जन सम्पर्क सेवा के पुरोधा डॉ. राठौड़ का किया गौरव उत्सव के रूप मे भव्य सम्मान
कार्यालय संवाददाता
जयपुर। डॉ. अमरसिंह राठौड़ गौरव उत्सव मे मुख्य अतिथि के रूप मे संबोधन देते हुए भारतीय विधि आयोग के सदस्य एवं पूर्व न्यायाधीश शिव कुमार शर्मा ने श्रृंग ऋषि, राजा भर्तृहरि को उद्धत करते हुए कहा कि निष्ठावान कर्मयोगी पुरूष जिस कार्य को हाथ में लेता है उससे जन कल्याण तो प्रोन्नत होता है साथ आत्म संतोष प्राप्त होता है। डॉ. अमरसिंह राठौड़ ने शासन और जनता के मध्य एक मजबूत सेतु का कार्य किया है।
समारोह के विशिष्ट अतिथि राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद के अध्यक्ष शिवचरण माली ने कहा कि कार्य के प्रति यदि कामरेड हो सफलता स्वयं चरण चूमती है। डॉ. राठौड़ ने लघु पत्रकारों एवं साहित्यकारों की उदारता पूर्वक सहायता करने मे मदद की। डॉ. अमरसिंह राठौड़ ने अपने सम्मान का उत्तर देते हुए कहा कि मैं न तो सूचना एवं जनसम्पर्क कर्मी हूं, न पत्रकार हूं, न कोई संगीतकार अथवा कलाकार हूं। मात्र एक मनुष्य हूं और मनुष्य ही बना रहूं। मैने अपने पद के कार्य को सफलता पूर्वक सम्पन्न करने का प्रयास किया और मुझे संतोष है कि मैने राजस्था में पत्रकारों, जन सम्पर्क कर्मियों की तीन दशक से अधिक सेवा की।
इस अवसर पर गौरव उत्सव समिति के अध्यक्ष वीर सक्सेना ने कहा कि यहां सारे राजस्थानभर के अधिकांश प्रेस क्लबों के प्रतिनिधि आये है। आवश्यकता इस बात की है कि इनका एक फैडरेशन बने ताकि हमारी बात ध्यान से सुनी जा सके। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लबों को पत्रकारों के लिए कार्यशालाएं आयोजित करनी चाहिए। राठौड़ पत्रकारिता और साहित्य जगत के प्रतिवादी शिखावाली अभिजित नक्षत्र है, ग्राम्यान्तरिक्ष मे दस हजार महात्मा गांधी पुस्तकालायों का संस्थापन तथा पुस्तकालय अधिनियम को लागू करने मे महत्ती भूमिका अदा की। जन सम्पर्क विभाग को उच्च गुणवत्ता सम्पन्न बना कर पत्रकारिता की बडी सेवा की। गौरव उत्सव समिति के महामंत्री वीरेन्द्रसिंह राठौड़ ने अतिथियों का स्वागत किया।
अध्यक्षीय भाषण मे वरिष्ठ पत्रकार प्रवीणचंद छाबड़ा ने कहा कि किसी व्यक्ति के कृतित्व एवं व्यक्तित्व मे सामजस्य हो जाता है तो वह अपने कार्य को कुशलता से अंजाम देता है।
समारोह मे डॉ. अमरसिंह राठौड़ को राजस्थान मुम्बई तथा दिल्ली की 105 संस्थाओं की ओर से शॉल ओढाया गया, प्रशस्ति पत्र एवं अभिनदंन पत्र भेंट किया गया। अन्त मे इकराम राजस्थानी एवं सुरेन्द्र उपाध्याय व अजीत तिवारी ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
मालाणी प्रेस क्लब ने किया डॉ. राठौड़ का अभिनदंन
समारोह मे बाडमेर जिला समाचार पत्र सम्पादक संघ की ओर गौतम जैन ने डॉ. राठौड़ का शॉल ओढाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं डॉ. अमरसिंह राठौड़ गौरव उत्सव समारोह मे बालोतरा के मालाणी प्रेस क्लब की ओर से भैरूसिंह भाटी व बंशीलाल चौधरी ने डॉ. राठौड़ साहब को शॉल ओढाकर व पुष्पहार भेंट कर स्वागत किया गया। इसी तरह प्रेस क्लब सुमेरपुर-शिवगंज की ओर से नवलकिशोर शर्मा ने डॉ. राठौड़ का अभिनदंन किया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें