मंगलवार, 9 अगस्त 2011

balotra news news 8.8.2011

बालोतरा। -सावन के अंतिम सोमवार को आकडिय़ा महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते भक्त।
बम-बम भोल के जयकारों से गुंजे शिवालय
कार्यालय संवाददाता

बालोतरा। सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में भक्तो दिन भर रैलमपैल रही। शिवालयों में में दिन भर भक्तों का तातां लगा रहा। शहर के पचपदरा रोड स्थित आकडिय़ा महोदव मन्दिर, सोमेश्वर महादेव, पीपलेश्वर महादेव, बांटेश्वर महादेव, समदड़ी रोड स्थित पर बुटेश्वर महादेव मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, निकटवर्ती मलवा स्थित मलवेश्वर महादेव, सिवाना के हल्देश्वर महादेव मंदिर में दिन भर पूजा अर्चना, भजन कीर्तनों के साथ भक्तो ने शिवजी को आक धतूरा, बिल्व पत्र, चंदन, नारियल, दूध, मिश्री सहित अनेक वस्तुओं का भोग लगाया तथा अभिषेक करने का दौर जारी था।  सावन के अंतिम सोमवार को लेकर भक्तो में उत्साह देखा गया।

  • ईलाज की आशा में मोर पहुंचा एसडीओ कार्यालय
  • उपखण्ड अधिकारी तत्परता से हुआ ईलाज मुहैया
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा। निकटवर्ती आसोतरा गांव के महादेवजी मंदिर में एक खेत में कु त्तों द्वारा घायल किये गये मोर को ग्रामीणों ने ईलाज के लिए बालोतरा पशु चिकित्सालय लाया तो चिकित्साकर्मियों ने ईलाज करने से मना कर दिया। जिससे परेशान ग्रामीण मोर लेकर उपखण्ड अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई के पास पहुंचे। उपखण्ड अधिकारी ने तत्काल मोर के लिए चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई। जानकारी के अनुसार पीराराम माली, विक्रम पंवार आदि ने खेत में घायल मोर को चिकित्सालय लाया जहां मदद नहीं मिलने पर वे उपखण्ड कार्यालय पहुंच गये जिस पर एसडीओं को माजरा बताने पर उन्होने तुरंत ईलाज मुहैया करवाने के निर्देश दिये और ईलाज का खर्चा भी वहन करने की बात कही। प्रशासन व ग्रामीणों की सजगता से राष्ट्रीय पक्षी की जान बच गई। लेकिन आज के  घटनाक्रम ले बालोतरा के पशु चिकित्सालय में व्याप्त लापरवाही की पोल भी खोल दी।
सुविधा शुल्क पर जाते हैं ईलाज करने
बालोतरा। पशु चिकित्सालय मे मोर का ईलाज करते चिकित्साकर्मी एवं उपस्थित ग्रामीण। फोटो-मरूलहर



बालोतरा के राजकीय पशु चिकित्सालय का राम ही मालिक हैं। यहां नियुक्त पशु चिकित्साकर्मी सुविधा शुल्क के बिना पशुओं की चिकित्सा के लिए नही जाते हैं। पशु पालक बताते हैं कि मजबूरी में उनको सुविधा शुल्क देकर पशु का ईलाज करवाना पड़ता हैं।

कृष्णा जन्माष्टमी को होगा रासलीला कार्यक्रम
कार्यालय संवाददाता
जसोल। संस्कार भारती जसोल ईकाई की बैठक संरक्षक मूलाराम माली की अध्यक्षता में स्थानीय कन्हैयालाल मन्दिर परिसर में आयोजित हुई।
संस्कार भारती जसोल ईकाई अध्यक्ष किशोर पी सालेचा ने बताया कि आगामी   22 अगस्त को कृष्णा जन्माष्टमी महापर्व पर प्रात: कृष्ण रूप प्रतियोगिता एवं रात्री में रासलीला कार्यक्रम सांस्कृतिक समारोह का आयोजित करने का निर्णय लिया हैं।
ईकाइ के प्रवक्ता ललित करोड़ीवाल ने बताया कि इस बैठक में सभी संस्कार भारती के सदस्यों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस अवसर पर मंत्री  बाबूलाल सैनी, केवलचंद सियोटा, राजेन्द्र सैन, ललित प्रजापत, घनश्याम सैन, गणपत सोनी, मुद्रित डोसी, विक्रमसिंह राठौड़, गणपत माली सहित ईकाइ के सदस्य उपस्थित थे।

नर्मदेश्वर तालाब पर श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया श्रमदान
कार्यालय संवाददाता
जसोल। श्री प्रजापत युवा कोर ग्रुप सेवा संस्थान जसोल द्वारा आयोजित श्रावण मास के अंतिम सोमवार को एक दिवसीय श्रमदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय बालोदय विद्या मंदिर के सैकड़ों विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। संस्थान के सचिव ललित किरोडीवाल ने बताया संस्थान के सदस्यों, विद्यालय के छात्रों ने स्थानीय नर्मदेश्वर तालाब पर श्रमदान किया। जिसमें तालाब के आस पास गन्दगी, कचरा, रास्ते में पड़े पत्थरों को हटाया। इस अवसर पर बालोदय संस्था प्रधान पदमसिंह कंवरली, देवीलाल भोबरिया, माणक चंद गहलोत, पुखराज बालोदया, पूजा निम्बार्क, भंवरलाल, विक्रमसिंह राठौड़ सहित कई गणमान्य नागरिकों ने अपनी सहभागीता निभाई।
  • प्रमाणिक एवं नशा मुक्त जीवन जीने की प्रेरणा
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा। साध्वी चांद कुमारी एवं साध्वी तिलकश्री सहवर्तीनी साध्वी हेमलता एवं साध्वी तितिक्षा के पावन सानिध्य मे अणुव्रत समिति बालोतरा के तत्वावधान में अणुव्रत समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमलेश बोहरा के निवेदन पर मदर टेरेसा स्कूल में अणुव्रत व जीवन विज्ञान की प्रेरणा प्रदान करने के लिए प्रात: 7:30 पर समारोह रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी तितिक्षाश्री के अणुव्रत गीत के साथ प्रारंभ हुआ। साध्वी हेमलता ने अणुव्रत जीवन विज्ञान के बारें में विस्तार से प्रकाश डालते प्रमाणिक एवं नशा मुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी। जीवन विज्ञान के अन्तर्गत बुद्धि विकास हेतु कुछ प्रयोग करवाये गये। अणुव्रत जिला प्रभारी ओमप्रकाश बांठिया ने अणुव्रत के बारे में जानकारी दी। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष कमलेश बोहरा ने आभार प्रकट किया।
सिवांची मालाणी तेरापंथ संस्थान के मंत्री गौतम वेदमुथा ने भी अपने विचार प्रकट किये। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्या श्रीमती वीणा बोहरा सहित अध्यापिकाएं एवं अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
  • वीर दुर्गादास जयंती 12 को
कार्यालय संवाददाता
बाड़मेर।
मारवाड़ के सपूत, इतिहास पुरूष, स्वामीभक्त वीर शिरोमणी दुर्गादास राठौड़ की जयंती स्थानीय दानजी की हौदी मौहल्ले में स्थित महाराणा प्रताप मा.वि. में संचालित श्री क्षत्रिय युवक संघ के तीन दिवसीय प्राथमिक प्रशिक्षण शिविर में केसरिया ध्वज तले शुक्रवार 12 अगस्त को सांय 5 बजे समारोहपूर्वक मनाई जाएगी।
जानकारी देते हुए संघ के नगर प्रमुख दीपसिंह रणधा ने बताया कि जयंती समारोह में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ो स्त्री-पुरूष स्वामीभक्त की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करेंगे।
  • अनिश्चितकालीन धरना शुरू
 बालोतरा। अपनी मांगो को लेकर बीईईओ कार्यालय के समक्ष अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे विद्यार्थी मित्र। फोटो मरूलहर
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा।
राज. विद्यार्थी मित्रों का सोमवार से अपनी चार सूत्री मांगो को लेकर बीईईओ कार्यालय के समक्ष ब्लॉक अध्यक्ष डूंगरसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरने मे संभाग प्रवक्ता चंदनसिंह, सचिव मेहराराम, भूराराम, मेहबूब खां, रामकृष्ण सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मित्र धरने पर बैठे।
  • राशन विक्रेता संघ के दल ने आटा मिलों का अवलोकन किया
कार्यालय संवाददाता
बाड़मेर।
  बाड़मेर जिला रसद अधिकारी उम्मेदसिंह पूनिया के निर्देशानुसार 7 अगस्त को राजस्थान राज्य अधिकृत राशन विक्रेता संघ शाखा के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार चंदेल के नेतृत्व में सात सदस्यों के शिष्ठ मण्डल ने शक्ति एन्टरप्राईजेज प्राईवेट लि. बोरानाडा जोधपुर एवं खत्री रोलर $फ्लोर मिल मथानिया जोधपुर जो कि सरकारी गेहूं के  आटे उत्पादन वित्तरण के लिए बाड़मेर जिले के क्षेत्र के लिए अधिकृत हैं।
 शिष्ठ मण्डल ने इन मिलों के द्वारा उत्पादन करने की विधि का विस्तार से अवलोकन किया। जिसमें सफाई, कंकर, डुकली व मिटटी, को सुक्ष्मता से देखा। साथ ही आटे मे फोटी फीकेशन के लिए माईक्र ोफीटर के मिश्रण का जायजे के साथ आटे की गुणवत्ता को जांचा।
  • जमकर बरसे बदरा
लोगो को मिली उमस से राहत
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा।
  पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी एवं उमस से बेहाल लोगो ने सोमवार शाम को हुई बारिश के बाद राहत की सांस ली। अचानक मौसम आए बदलाव के बाद घणघोर घटाओं के बीच कडक़ड़ती बिजली की चमक के साथ करीब 30 मिनट तक जमकर बारिश हुई।
आज हुई बरसात से किसानों के मुरझाएं चेहरे खिल उठे। कई दिनों से बारिश नही होने से फसले मुरझाने लग गई थी। बारिश से शहर के पुराना बस स्टेण्ड, शास्त्री चौक, नेहरू कॉलोनी सहित कई ईलाकों में पानी भरने से राहगीरों एवं निवासियों का परेशानियों का सामना करना पड़ा।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें