्षद नरसिंग प्रजापत ने पालिका के लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने और उन्हे हटाने की बात पुरजोर तौर पर रखी।
यह पहला अवसर था कि भाजपा व कांग्रेस पार्षदो ने इस विशेष बैठक मे एकजुटता दिखाते हुए शहर को विकास की नई दिशा देने का निर्णय लिया। नरसिंग प्रजापत द्वारा कही गई सभी बातों पर बोर्ड ने सहमति जताई। बैठक मे अतिक्रमण व विकास कार्यो मे भ्रष्टाचार के मुद्दे छाये रहे। इसी तरह समस्त पार्षदो ने लूणी नदी की तलहटी मे हो रहे अतिक्रमणो को हटाने का भी निर्णय लिया।
खसरा संख्या 306 के पट्टे निरस्त करने की मांग
बैठक मे कांग्रेस पार्षदों ने खसरा संख्या 306 मे दिए गए पट्टो को निरस्त करने की मांग की। पार्षद नरसिंग प्रजापत ने पालिका अध्यक्ष को पत्र सौंपते हुए बताया कि खसरा संख्या 306 मे सार्वजनिक ट्रस्ट की जमीन के गलत तरीके से पट्टे दिए गए जिसे निरस्त किए जाए। जिस पर अध्यक्ष ने अगले सोमवार तक खसरा संख्या 306 प्रकरण की जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रजापत ने बताया कि जब तक खसरा संख्या 306 प्रकरण की जांच न हो तब तक इस पर हो रहे निर्माण कार्य भी रूकवाये जाए।

कार्यालय संवाददाता
मेर। शिक्षक ज्ञान के पुंज है और इन्हे निरंतर अपने ज्ञान मे अभिवृद्धि करने के लिए प्रयत्नशील रहना चाहिए। यह बात सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ. बंशीधर तातेड़ ने एमबीसी राज उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधी चौक मे सांस्कृतिक स्त्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र नई दिल्ली के तत्वावधान मे आयोजित शिक्षकों की कार्यशाला मे बतौर मुख्य वक्ता के रूप मे कही। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने ज्ञान रूपी प्रकाश से विद्यार्थियों को प्रकाशित करते है इसलिए उन्हें निरंतर प्रकाशवान होने के लिए साहित्य पढते रहना चाहिए। वर्तमान मे इंटरनेट व अन्य साधनो से की ज्ञान को अपडेट करते रहने से ही हमारा आकर्षण विद्यार्थियों मे बना रहेगा। तातेड़ ने जीवन कौशल पर व्याख्यान देते हुए सफलता के सूत्रो से 40 शिक्षकों को अवगत करवाया।
कार्यशाला के संयोजक राष्ट्रपति पुरस्कृत ओम जोशी ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत मे गंगा जमुना संस्कृति के मायने से ही हम संवर्धित हुए है। भारतीय संस्कृति पर मुगलकालीन और ईरानी कला के प्रभाव को स्पष्ट रूप से यहां की ऐतिहासिक इमारतों, गायन शैलियों, पहनावे और तहजीब मे देखा जा सकता है।
सरे बौद्धिक सत्र मे मुख्य वक्ता प्रोफेसर मुकेश पचौरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति सदियों के समन्वय और संक्रमण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उर्दृ का विकास भारत मे हुआ और आज भारत मे उर्दू भाषा का जितना मान सम्मान है उतना अन्य कहीं नहीं है। पचौरी ने शिक्षकों से आह्वान किया कि जीवन का आनंद लेना है तो प्रकृति की चीजों की अनुभूति प्राप्त करे। सत्र की अध्यक्षता करते हुए रमेश व्यास ने पांरपरिक हस्तकलाओं के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर रामचन्द्र जांगिड़, कुंज बिहारी जोशी सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।
अवाप्ति के विरोध में किसानों का महापड़ाव दूसरे दिन भी जारी
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। भूमि अवाप्ति के विरोध एवं विभिन्न मांगो को लेकर जिला मुख्यालय पर आयोजित किसानों का महापड़ाव दूसरे दिन भी जारी रहा जिसमें कई गांवो के लोगों तथा गुर्जर, राईका, गाडोलिया लुहार आरक्षण संघर्ष समिति व कवास गांव के आस-पास अवाप्ति से पीडि़त किसानों ने महापड़ाव स्थल पर आकर समर्थन की घोषणा की। किसानों द्वारा रात के समय भजन एवं मौलूद पढा गया, प्रात: सभी सुरज के दर्शन कर ईश्वर से प्रार्थना की कि स्थानीय नेताओं व सरकार को सद्बुद्धि दे व मुस्लिम भाईयों ने सुबह की नमाज अदा कर खुदा से दुआ की कि हमारे इस दु:ख की घड़ी मे तू ही मददगार है।
महापड़ाव को दूसरे दिन संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राजपालसिंह ने कहा कि अगर समय रहते सरकार किसानों से वार्ता करने के लिए तैयार नहीं होती है तो यूनियन द्वारा ढोल नगाड़े के साथ सरकार, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कंपनी को जगाया जाएगा तथा राजवेस्ट पॉवर प्लांट का मुख्य दरवाजा बंद कर कार्य रूकवा दिया जाएगा।
महापड़ाव को संबोधित करते हुए जालूराम बेनिवाल ने कहा कि आज जो दु:ख की घड़ी मे जो साथ दे रहा है वो ही अपना है। उन्होंने कहा कि आज किसान दुखी है उनकी अपनी जमीन को उजड़ा जा रहा है। गुर्जर, राईका, बंजारा, गाडोलिया लुहार आरक्षण समिति के संभाग अध्यक्ष मेहराराम राईका ने कहा कि यह लड़ाई किसानों की है हम साथ देने के लिए तैयार है।
महापड़ाव मे सन् 1894 के अंग्रेजो के समय के भूमि अधिग्रहण कानून को बदला जावे, जालीपा लिग्राईट परियोजना से प्रभावित होने वाले 7 गांव व कुछ ही दिनों मे करीब 113 गांवो के किसानों की भूमि अधिग्रहण, किसानों के सहमति के बाद पर्याप्त मुआवजा एवं पूर्ण आजीविका की व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दे व मांगे रखी गई है।
किसान दिवस मनाया जाएगा
महापड़ाव पर किसानों द्वारा कल किसान दिवस के रूप मे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की जयंति पड़ाव स्थल पर ही मनायेगें तथा उनके पदचिन्हो पर लने की शपथ लेगें। हरीराम ने बताया कि चौधरी चरणसिंह ने किसानों के लिए जो कार्य किया है उसे हमेशा याद रखा जाएगा।
झूठे मुकदमे लगाने का आरोप
रात्रिकाल में नायब तहसीलदार द्वारा सिटी कोतवाली मे मुकदमा दर्ज करवाया गया जो सरासर गलत है। किसान नेता असरफ अली ने बताया कि किसान गांधीवादी तरीके से आंदोलन कर रहे है और उन पर लगाये गए मुकदमे सरासर झूठे है। दूसरे दिन महापड़ाव मे झीमोदेवी सरपंच मूढो की ढाणी, बांकाराम सरपंच कपूरडी, सहित हजारों की तादाद मे किसान उपस्थित थे।
मुकदमों से किसान डरने वाले नहीं : मृदुरेखा चौधरी
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। जिला मुख्यालय पर किसानों के महापड़ाव के दौरान जिला कलेक्ट्रेट के सामने किसानों ने शांतिपूर्वक आमसभा की जिसे भाजपा ने भी समर्थन दिया है। किसानों का धरना प्रदर्शन पूर्णतया शांतिपूर्ण रहा। धरना प्रदर्शन हमेशा कलेक्ट्रेट के आगे ही आयोजित किए जाते रहे है। भाजपा नेता मृदुरेखा चौधरी ने बताया कि कल जो महाड़ाव के दौरान किसानों को संबोधित करने वाले किसान नेताओं पर स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने प्रशासन पर दबाव बनाकर किसानों पर जो मुकदमे शहर कोतवाली मे दर्ज कराया है यह कदम किसानों की वाजिब मांगो पर कुठाराघात है। ऐसी ओछी हरकतों से किसान विचलित नहीं होने वाले है बल्कि आंदोलन मे ओर तीव्रता आयेगी।
मृदु रेखा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि किसान धरतीपुत्र है धरती से अन्न पैदा कर सबका पेट भरता है, वह सडक़ों पर तभी उतरता है जब उसकी अन्तिम आजीविका पर कुठाराघात होता है। राज्य सरकार और उसके प्रतिनिधि कितनी भी हिटलरशाही करें वे हमेशा किसानों के साथ रहेगी। शांतिपूर्वक चल रहे महापड़ाव के प्रदर्शन पर मुकदमा बाडमेर इतिहास मे पहला है जो कि एक कलंक है।
प्रीत काव्य संग्रहण का लोकार्पण



कार्यालय संवाददाता


बाडमेर। कवयित्री श्रीमती पूजा भाटिया द्वारा रचित प्रीत के प्रथम काव्यसंग्रह का लोकार्पण हिन्दी साहित्य समिति सभागार मे साहित्यिक संस्था हिन्दी परिवार इंदौर द्वारा किया गया। संस्था अध्यक्ष हरेराम वाजपेयी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। जिसमें पारस जैन ने सरस्वती वदंना प्रस्तुत की। हिन्दी परिवार के संक्षिप्त इतिहास पर संस्था अध्यक्ष वाजपेयी ने प्रकाश डाला। काव्य संग्रह पर चर्चा करते हुए साहित्यकार श्रीमती ज्योति जैन ने कहा कि पूजा की रचनाएं मन को छूने वाली है जो प्रीत जगाती है। कार्यक्रम के अध्यक्ष साहित्य संगम साहित्यकार सदा शिव कोतुक ने कहा कि कविता करूणा को बचाये रखती है। इस दौरान डॉ. सतीश शुक्ल, प्रदीप नवीन, शील कुमार पाठक, मुरारीलाल भाटिया ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव प्रभु त्रिवेदी ने किया।



बैंसला को पूर्ण समर्थन का फैसला
कार्यालय संवाददाता

बाडमेर। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक जसेदर तालाब शिव शक्ति धाम पर आयोजित हुई। जिसमें हजारों की तादाद मे राईका, गाडोलिया लुहार, बंजारा समाज के लोगों ने शिरकत की। संघर्ष समिति के संभाग अध्यक्ष मेहराराम राईका ने बताया कि आरक्षण के मुद्दे पर सभी समाजो ने किरोड़ीसिंह बैंसला को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। इस दौरान किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल पूनिया ने भी सभा स्थल पर आकर आरक्षण की मांग को वाजिब बताया। इस दौरान पूनिया ने आरक्षण आंदोलन को समर्थन देने की बात कही।
शिक्षक सम्मेलन आज
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ से सम्बद्ध राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम का जिला शैक्षिक सम्मेलन आज राउमा विद्यालय स्टेशन रोड़ पर आयोजित होगा। जिला मंत्री मुकेश व्यास ने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन प्रात: 11 बजे विधायक मेवाराम जैन करेगें। जिलाध्यक्ष छगनसिंह ने बताया कि सम्मेलन मे विभिन्न मुद्दो, शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सम्मेलन मे कई शिक्षक उपस्थित रहेगें।
जैनाचार्य कलाप्रभसागर सूरि का जन्मोत्सव मनाया
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। राजस्थान दीपक, साहित्य दीवाकर, जैनाचार्य कलाप्रभसागर सूरीश्वर महाराज का 58 वां जन्मोत्सव बुधवार को अचलगच्छ जैन संघ एवं अचलगच्छ युवक परिषद के संयुक्त तत्वावधान मे जीवदया के कार्यक्रमो के साथ मनाया गया। संघ के अध्यक्ष दुर्गादास पड़ाईया ने बताया कि पूज्याचार्य के 58 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष मे सुमेर गौशाला एवं गोपाल गौशाला मे गायों को हरी घास, चूरी व गुड़ खिलाया गया। इस अवसर पर संघ व परिषद के सदस्यों के अलावा हस्तीमल बोथरा, किशनलाल वडेरा, द्वारकादास सहित कई गौ भक्त उपस्ािित थे।
 
जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन आज से
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन रामूबाई रामावि नेहरू नगर बाडमेर मे 23 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। संगठन के जिला अध्यक्ष बनाराम चौधरी ने बताया कि इस दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन मे शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं व मांगो पर विचार विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन के संयोजक पूनमाराम ने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन विधायक मेवाराम जैन करेगें। चौधरी ने सभी शिक्षको से इस सम्मेलन मे भाग लेने का आग्रह किया है।
खेलकूद प्रतियोगिताएं 26 से
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। जय भवानी नवयुवक मण्डल रावणा राजपूत नगर युवा सभा के तत्वावधान मे विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन 26 दिसम्बर से किया जाएगा। नगर महामंत्री पृथ्वीसिंह पंवार ने बताया कि क्रिकेट, कैरम, निबंध, रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। क्रिकेट व कैरम प्रतियोगिता का ड्रा 25 दिसम्बर को सांय पांच बजे स्थानीय समाज भवन मे निकाला जाएगा। अध्यक्ष हरीसिंह राठौड़ ने बताया कि इस प्रतियोगिता की सफलता के लिए कमेटी का गठन किया गया है। मण्डल के सभी कार्यकत्र्ता तैयारियों मे जुटे है।
जलग्रहण विकास दल सदस्यों की बैठक सम्पन्न
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। जिला जलग्रहण विकास दल सदस्यों की स्थानीय महावीर पार्क मे बैठक मगसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक मे वर्तमान मे जलग्रहण परियोजनाओं मे लगे जलग्रहण विकास दल सदस्यों को नई परियोजनाओं मे समयोजित करवाने के लिए जिले के जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया। बैठक मे संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित हुए।
प्रशासन गांवो के संग अभियान का भूमि प्रभावित किसानों ने किया विरोध
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। जालीपा ग्राम पंचायत मे प्रशासन गांवो के संग अभियान का भूमि प्रभावित किसानों ने भूमि अवाप्ति के विरोध मे जमकर नारेबाजी एवं विरोध किया। अभियान के प्रभारी अधिकारी सहित कैम्प स्थल पहुंचे तो किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया जिसके चलते घंटो तक कैम्प पण्डाल खाली पड़ा रहा है व किसी प्रकार का कोई कार्य नहीं हुआ। सभी ग्रामीण कैम्प स्थल से बाहर आ गए किसानों ने मांग की किसानों की बिना सहमति से कोयला रहित भूमि अवाप्ति से मुक्त रखी जावे।
इस प्रदर्शन मे जालीपा सरपंच सायर कंवर, उपसरपंच अकली देवी, पूर्व सरपंच कमलसिंह, असरफ अली, पूर्व उप सरपंच भवेन्द्रसिंह, पूर्व सरपंच भंवराराम भील, वेदाराम भील, खुमाणसिंह सहित कई भूमि अवाप्ति से प्रभावित किसान उपस्थित थे।

जैन, युवक महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे शामिल
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। बाडमेर निवासी युवा समाज सेवी एडवोकेट मुकेश जैन को अखिल भारतीय श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक युवक महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे शामिल किया गया है।
बाडमेर इकाई अध्यक्ष गौतम बोथरा ने बताया कि अखिल भारतीय श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक युवक महासंघ का 11 वां राष्ट्रीय सम्मेलन 18 व 19 दिसम्बर को उज्जेन मे आयोजित हुआ जिसमें बाडमेर से 20 सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश जैन एवं जिला अध्यक्ष महेन्द्र चौपड़ा के नेतृत्व मे उज्जेन के राष्ट्रीय सम्मेलन मे शामिल हुए। राजस्थान की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश जैन ने प्रतिवेदन पेश किया।
बाडमेर इकाई अध्यक्ष बोथरा ने बताया कि शनिवार 18 दिसम्बर रात्रि मे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई जिसमें बाडमेर के एडवोकेट मुकेश जैन को राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे शामिल किया गया। ज्ञात रहे कि जैन पूर्व मे प्रदेश उपाध्यक्ष भी है इस राष्ट्रीय सम्मेलन मे बाडमेर एवं बालोतरा से चंपालाल गोलेछा सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। उज्जैन से लौटते समय सभी सदस्यों ने मोहनखेडा, पावागढ एवं शंखेश्वर आदि तीर्थो की यात्रा की।

शिक्षक ज्ञान के पुञ्ज है : डॉ. तातेड़

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें