मंगलवार, 9 अगस्त 2011

दीवार निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग करने का आरोप

दीवार निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग करने का आरोप
ग्रामीणों ने की प्रशासन को शिकायत, नहीं हो रही है जांच की कार्यवाही
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा। निकटवर्ती गोपड़ी ग्राम पंचायत द्वारा राईकाबाग स्थित विद्यालय की चार दीवारी निर्माण में ग्रामीणों ने घटिया निर्माण कार्य का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने विकास अधिकारी सहित जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर निर्माण कार्य की जांच करवाने की मांग की है। ग्रामीण हनुमानराम, बींजाराम, सोहनदान आदि ने ज्ञापन में बताया कि एक तो स्कूल की चार दीवारी सडक़ के बहुत नजदीक बन रही है तथा चार दीवारी में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से ग्राम पंचायत द्वारा करवाये जा रहे टांको, चार दीवारियों व अन्य निर्माण कार्यो की जांच करवाने की मांग की है ताकि निर्माण कार्यो में हो रही घपलेबाजी पर रोक लगाई जा सके। ग्रामीण जमना राव, हनीफ खां, शंकर, मगाराम, लादाराम, आलम खां, गफूर खां, लालाराम, इब्राहिम आदि ने जिला प्रशासन से गोपड़ी ग्राम पंचायत द्वारा करवाये जा रहे विकास कार्यो की जांच करवाने की मांग की है।
टांके के भुगतान राशि में कमीशन
ग्रामीणों ने पूर्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर ग्राम पंचायत द्वारा ढाणियों में बनवाये गए टांकों के भुगतान में सरपंच पुत्र द्वारा कमीशन मांगा जा रहा है। सरपंच पुत्र द्वारा कमीशन मांगने की ग्रामीणों ने प्रभारी मंत्री दिलीप चौधरी को शिकायत की थी। जानकारी के अनुसार पंचायत समिति स्तर पर गोपड़ी ग्राम पंचायत की शिकायतों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
सरपंच पुत्र खुद ठेकेदार
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपड़ी के सरपंच अली खां का पुत्र रहीम खुद ग्राम पंचायत का ठेकेदार बन बैठा है। ठेकेदार सरपंच पुत्र द्वारा ग्राम पंचायत में करवाये जा रहे निर्माण कार्यो में घोर अनियमितताएं बरती जा रही है।
सूचना के अधिकार का आवेदन लेने से किया इन्कार
ग्रामीण हड़मानाराम ने ग्राम पंचायत में हो रहे विकास कार्यो की जानकारी लेने के लिए ग्राम सेवक के नाम से रजिस्टर्ड पत्र के माध्यम से आवेदन भेजा तो आवेदन पत्र पर पाने वाले से लेने से इन्कार करने का जवाब मिला। सूचना के अधिकार के तहत आवेदन नहीं लेने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को रजिस्टर्ड ज्ञापन भेजकर गोपड़ी ग्राम पंचायत में हो रहे विकास कार्यो में बरती जा रही अनियमितताओं की जांच करवाने की मांग की है।

 
मोहित2 - निर्माण कार्य में उपयोग लिए जा रहे पत्थर। मोहित4 व मोहित6 - घटिया सडक़ मार्ग के समीप बन रही स्कूल की चार दीवारी।
 
सडक़ मार्ग के समीप बन रही स्कूल की चार दीवारी। मोहित2 - निर्माण कार्य में उपयोग लिए जा रहे पत्थर। मोहित4 व मोहित6 - घटिया निर्माण सामग्री से बनी चार दीवारी व घटिया किस्म का सीमेंट।
मोहित2 - निर्माण कार्य में उपयोग लिए जा रहे पत्थर। मोहित4 व मोहित6 - घटिया निर्माण सामग्री से बनी चार दीवारी व घटिया किस्म का सीमेंट।
 
सडक़ मार्ग के समीप बन रही स्कूल की चार दीवारी। मोहित2 - निर्माण कार्य में उपयोग लिए जा रहे पत्थर। मोहित4 व मोहित6 - घटिया निर्माण सामग्री से बनी चार दीवारी व घटिया किस्म का सीमेंट।
 
सडक़ मार्ग के समीप बन रही स्कूल की चार दीवारी। मोहित2 - निर्माण कार्य में उपयोग लिए जा रहे पत्थर। मोहित4 व मोहित6 - घटिया निर्माण सामग्री से बनी चार दीवारी व घटिया किस्म का सीमेंट।
 
सडक़ मार्ग के समीप बन रही स्कूल की चार दीवारी। मोहित2 - निर्माण कार्य में उपयोग लिए जा रहे पत्थर। मोहित4 व मोहित6 - घटिया निर्माण सामग्री से बनी चार दीवारी व घटिया किस्म का सीमेंट।
छात्राओं ने सम्पर्क किया
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा। छात्रसंघ चुनाव को लेकर भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जन सम्पर्क किया गया। एबीवीपी के तहसील प्रमुख थानाराम माली ने बताया कि डीआरजे कन्या महाविद्यालय में हिना वासु, अल्का सोलंकी, सपना चौपड़ा, नेहा, पूजा शर्मा ने सम्पर्क किया। महाविद्यालय में जन सम्पर्क में हिना वासू ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा विद्यार्थियों के हितों के प्रति कार्यरत है। कन्या भू्रण हत्या को रोकने के लिए विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्रीय व्यापी कार्यक्रम किया। भ्रष्टाचार विरोधी मुद्दो को भी एकमात्र छात्र संगठन विद्यार्थी परिषद ने उठाया। अधिकाधिक सदस्य बनने का आह्वान किया।

ज्ञानी पुरूष का जीवन वरदान : मुनि मदन कुमार
कार्यालय संवाददाता
जसोल। आचार्य महाश्रमण के शिष्य मुनि मदन कुमार ने कहा कि मनुष्य के पास शक्तिशाली मस्तिष्क है। यदि उसमें विवेक और संयम की चेतना जाग जाए तो जीवन आलोकपुंज बन सकता है। मुनि मदन कुमार तेरापंथ भवन में आगम प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ज्ञान और चरित्र की उपासना करने वाले लोग अपने जीवन को वरदान बना लेते है। जो लोग अपराध और आतंक का जीवन जीते है उनका जीवन अभिशाप बन जाता है। अध्यात्म विकास पर बल देते हुए मुनि मदन कुमार ने कहा कि व्यक्ति जन्म से नहीं, कर्म से महान बनता है। जिनका चिन्तन संकुलित ओर आचरण पवित्र होता है वह व्यक्ति स्वयं पर कल्याणकारी बन जाता है। भारत को ऋषि देश बताते हुए मुनि मदन कुमार ने कहा कि महापुरूष दु:ख और सुख में सम रहते है। जो दु:ख में सुख निकालना जानता है वही आत्मज्ञानी होता है। आचार्य भिक्षु का  विधायक चिंतन प्रेरणा का स्त्रोत है। जो व्यक्ति आवेश और आसकित को जीत लेता है। वह स्थित प्रज्ञ बनकर जीवन में सुख्या की वृष्टि और सृष्टि कर लेता है। मुनि कोमल कुमार एवं शान्ति प्रिय ने भी विचार व्यक्त किए।

  • अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों ने लगाया जाम
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा। एमबीआर राजकीय महाविद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर परेशान छात्र मंगलवार को आंदोलन पर उतर आये। आंदोलित छात्रों ने महाविद्यालय के सामने जाम लगा दिया। जाम लगने से जालोर स्टेट मार्ग करीब बीस मिनट तक बंद रहा। बादमें आक्रोशित छात्र उपखंड कार्यालय पहंचे और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में छात्रों ने उपखण्ड अधिकारी ओमप्रकाश विश्रोई को ज्ञापन दिया। छात्रों ने बताया कि महाविद्यालय में शिक्षकों के पद रिक्त है, गर्मियों में पीने के लिए पानी तक नहीं है। कॉलेज में आने वाले छात्रों का ऑटो चालक पूरा किराया वसूलते है जिससे ग्रामीण छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विद्यार्थी मित्रों ने किया अद्र्धनग्न प्रदर्शन
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा। बालोतरा ब्लॉक विद्यार्थी मित्र संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी की तानाशाही नीति के खिलाफ अद्र्धनग्न प्रदर्शन किया। पंचायत समिति से विद्यार्थ मित्रों ने अद्र्धनग्न होकर रैली निकाली व उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर बीईओ के खिलाफ नारेबाजी की। संघर्ष समिति के संभाग प्रवक्ता चन्दनसिंह ने बताया कि विद्यार्थी मित्रों की पुन: नियुक्ती के संबंध में उच्च न्यायालय ने विद्यार्थी मित्रों को उनकी यथा स्थिति पर पदस्थापन करने के निर्देश दिए है,जबकि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यार्थी मित्रों को अन्य स्थानों पर नियुक्ति दी जा रही है। शाम के समय ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भैराराम ने विद्यार्थी मित्रों की मांग मानते हुए जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।

  • लॉटरी निकाली
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा। कृषि उपज मंडी समिति बालोतरा के चुनाव में अध्यक्ष पद सामान्य महिला आरक्षित होने के साथ 7 वार्डो का आरक्षण सरकार द्वारा लाटरी पद्धति से किया गया है। रिटर्निग अधिकारी नरेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि वार्ड संख्या 1 ओबीसी, वार्ड संख्या 2 सामान्य महिला, वार्ड संख्या तीन अनुसूचित जाति, वार्ड संख्या चार सामान्य पुरूष, वार्ड संख्या पांच अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड संख्या 6 सामान्य महिला व वार्ड संख्या 7 व्यापारी एसोसियेशन के लिए आरक्षित है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें