गुरुवार, 16 दिसंबर 2010

जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक युवक महासंघ की बैठक सम्पन्न

कार्यालय संवाददाता
बालोतरा। स्थानीय जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक युवक महासंघ की बैठक मंगलवार रात्रि को दीपचंद गुरोसा उपाक्षय विमलनाथ जैन मंदिर के पास रखी गई। प्रवक्ता सतीश खींवसरा ने बताया कि संघ अध्यक्ष रणजीत कवाड़ ने पूर्व मे आयोजित जैन नवान्हिका महोत्सप पर्व के सफल आयोजन पर सभी सदस्यों का आभार जताया तथा भविष्य मे ऐसे धार्मिक आयोजनो के लिए सभी सदस्यों को सक्रिय रहने की बात कही। खींवसरा ने बताया कि महासंघ का वार्षिक अधिवेशन 18, 19 दिसम्बर को उज्जैन मे आयोजित होगा। जिसमें जैन समाज की आगामी गतिविधियों पर विार विमर्श किया जाएगा। 17 दिसम्बर को महासंघ की कार्यकारिणी सदस्य अखिल भारतीय जैन मूर्तिपूजक युवक महासंघ अधिवेशन उज्जैन के लिए रवाना होगें। बैठक मे जितेन्द्र चौपड़ा, सचिव मोहनलाल, कमलेश लूणीया, गौतमचंद, पवन, कल्पेश, रोशन मेहता, ललित सिंघवी, कमलेश सर्राफ, कैलाश जैन, जितेन्द्र, पारसमल, तनसुख, राजु जैन सहित कई जने उपस्थित थे।

शहीद को दी श्रद्धाजंलि
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा। भारत-पाक युद्ध 1971 मे शहीद हुए सिविलियन ड्राईवर छगनलाल मेघवाल की 39 पुण्य तिथि पर स्थानीय शहीद स्मारक पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। महामण्डलेश्वर निर्मलदास महाराज व महंत अमृतराम महाराज के सानिध्य मे आयोजित श्रद्धाजंलि सभा मे विशेष अतिथि विधायक मदन प्रजापत व पालिका अध्यक्ष महेश बी. चौहान ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि दी। इस अवसर पर विधायक प्रजापत व चैयरमेन चौहान ने शहीद परिवार को पालिका की ओर से नि:शुल्क भूखण्ड देने व नेहरू कॉलोनी मे आदम कद मूर्ति लगाकर चौराहे की घोषणा की। इस अवसर पर पार्षद जेठूसिंह, रामचन्द्र डांगी ने भी सहयोग देने की बात कही। इस अवसर पर भंवरलाल भाटी, गोविन्द मेघवाल, बाबूलाल नामा, मोहन बारूपाल, छगन जोगसन विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष युवा कांग्रेस, भट्टराज, रामेश्वर, सांवलराम सेजू, श्याम डांगी, चौथाराम प्रतापमल, हंसराज, अचलाराम, सम्पत जाटोल, सोहन मिस्त्री सहित कई लोग उपस्थित थे।
परमात्मा ही हमारे सच्चे मित्र है : साध्वी विद्युत प्रभा
कार्यालय संवाददाता
जसोल। इस संसार के सारे संबंध स्वार्थ से जुड़े है। जब तक उनकी अपेक्षा हम पूरी तरह करते है तभी तक वे हमसे जुड़े रहते है ज्यों ही अपेक्षा टूट जाती है मन बदल जाता है। मात्र परमात्मा ही हमारी परिस्थिति मे साथ रहते है। अत: संसार मे रहते हुए भी प्रेम तो प्रभु से ही करना चाहिए। यह बात साध्वी डॉ. विद्युत प्रभा ने बुधवार को पुराना ओसवाल भवन मे प्रवचन देते हुएकही। साध्वी ने कहा कि इस जीभ मे सदा प्रभु के गुण गाना। इस जीभ से किसी को बुरा मत कहना। यह जीभ दूसरों को बुरा बताकर खुद तो अन्दर चली जाएगी, फिर जूते इस खोपड़ी को खाने पड़ेगें।

नगरपालिका बोर्ड किसी भी दृष्टि में असफल नहीं : अध्यक्ष श्रीमती उषा जैन
कारबाडमेर। पालिका के प्रतिपक्ष नेता सुरेश मोदी के बयान को निराधार बताते हुए पालिकाध्यक्षा ने पालिका बोर्ड के प्रथम वर्ष को पूर्णत: सफल बताया है।
अध्यक्ष श्रीमती उषा जैन ने बताया कि पालिका बोर्ड के गठन के प्रथम वर्ष मे मास्टर प्लान 2007 का प्रारूप बनाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है तथा आगामी 20 वर्षो की कार्य योजना को ध्यान मे रखकर सिटी डवलपमेण्ट प्लान राज्य सरकार से स्वीकृत कराया जा चुका है। आयूयूआईडीपी योजना के द्वितीय चरण मे 22 करोड़ रूपये सिवरेज प्रणाली, 05 करोड़ रूपये ओवरब्रिज निर्माण, 40 करोड़ रूपये जल आपूर्ति व्यवस्था तथा 6 करोड़ रूपये सडक़ों के सुधार पर व्यय किए जा रहे है। साथ ही आईएचएसडीपी योजना के तहत 8 करोड़ रूपये के आवास उन्नयन व बस्ती सुधार योजना कार्य भी प्रगति परहै। जिसके तहत 459 गरीब परिवारों को आवास निर्माण के लिए प्रथम किश्त, द्वितीय किश्त तथा तृतीय किश्त के विरूद्ध राशि रूपये 3.09 करोड़ उपलब्ध करवाये जा चुके है।
शहर को सुन्दर एवं स्वच्छ बनाने के लिए कृत संकल्प श्रीमती जैन ने बताया कि तेरहवें वित्त आयोग की अनुशंषा के अन्तर्गत 113.0 लाख रूपये ठोस कचरा प्रबंधन व कार्यालय कम्प्युटीकरण पर व्यय किए गए वहीं ठोस कचरा प्रबंधन स्थल पर वीओटी आधारित कम्पोस्ट बनाने का कार्य आगामी वर्षो मे प्रस्तावित है। घर-घर से कचरा संग्रहण की सुचारू व्यवस्था की गई है। नवीन सफाई उपकरणों पर 20.0 लाख रूपये व्यय किया जाना प्रस्तावित है।
शहर मे विभिन्न कच्ची बस्तियों व अन्य वार्डो मे 400 नये विद्युत पोल लगाये गए है तथा 100 विद्युत पोल लगाने का कार्य प्रगति पर है। शहर की विद्युत व्यवस्था पर 17.0 लाख रूपये तथा विद्युत सामग्री पर 15.0 लाख रूपये व्यय किए गए है।
श्रीमती जैन ने बताया कि विभिन्न योजनाओं के घटकों से 355.0 लाख रूपये के निर्माण कार्य प्रस्तावित थे, जिसके विरूद्ध 250.0 लाख रूपये के विकास कार्य प्रारंभ हो चुके है, जिसमें मुख्यत: अम्बेडकर सर्किल, सुभाष चौक से अहिंसा सर्किल, अहिंसा सर्किल से विवेकानंद सर्किल, विवेकानंद सर्किल से सर्किट हाउस रोड़ तक डोर-टू-डोर रोड़ बनाने व सौन्दर्यीकरण का कार्य, आदर्श स्टेडियम मे इण्डोर स्टेडियम निर्माण कार्य, पालिका बाजार के ऊपर नई दुकानों का निर्माण कार्य। पालिका मद से विगत एक वर्ष मे सडक़ निर्माण, डामरीकरण, सभा भवन, पार्क, नाले नालियां आदि के निर्माण पर 622.0 लाख रूपये व्यय किए गए है।
श्रीमती जैन ने बताया कि बोर्ड अत्यंत गरीब व निर्धन परिवारों की सहायता के लिए भी कृत संकल्प है। पन्नाधाय योजना के तहत तीन बीपीएल चयनित परिवारों को जनश्री बीमा योजना के तहत जहां 90हजार रूपये का अनुदान उपलब्ध कराया गया है, वहीं स्वर्णजयंति शहरी रोजगार योजना के अन्तर्गत 104 बीपीएल चयनित परिवारों को स्वरोजगार के लिए ऋण तथा 181 बीपीएल चयनित परिवारों की महिलाओं को रोजगार प्रशिक्षण दिया गया है। इस योजना के तहत चिकित्सा शिविरों व जन चेतना शिविरों का आयोजन भी सफलतापूर्वक कियाजा चुका है।वहीं 1300 अन्त्योदय परिवारों को अन्त्योदय राशनकार्ड नि:शुल्क बांटे गए है। अक्षय कलेवा योजना को प्रारंभ होने से आज तक सुचारू रूप से निर्विघ्न संचालित किया जा रहा है।
शहर मे आम जनता के कार्यो को गति देते हुए पालिका प्रशासन द्वारा 110 भवन निर्माण पत्रावलियों का निष्पादन किया गया है, जिसमें 250 वर्गमीटर तक के 70 प्रकरणों मे एकदिन मे निर्माण आज्ञा व इससे अधिक के नाप के 40 भूखण्डों पर निर्माण आज्ञा जारी कर राशि रूपये 01 करोड़ 61 लाख की आय अर्जित की गई है। कृषि भूमि रूपान्तरण 90 बी 3 के तहत व राजकीय भूमि नियमन के तहत पट्टे जारी कर 3.04 करोड़ रूपये की आय अर्जित की गई है। नवगठित बोर्ड के गठन के पश्चात 538 विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, 3847 जन्म प्रमाण पत्र एवं 548 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए गए है। पालिका बाजार के विस्तार का कार्य प्रारंभ हो चुका है।
श्रीमती जैन ने बताया कि शहर की विभिन्न कच्ची बस्तियों के नियमानुसार पट्टे जारी किए जा रहेहै तथा भविष्य मेभी कच्ची बस्तियों मे कैम्प लगाकरपट्टे वितरण किए जाएगें। हाल ही पालिका द्वारा बड़ी संख्या मे कच्ची बस्ती के भूखण्डों का नियमन किया गया है। कमेटी के अध्यक्ष द्वारा शीघ्र ही कमेटी सदस्यों की बैठक बुलाकर बकाया कार्यो का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। मण्डल की बैठक आगामी 20 दिसम्बर को बुलायी जा चुकी है। इस प्रकार पालिका बोर्ड का यह प्रथम वर्ष किसी भी दृष्टि से असफल नहीं कहा जा सकता है।

बेरोजगार प्रशिक्षित शिक्षक संघ की कार्यकारिणी गठित
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। स्थानीय महावीर पार्क मे बेरोजगार प्रशिक्षित शिक्षक संघ की बैठक आयोजित कर कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्व सम्मति से अध्यक्षपद के लिए बहादुरसिंह व उपाध्यक्ष जगदीश डउकिया, ईश्वरसिंह चौहान सचिव, नरपतसिंह कोषाध्यक्ष, जैराराम मंत्री, दिनेश सह सचिव, कमल किशोर व शिव गिरी संगठन मंत्री, डालूराम, किशनसिंह सह संगठनमंत्री राजेन्द्रसिंह को मनोनीत किया गया। बैठक मे मुख्य रूप से तृतीय श्रेणी अध्यापको पदो पर सेवानिवृत अध्यापको को लेने पर रोष प्रकट करके इस निर्णय को सर्वसम्मति से लिया गया कि इन पदो की पूर्ति बेरोजगार प्रशिक्षित शिक्षको द्वारा की जाए। बहादुरसिंह ने बताया कि 16 दिसम्बर को प्रात: 9:30 बजे गांधी चौक सी स्कूल से स्टेशन रोड़ होते हुए रैली के रूप मे जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा जाएगा।

विकास दर्शन यात्रा रवाना
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। भारत सरकार के क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय के प्रादेशिक कार्यालय जयपुर के तत्वावधान मे उत्तरी बंगाल, दार्जलिंग, सिक्किम तथा असम के जिलो एवं समीप के क्षेत्रो के विकास प्रोजेक्टर के अवलोकन के लिए जयपुर से 13 दिसम्बर को 12 सदस्यीदल रवाना हुआ। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ने बताया कि इस दल मे बाड़मेर जिले के माधोसिंह राठौड़ व साइलाराम माली सम्मिलित है। यह दल 14 से 29 दिसम्बर तक विशेष रूप से विकास प्रोजेक्टस सेक्टर, बांध प्रोजेक्ट, आईसीडीएस, शिक्षा अभियान, प्रधानमंत्री सडक़ योजना, इसी तरह सिक्कम एवं गुवाहाटी मे चाय फैक्ट्री, आसाम सहित अन्य क्षेत्रो मे ग्रामीण योजनाओं का भ्रमण एवं अवलोकन करवाया जाएगा।

सतर्कता दल पर हमले के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
सडक़ पर उतरे डिस्कॉम कार्मिक
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। जिले के बालोतरा कस्बे मे मंगलवार को बिजली चोरी पकडऩे गए डिस्कॉम के सतर्कता दल के अधिशाषी अभियंता सहित चार कार्मिको पर हमले के विरोध मे बुधवार को डिस्कॉम कार्मिक सडक़ पर उतर आए। सैकड़ो कार्मिको ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा वहीं पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने एवं घटना के आरोपियों के विरूद्ध आईपीसी की धारा 307 लगाने की मांग की। डिस्कॉम कार्मिको ने तीन दिन मे आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने की सूरत मे कार्य का बहिष्कार कर बाडमेर-जैसलमेर की विद्युत आपूतर््िा ठप्प करने की चेतावनी दी।
बालोतरा के कीटनोद गांव मे हुई मारपीट की घटना के विरोध मे अधिकारी कर्मचारी व अभियंता संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान मे बुधवार को डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता प्रेमजीत धोबी के नेतृत्व मे अधिकारियों व कार्मिको ने विरोध जुलूस निकाला। जुलूस के पश्चात प्रतिनिधि मण्डल ने पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर एफआईआर मे धारा 307 जोडऩे की मांग की। प्रदर्शन मे अधिशाषी अभियंता मांगीलाल जाट, लेखाधिकारी श्रीकांत फुलवारिया, पीके शर्मा सहित कई कर्मचारी व संगठनो के पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें