पूरे प्रदेश में फैलने लगी आरक्षण की आग
जयपुर/दौसा/भरतपुर/गंगापुरसिटी। गुर्जर आरक्षण आंदोलन की आग अब धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में फैलने लगी है। करीब एक दर्जन से अघिक जिलों में समाज के लोगों ने प्रदर्शन व बंद की कार्रवाई शुरू कर दी है। राजस्थान गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति ने गुर्जर आरक्षण की मांग को लेकर शुक्रवार को दौसा बंद का आ±वान किया। हालांकि,बंद मे आपातकालीन सेवाओं को मुक्त रखा गया है। गुर्जरों के दौसा बंद के आह्वान को स्थानीय लोगों का पूर्ण समर्थन मिला है।
शुक्रवार सुबह व्यापारियों ने दुकानें नहीं खोलीं और गुर्जरों का समर्थन किया। वहीं सरकारी और निजी स्कूल कॉलेज भी बंद रहे। सड़कों पर सिर्फ पुलिस और गुर्जर ही दिखाई दे रहे हैं। शुक्रवार सुबह केंद्रीय रिर्जव बल की दस कंपनियां और दौसा पहुंचीं। वहीं शहर की सुरक्षा के लिए छह कंपनी बीएसएफ की तथा चार आरएसी व एक एसटीएफ की एक कंपनी बुलाई गई। एसपी सतवीर सिंह शहर की कोतवाली में बैठ कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। जिला कलक्टर ने सभी डीजल व पेट्रोल पंपो के अनुज्ञापत्रधारियों को तीन हजार लीटर डीजल व एक हजार लीटर पेट्रोल का स्टॉक रखने के निर्देश दिए हैं। सिकंदरा-गंगापुर मार्ग पर बसे बंद कर दी गई हैं। कई जगह रोडवेज बसों का मार्ग बदला गया है।
तोड़फोड़ पर उतरे गुर्जर
धर पीलू पुरा में रेलवे ट्रैक जाम करने के लिए शुक्रवार सुबह महिलाएं भी पहुंच गईं। आंदोलनकारियों ने शुक्रवार को हिंडौन में कृçष्ा विज्ञान केंद्र की जीप के शीशे तोड़ दिए, करौली जिले के मासल पुर पुल की दीवार तोड़ दी। गढ़मोरा में एक स्कूल का ताला तोड़कर चालीस साल पुराना रिकॉर्ड फाड़ डाला।
भरतपुर : आंदोलनकारियों ने भरतपुर से कामा कोसी रोड पर परमदरा गांव, अलवर से भरतपुर रोड पर गांव खखावली में जाम कर दिया। इसी प्रकार बयाना से हिंडौन, बैर भुसावर का रास्ता भी बंद कर दिया गया है।
गंगापुर : जिला प्रशासन ने सवाईमाधोपुर में 21 जनवरी तक धारा 144 लागू कर दी है। इसके अलावा गंगापुर सिटी में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। पीलूपुरा में 80 गांव के पंच पटेलों की बैठक हुई, जिसमें भीड़ जुटाने व आंदोलन को तेज करने का निर्णय किया गया। सुरक्षा के तहत पीलूपुरा के लिए सात आरएसी की कंपनियां भेजी गई है। क्षेत्र में रसोई गैस व पैट्रोल की किल्लत शुरू हो गई है। विरोध में गांव कंजौली में समाज के लोगों ने दूध सड़क पर बहा दिया।
बस्सी : कस्बे में बंद को देखते हुए यहां पर सुरक्षा के लिए सेना की कंपनी बुलाई गई है। करीब सवा सौ जवान गुर्जर बाहुल्य गांव बैनाडा प्रतिपुरा दूबली बापू आदि के पास तैनात किए गए हैं। गुर्जर आंदोलन संघष्ाü समिति संयोजक लक्ष्मीनारायण तूंगी ने बताया कि बैसला के आदेश पर गुर्जर समाज कार्रवाई के लिए तैयार है।
दूसरी तरफ, आंदोलन के नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला ने दोहराया कि सरकार को फैसले के लिए पटरी पर ही आना होगा। बैंसला ने आरोप लगाया कि सीएम के पास बैठने वाले कुछ लोग गुर्जरों के बारे में भ्रांति फैला रहे हैं। सरकार को इसे समय रहते दूर कर लेना चाहिए।
सरकारी विज्ञापन पर नाराजगी : जनहित मे प्रसारित किए जा रहे सरकार की तरफ विज्ञापन मे नाम आने पर यहां के गुर्जर नेताओं ने नाराजगी जताई। युवा गुर्जर महासभा के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष मानसिह बुर्जा के मुताबिक उनका नाम बिना उनसे बात किए विज्ञापन में छाप दिया गया।
पांचवे दिन भी कई ट्रेनें व बसें रद्द
गुर्जर आंदोलन के चलते प्रदेश में लगातार पांचवे दिन भी रेल-बस सेवा बाघित रही। कोटा रेल मंडल की कई ट्रेनें आंदोलन की वजह से प्रभावित रहीं। रेलवे के अनुसार अहमदाबाद-निजामुद्दीन, ओखा-वाराणसी, बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर, आसनसोल-अहमदाबाद, पटना-अहमदाबाद, अजमेर-राजेंद्र नगर, निजामुद्दीन-उदयपुर, राजेंद्र नगर-अजमेर, सियालदाह-अहमदाबाद, मुंबई-अमृतसर, बांद्रा टर्मिनस-देहरादून, बांद्रा टर्मिनस-मुज्जफरपुर, देहरादून-बांद्रा टर्मिनस, जम्मू तवी-अहदमदाबाद और ओखा-वाराणसी सहित कई ट्रेनों को परिवर्तित रूट से संचालित किया जा रहा है। इसी प्रकार सड़क यातायात में नादौती, श्रीमहावीरजी, हिंडौन, बयाना और महवा आदि के क्षेत्र में बस संचालन लगभग बंद ही रहा है।
झुंझुनूं संवाददाता के अनुसार, आरक्षण के समर्थन में खेतड़ी बन्द कर रास्ता जाम किया जा रहा है। इसको भाजपा का पूरा समर्थन मिल रहा है। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य धर्मपाल गुर्जर और पूर्व विधायक दाताराम गुर्जन ने समाज के लोगो के साथ मिलकर बिते रोज भैरूजी मन्दिर खड़खड़ा बान्ध पर बैठक कर आन्दोलन की रूपरेखा पर चर्चा की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें