गुरुवार, 16 दिसंबर 2010

16.12.2010 barmer news

प्रशासन गांवो के संग अभियान
राजस्व मंत्री ने किया आकस्मिक निरीक्षण
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी ने गुरूवार को प्रशासनगांवो के संग अभियान के तहत जिले मे आयोजित शिविरों का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा प्रगति की जानकारी ली।
राजस्व मंत्री चौधरी ने गुरूवार को धोरीमन्ना पंचायत समिति के बेरीगांव मे आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविरो के दौरान प्रत्येक काउंटर पर जाकर वहां हो रहे कार्यो की संबंधित विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली तथा ग्रामीणों से कार्यो के संबंध मे पूछताछ की।
इस मौके पर राजस्व मंत्री चौधरी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को अधिकाधिक शिविरों का लाभ उठाने का आह्वान किया, ताकि राज्य सरकार की मंशा सही साबित हो सके। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या मे शिविरों मे पहुंच कर अपनी समस्याओं का निराकरण कराए तभी इस अभियान की सार्थकता साबित होगी।
इस अवसर पर चौधरी ने कहा कि राजस्थान सरकार की मंशा ग्रामीणों को उनकी समस्याओं का उनके कार्य स्थल पर ही निपटारा करने की है, इसलिए प्रशासन गांव के संग अभियान चलाकर विभिन्न विभागों को उनके गांव मे उनके बीच मे लाया गया है। इसका वे अधिक से अधिक फायदा उठावें तभी अभियान अपने उद्देश्य पर खरा उतरेगा।
गुरूवार को जिले की सभी पंचायत समितियों मे विभिन्न स्थानों पर शिविरों का आयोजन कर 18 विभागों से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया। गत शिविर मे कुल 635 पेंशन स्वीकृतियां, पालनहार योजना की स्वीकृतियां, 429 नि:शक्तजनो को प्रमाण पत्र, 228 बंटवाड़े स्वीकृति तथा 479 नामान्तकरण तस्दीक किए गए गए तथा 444 आबादी भूमि के पट्टो का वितरण किया गया।
कल के शिविर
प्रशासन गांवो के संग अभियान के तहत शनिवार को जिले की आठो पंचायत समितियो मे ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएगें। जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने बताया कि शनिवार को बायतु मे कपूरडी, शिव मे गडरारोड, चौहटन मे मिठे का तला, धोरीमन्ना मे कारटिया, सिणधरी मे बाण्ड, बालोतरा मे कोरना व गंगावास तथा सिवाना मे रामपुरा मे शिविर आयोजित किए जाएगें।

स्वयंसेवको की भर्ती 28 व29 को
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। शहरी गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र बाडमेर मे गृह रक्षा स्वयं सेवको के 80 रिक्तपदो की पूर्ति के लिए स्वयं सेवको की भर्ती 28 दिसम्बर को बोर्ड होम गार्ड परिसर बाडमेर तथा 29 दिसम्बर को शहीद भगतसिंह स्टेडियम बालोतरा मे प्रात: 8 बजे से होगी। समादेष्टा भंवरसिंह चौहान ने बताया कि भर्ती के लिए शिक्षा न्यूनतम पांचवी कक्षा उत्र्तीण, आयु18 से 45 वर्ष, सीना बिना फलाये 78 सेमी, फुलाने पर 83 सेमी तथा ऊंचाई 168 सेमी होनी चाहिए। अनुसूचितजाति एवं जनजाति के अभ्यर्थी को नियमानुसार 5 सेमी की छूट दी जा सकेगी। सरकारी कर्मचारी को छोडक़र अन्य अभ्यार्थी का नगरपालिका क्षेत्र कामूल निवासी होनाआवश्यक है। भर्ती के समय अभ्यर्थी को अपना मूल निवास प्रमाण पत्र, मतदाता परिचयपत्र, जाति, आयु एवं शिक्षा संबंधी कागजात प्रस्तुत करने होगें। उन्होंने बताया कि गृह रक्षा सदस्योंकीभर्ती पूर्णतया अस्थाई तौर पर अंशकालीन पांच वर्ष के लिए की जाएगी। गृह रक्षा सदस्यों को ड्यूटी, प्रशिक्षण केलिए बुलाये जाने पर ड्यूटी प्रशिक्षण भर्ती नियमानुसार देय होगा।
डीलर का प्राधिकार पत्र निलम्बित
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। उचित मूल्य की दुकान समय पर नहीं खोलने तथा रसद सामग्री वितरण मे अनियमितता बरतने पर सिवाना तहसील अन्तर्गत अम्बों का वाड़ा उचित मूल्य दुकानदार का प्राधिकार पत्र अग्रिम आदेश तक तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है।

जिला रसद अधिकारी उम्मेदसिंह पूनिया ने बताया कि ग्राम पंचायत कोटडी के उप सरपंच द्वारा शिकायत पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि हेमपुरी पुत्र लूम्बपुरी उचित मूल्य दुकानदार,अम्बों का वाडा तहसील सिवाना द्वारा उपभोक्ता सप्ताह के दौरान दुकान समय पर नहीं खोली जाती है एवं रसद सामग्री वितरण मे अनियमितताएं बरती जा रही है। इसी तरह क्रय विक्रय सहकारी समिति बालोतरा द्वारा सूचित किया गया कि दिसम्बर माह का 15 दिसम्बर तक खाद्यान्न का उठाव नहीं कर वितरण व्यवस्था को अवरूद्ध किया गया है। डीलर का कृत्य प्राधिकार पत्र की शर्तो की अवहेलना होने के कारण राजस्थान खाद्यान्न एवं आवश्यक पदार्थ आदेश 1976 के तहत डीलर का प्राधिकार पत्र अग्रिम आदेश तक तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस उचित मूल्य दुकान की वैकल्पिक वितरण व्यवस्था के लिए रणछोड़ाराम पुत्र वीराराम उचित मूल्य दुकानदार कम्मों का वाडा तहसील सिवाना को आगामी आदेशों तक अम्बों का वाडा को अस्थाई रूप से डीलर अधिकृत किया गया है।

नीम हकीमों के खिलाफ कार्यवाही
  • कार्यालय संवाददाता
सिवाना। नीम हकीमों के खिलाफ धरपकड़ अभियान के तहत सिवाना ब्लॉक की चिकित्सा टीम ने गुरूवार को दो नीम हकीमों के खिलाफ कार्यवाही की। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुमानसिंह राठौड़ एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पादरू के प्रभारी डॉ.नटवरसिंह ने दल के साथ पादरू कस्बे में ईटवाया रोड़ पर बिना अनुज्ञापत्र के संचालित एक क्लिनिक पर छापामार कार्यवाही अमल मे लायी। दो दुकानों मे संचालित इस क्लिनिक कामालिक टीम की कार्यवाही की भनक लगते ही वहां से भाग गया। बताया जा रहा है कि वहां पर एक मरीज के ड्रीप चढायी जा रही थी। जैसे ही चिकित्सा विभाग की टीम पहुंचने की भनक उसे लगी तो वह मरीज की ड्रिप निकालकर वहां से भाग गया। चिकित्सा अधिकारियों ने एमएस असांरी के खिलाफ मामला बनाते हुए क्लिनिक को सीज किया। इसी प्रकार कुण्डल के रैलो की सरा मे नीम हकीम बल्लाई मल्लिक के यहां दबिश देकर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें