गुरुवार, 16 दिसंबर 2010

16.12.2010 balotra news

हम अपने आचरण के चौकीदार बनें : साध्वी विद्युत प्रभा
कार्यालय संवाददाता
जसोल। इन्सान दूसरों की चौकीदारी तो खूब करता है पर अपने विचारों की चौकीदारी कभी नहीं करता। हमारे विचार हमारे लिए खूब मूल्यवान है। अगर विचारों मे गिरावट आ गई तो हम अपनी मूल्यवान सम्पति खो देते है। यह बात स्थानीय पुराना ओसवाल भवन मे धर्मसभा को संबोधित करते हुए साध्वी डॉ. विद्युत प्रभा ने कही। उन्होंने कहा कि अगर विचरों मे पतन आ गया तो यह क्षति स्वयं की है क्यों कि उससे जो कर्म बंध रहे है वे हमारे आगे भी साथ चलेगें। अगर हमारी सम्पति खो जाती है तो ज्यादा घबराना मत, क्यों कि सम्पति पुन: मिल सकती है। अत: सदैव ध्यान रखें कि विचार कभी नकारात्मक न हो।
बांठिया राष्ट्रीय विकास रत्न एवार्ड से सम्मानित
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा। समाजसेवी ओम बांठिया को नई दिल्ली मे इण्डियन सोसायटी फोर इण्डस्ट्री इन्टेलेक्च्यूल डवलपमेंट द्वारा राष्ट्रीय विकास रत्न एवार्ड से सम्मानित किया गया। बाडमेर जिला कांग्रेस आर्थिक प्रर्कोष्ठ के महामंत्री अरविन्द मदाणी ने बताया कि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बांठिया को उनकी समाजसेवा मे उल्लेखनीय योगदान के लिए नई दिल्ली मे राष्ट्रीय विकास रत्न एवार्ड से सम्मानित किया गया। इण्डियन सोसायटी फोर इण्डस्ट्री इन्टेलेक्च्युल डवलपमेंट द्वारा डॉ. स्पीकर हाल कान्स्टीट्यूशन हॉल वि_ल भाई पटेल हाऊस मे केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रदीप जैन के कर कमलो से चयनित प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मान पत्र एवं ट्राफी प्रदान किया गया।

समारोह मे सांसद जी.वी. हर्षक, सीबीआई पूर्व महानिदेशक जोगेन्द्रसिंह, मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल डॉ. भाई महावीर, एआईसीसी सचिव मेजर वेदप्रकाश सहित कई गणमान्य अतिथियों ने राष्ट्रीय सेमीनार को संबोधित किया। संस्थान सेके्रट्री जनरल सुनील कुकरेजा ने चयनित प्रतिभाओं का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया। उल्लेखनीय है कि बांठिया को उक्त राष्ट्रीय स्तर सम्मान से पूर्व राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा भी राष्ट्रीय समरसता पुरस्कार राजीव गांधी समरसता ऐवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। बांठिया के उक्त सम्मान पर कई स्वयंसेवी संगठनो रोटरी क्लब, महावीर इंटरनेशनल, अणुव्रत समिति, गुरू हस्ती कल्याण संस्थान सहित गणमान्य नागरिकों ने खुशी जाहिर की है।

सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा। राष्ट्र के भावी नागरिकों मे परस्पर सेवा भाव विकसित कर ही राष्ट्र व समाज को भौतिक सुख-समृद्धि के शीर्ष स्थान पर पहुंचाया जा सकता है। यह बात स्थानीय राउमावि के प्रधानाचार्य मानाराम जोगसन ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन अवसर पर कही। जोगसन ने कहा कि सेवा के प्रत्येक क्षेत्र मे विद्यार्थियों मे जागरूकता लाने का दायित्व शिक्षको का है। इससे ही राष्ट्र निर्माण सम्भव है। कार्यक्रम अधिकारी सालगराम परिहार ने कहा कि बालको के सर्वांगीण विकास के लिए अध्ययन अध्यापन के साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं जल संरक्षण की जानकारी भी आवश्यक है। छात्र परिश्रम करके राष्ट्र सेवा मे तत्पर रहे। शिविर के सहायक प्रभारी हनुमानराम पटेल ने बताया कि शिविर मे छात्रों ने कंटीली झाडिय़ों से बाड़ बनाकर वाटिका की सुरक्षा का इन्तजाम किया। कच्ची बस्ती मे छात्रों ने श्रमदान करके सफाई के महत्व की जानकारी दी। द्वितीय पारी प्रभारी नीम्बाराम व छात्र रामलाल ने भी शिविर के अनुभव प्रस्तुत किए। इस अवसर पर दयाराम पटेल,आसुराम बोखा, शंभूदान बारहठ, कैलाश कुमार, माणक कच्छवाह, हिम्मतसिंह सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।

राम मंदिर बनेगा, बंटवारा स्वीकार नहीं : वेदान्ती
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा। अयोध्या मंदिर का बंटवारा हिन्दू समाज किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगा। बाबरी मस्जिद को नहीं बनने दिया जाएगा। उक्त विचार वशिष्ठ पीठाधीश्वर अयोध्या डॉ. रामविलास दास वेदान्ती ने यहां स्थित आर्यवीर दल व्यायामशाला मे गुरूवार को आयोजित हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पण्डित नेहरू ने प्रधानमंत्री बनने के लिए इस देश का बंटवारा किया और अब सोनिया गांधी इस देश का बंटाधार करने मे लगी हुई है। इस विदेशी कुतिया के सामने हमारे प्रधानमंत्री तक दुम हिलाते है। देश चारो ओर से खतरे के अड्डो से घिरा हुआ है। वेदान्ती ने कहा कि आतंकवादियों का कांग्रेस सरकार बचाव कर रही है। संसद व मुम्बई हमले के आरोपियों को सजा के बावजूद बचाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आतंकवादियो को सरे राह गोलीमार कर कुत्तो के आगे फेंक देना चाहिए। हमें जाति बंधन से ऊपर उठकर हिन्दूत्व की भावना को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि जिस दिन राम मंदिर बनेगा उसी दिन भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित कर दिया जाएगा। इस अवसर पर रामदास महाराज जागसा, ओंकार भारती महाराज परेऊ मठ, राघवदास महाराज चोंच मंदिर, नारायणदास महाराज हनुमान बगीची, अमृताराम महाराज रणजीत आश्रम, सुखदेवदास महाराज, बाबूदास वैरागी महाराज, रक्तानंद महाराज आदि कई संतगण उपस्थित थे। कार्यक्रम प्रबंध प्रमुख जगदीशदास निम्बार्क, यज्ञाचार्य प्रमुख पं. शिव कुमार द्विवेदी, प्रमिता अरोड़ा, जितेन्द्र मेवाड़, राजेन्द्र गुप्ता, मेघराज गौड़, पवन लोहिया, भवानीशंकर गौड़, जुगलकिशोर अग्रवाल, श्याम सुन्दर राठी के अलावा जिला उपाध्यक्ष उत्तमसिंह राजपुरोहित उपस्थित थे। अंत मे जिलाध्यक्ष रामस्वरूप गर्ग ने आभार जताया।
महायज्ञ का आयोजन
वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान पांडाल, महायज्ञ मे आहुतियां देते जोड़े। अवसर था आर्यवीर दल व्यायामशाला मे आयोजित महायज्ञ का। हनुमत शक्ति जागरण समिति की ओर से अयोध्या राम मंदिर निर्माण के उद्देश्य से आयोजित इस महायज्ञ मे शहर के 54 जोड़ों ने आहुतियां देकर संकल्प दोहराया। गजानंद, राम, हनुमान एवं शक्ति पीठ स्थापना के साथ शुरू हुआ यह महायज्ञ पण्डित शिव्रपसाद द्विवेदी समेत11 पण्डितों के निर्देशन मे करीब तीन घण्टे तक चला।

पेन्शनर दिवस समारोह मे 11 जने होगें सम्मानित
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। राजस्थान पेन्शनर समाज जिला शाखा बाड़मेर के तत्वावधान मे स्थानीय मुभीछा राउमावि गांधी चौक मे पेन्शनर दिवस समारोह जिला कलेक्टर के मुख्य आतिथ्य मे मनाया जाएगा। इस अवसर पर बाड़मेर से द्विवेदी लेखराज शर्मा समदर्शी, सावित्री शर्मा, स्वामी खुशालनाथ धीर, डॉ. बंशीधर तातेड़, भूरचंद जैन, नैनमल भंसाली, पुष्कर प्रदीप, ओमप्रकाश मधुप, कमलसिंह महेचा, उपशाखा बालोतरा एवं बालोतरा से शंकरलाल सलुंदिया, गुलाब खान को समाजसेवा क्षेत्र मे विशिष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने सम्मानित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष जय किशन जोशी ने बताया कि सम्मान समारोह मे सभी पेन्शनर व वरिष्ठ नागरिक उपस्थित होगें।
योग से तन-मन दोनो स्वस्थ : आर्य
बाडमेर। मनुष्य के जिन्दा रहने के लिए स्वस्थ शरीर और स्वस्थ दिमाग की आवश्यकता होती है। ये दोनो अवयव हम नियमित योग, ध्यान और व्यायाम से प्राप्त कर सकते है। यह बात पंतजलि योगपीठ बाडमेर के अध्यक्ष खेमाराम आर्य ने मुभीछा राउमावि गांधी चौक मे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर मे कही। उन्होंने शिविर मे छात्रो को योग अभ्यास कराते हुए नियमित योग की महत्ता पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रकाशसिंह महेा ने योग एवं स्वाभिमान अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न आसनो और प्राणायाम से स्मरण शक्ति मे वृद्धि होने की बात कही। कार्यक्रम अधिकारी रामचन्द्र जांगिड़ ने अतिथियों का स्वागत करते हुए शिविरके बारे मे जानकारी दी। ओम जोशी ने धन्यवाददिया तथा योगपीठ के दिलीप तिवारी व नरेन्द्रसिंह ने भी सहयोग किया। इससे पूर्व बौद्धिक सत्र मे रंगकर्मी गोपीकिशन शर्मा ने नाट्य विद्या के बारे मे जानकारी दी।
राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का समापन
बाडमेर। स्थानीय राउमावि स्टेशन रोड़ मे आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि फिजिशियन गोरधनसिंह व अतिरिक्त जिला परियोजना डालूराम ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वदंना से हुई। कार्यक्रम अधिकारी रतनाराम चौधरी ने सात दिवसीय शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। शिविरार्थी रूगाराम, किशनसिंह एवं हरलाल ने शिविर मे अपने अनुभव एवं मुख्य बातों को बताया। मुख्यअतिथि गोरधनसिंह चौधरी ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान जरूरी है। इसी के आधार पर छात्रों का भविष्य उज्ज्वल बनता है। उन्होंने छात्रों को समाज सेवा से जुडऩे की प्रेरणा दी। डालूराम चौधरी ने छात्रों मे श्रम की महत्ता बताते हुए छात्रों मे श्रम भावना को जागृत किया। शिविर के दौरान सम्पन्न प्रतियोगिताओं मे विशेष कार्य करने वाले शिविरार्थियों को सम्मानित किया गया। शिविर के सफल संचालन मे किशोरसिंह, कप्तान कुमार, लच्छीराम सोनी व्याख्याताओं एवं रामूराम तथा नरेन्द्र दवे, शिवजीराम नामा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन मोहनलाल पंवार ने किया। अंत मे प्रधानाचार्य गोपालसिंह सोढा ने आगन्तुको का आभार जताया।
 सेवानिवृत संविदा शिक्षक लगाने का विरोध
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। जिले मे प्रारंभिक शिक्षा के रिक्त पदो पर सेवानिवृत शिक्षको को नियुक्त करने के लिए जिला परिषद की ओर से जारी विज्ञप्ति का बेरोजगार शिक्षकों ने विरोध जताया है। बेरोजगार प्रशिक्षित शिक्षक संघ ने गुरूवार को रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और जिला परिषद के निर्णय का घोर विरोध जताया। इस दौरान जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह देवड़ा, उपाध्यक्ष जगदीश डऊकिया, प्रवक्ता पदमसिंह राठौड़, सचिव नरपतसिंह, ईश्वरसिंह, दिनेश कड़वासरा, छुगसिंह राठौड़ समेत कई प्रशिक्षित बेरोजगार शिक्षक उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें