गुरुवार, 20 जनवरी 2011

अवैध बहुमंजिला इमारतों मे कहीं न हो जाये हादसा

अवैध बहुमंजिला इमारतों मे कहीं न हो जाये हादसा

बाड़मेर फिर भूकम्प के निशाने पर!
बाड़मेर, 19 जनवरी। वरिष्ठ भू वैज्ञानिकों के मुताबिक बाड़मेर-जैसलमेर मे भूकम्प का खतरा अभी भी टला नही हैं। बीती रात करीब दो बजे आये भूकम्प के झटके बाड़मेरवासी देख चुके हैं। कुछ पल के लिए आये इस भूकम्प की तीव्रता भी तेज थी। वैज्ञानिकों की इस आशंका को सही मानें तो बाड़मेर शहर के व्यस्ततम और दूसरे इलाकों मे बनी अवैध बहुमंजिला इमारतों मे कभी भी भूकम्प के कारण बड़ा हादसा हो सकता हैं। यह बिल्डिंगें नियम कानून ताक मे रखते हुए भूकम्परोधी नही बनाई गई हैं।
सूत्रों ने बताया कि बीती रात आये भूकम्प का फॉल्ट उतर दक्षिणी दिशा मे हैं। जो गुजरात से बाड़मेर जैसलमेर व बीकानेर की तरफ जाता हैं। यह अरावली क्षैत्र की अपेक्षाकृत काफी एक्टिव हैं। इस वजह से इन स्थानों पर भूकम्प ज्यादा आ सकता हैं।

गिनी चुनी बिल्डिंगें हैं भूकम्परोधी
बाड़मेर शहर को भूकम्प जोन 4मे शामिल किया हुआ हैं। ऐसे मे यहां बनने वाली प्रत्येक बहुमंजिला इमारत को भूकम्परोधी बनाये जाने की शर्त लगाई जाती हैं लेकिन दो-तीन बिल्डिंगों को छोड़ बाड़मेर मे कोई भी बहुमंजिला इमारत भूकम्प की दृष्टि से सुरक्षित नही हैं न उसे भूकम्परोधी बनाई गई हैं। यहां बीती रात आये भूकम्प की तीव्रता करीब 7.4 बताई गई हैं यदि यह कुछ और समय लेता, तो यहां भंयकर तबाही मच सकती थी। चूंकि, बाड़मेर शहर के स्टेशन रोड़ जैसे व्यस्ततम इलाकों मे बड़ी बड़ी इमारतों का अवैध रूप से निर्माण किया हुआ हैं। कुछ बिल्डिंगों को तो नगरपालिका के अधिशाषी अभियंता सुरक्षा व भूकम्प की दृष्टि से खतरनाक मान चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें