गुरुवार, 4 अगस्त 2011

मरू लहर न्यूज


उप डाकघर के भवन निर्माण में लापरवाही बरतने का आरोप
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा। बालोतरा उपखण्ड स्तर पर निर्माणाधीन उप डाकघर बालोतरा में निर्माण कार्य को लेकर किए जा रहे घटिया निर्माण कार्य को उच्चाधिकारियों से सम्पर्क कर रूकवाया गया। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी यूनियन जिला शाखा बाडमेर के डिविजनल सचिव हरीराम जसोल ने बताया कि उपखण्ड स्तर पर लगभग 67 लाख रूपये की लागत से बन रहे डाकघर में भवन में घटिया सामग्री से निर्माण कार्य किया जा रहा है। यूनियन के बालोतरा ब्रांच के सेक्रेटरी मदनदास वैष्णव, जिला कोषाध्यक्ष लादूसिंह पंवार व हरीराम जसोल ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य को देखा तथा घटिया किस्म की निर्माण सामग्री पाये जाने पर इसकी जानकारी सहायक निदेशक पोस्ट मास्टर जनरल कार्यालय जोधपुर को दी। उन्होंने इस संबंध में यूनियन से शिकायत के रूप में रिपोर्ट चाही। इसके अलावा अन्य उच्चाधिकारियों से सम्पर्क किया गया। इस पर ठेकेदार ने तुरंत प्रभाव से घटिया निर्माण कार्य में ली जा रही सामग्री को बंद कर दी।
आम जनता भ्रष्टाचार के विरूद्ध छेड़े मुहिम : राजपुरोहित
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा। बालोतरा नगरपालिका उपाध्यक्ष रामलाल राजपुरोहित ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सोने की चिडिय़ा कहलाने वाले भारत देश सर्व समृद्ध होते हुए भी अपनी गौरवान्वित छवि से नि:संदेह धूमिल होते जा रहा है। हमारी अमूल्य संस्कृति व सभ्यता अपने नैतिक गुणों की अवहेलना के कारण चौमुखी पतन की ओर निरंतर बढ़ती चली जा रही है। भारत सरकार के मुख्य चुनाव आयुक्त कानूनों को ईमानदारी कठोरता पूर्वक नेताओं पर लागू करें तो कुछ हद तक भ्रष्टाचार मिट सकता है। इस देश को खोखला करने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है, जो आज सारा विश्व टेलीविजन पर देख रहा है। चुनाव आयोग निडरता से अपने कार्य का अंजाम दे तो बाहुबली भ्रष्ट आदमियों को चुनाव लडऩे से रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि चुनाव लडऩे वाले व्यक्ति को नियमों का पालन लिखित रूप में करना पड़ता है। जैसे चल अचल सम्पति का ब्यौरा देना होता है। पांच वर्ष पूर्ण होने पर चुनाव आयोग को जांच करनी चाहिए कि उसके पास वर्तमान में बंगले, जमीन, गाड़ीयां कहां से आई यदि ऐसा नहीं है तो सर्वोच्च न्यायालय संसद व मुख्य चुनाव आयुक्त मिल कर कानून ला सके तो भ्रष्ट नेताओं पर लगाम कसी जा सकती है।
उन्होंने बताया कि बाबा रामदेव व अन्ना हजारे के आंदोलन में सफलता व जनता का सहयोग देखकर सभी भ्रष्ट नेता अधिकारी विचलित हो गए। देश के सभी भ्रष्ट लोगों पर कानूनी कार्यवाही करना अति आवश्यक है। क्या यह अवैद्य कमाई जनता के खून पसीने की नहीं है। उन्होंने आम लोगों से आह्वान किया कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ें।
उपभोक्ता संस्कृति खतरनाक : मुनि मदन कुमार
कार्यालय संवाददाता
जसोल। आचार्य महाश्रमण के शिष्य मुनि मदन कुमार ने कहा कि उपभोक्ता संस्कृति खतरनाक है जो व्यक्ति को बर्हिर्मुखी बनाती है। इससे व्यक्ति तनाव, अवसाद, व्यथा और वेदना को भोगने के लिए विवश हो जाता है। मुनि मदन कुमार तेरापंथ भवन में आगम प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भोगी व्यक्ति संसार में भ्रमण करता है तथा अभोगी संसार से मुक्त हो जाता है। मोह माया को दु:ख का सृजक बताते हुए मुनि मदन कुमार ने कहा कि भोगवादी युग में आस्तिक होना आश्चर्य है। जो आत्मा, कर्म, पुण्य, पाप, इहलोक, परलोक, पूर्वजन्म और पुनर्जन्म में विश्वास करता है, वह आस्तिक होता है। नास्तिक सोचता है परलोक किसने देखा, मनुष्य जीवन दुर्लभ है अत: खाओ पीओ मौज करो। मुनि मदन कुमार ने कहा कि इन्द्रियों से पाप नहीं लगता है। राग और द्वेष से पाप लगता है। इन्द्रिया निखद्य है। ये हमारी आत्म विशुद्धि की प्रतीक है।
अणुव्रत महासमिति के 62 वें राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा। अणुव्रत महासमिति के 62 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में बाड़मेर जिला की बालोतरा, जसोल, पचपदरा, असाढा की अणुव्रत समितियों ने भाग लिया।
अणुव्रत बाड़मेर जिला प्रभारी ओम बांठिया ने बताया कि केलवा में अणुव्रत महासमिति के 62वें राष्ट्रीय अधिवेशन में 31 जुलाई, 1 व 2 अगस्त को अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में विशेष सत्र सम्पन्न हुए। उद्घाटन सत्र में गांधीवादी विचारक अन्ना हजारे ने मुख्य अतिथि के रूप में जन लोकपाल बिल अणुव्रत, नैतिक संस्कारों की बात करते हुए राष्ट्रहित के लिए जीने मरने के संकल्प की बात रखी। आचार्य महाश्रमण ने मानवीय मूल्यों के उत्थान की उपादेयता पर मार्मिम प्रवचन दिया। मंगी मुनि सुमेरमल स्वामी, अणुव्रत राष्ट्रीय प्रभारी मुनि सुखलाल स्वामी, किशन मुनि, साध्वी प्रमुखा श्री कनकप्रभा ने महत्वपूर्ण अणुव्रतों के संदर्भो में व्याख्या की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल रांका, पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र कर्णावट, महामंत्री विजयराज सुराणा ने राष्ट्रीय अधिवेशन में विधिवत सत्रो का संचालन किया। महासमिति के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गोलेच्छा ने 2 अगस्त को कार्यभार संभाला। सार्वजनिक निर्माण मंत्री प्रमोद भया के मुख्य आतिथ्य में समापन सत्र सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय अधिवेशन में जिला प्रभारी ओम बांठिया, सफरू खान, कमला देवी ओस्तवाल ने विचार रखे तथा 63 वें राष्ट्रीय अधिवेशन जसोल के लिए भावभीना आमंत्रण दिया। अणुव्रत समिति के सक्रिय सराहनीय सेवा कार्यो के लिए आचार्य श्री के सानिध्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल रांका एवं प्रदेश अध्यक्ष सम्पत सामसुखा ने प्रशस्ति सम्मान प्रदान किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष भूपत कोठारी के नेतृत्व में जसोल से सफरू खान, मोहनलाल प्रजापत, मोहनलाल खण्डेलवाल, चन्द्रशेखर छाजेड़, ईश्वरसिंह इन्दा, बालोतरा से ओम बांठिया, प्रदेश सहमंत्री गौतम श्रीश्रीमाल, जवेरीलाल सालेचा, कमलादेवी ओस्तवाल, पुष्पादेवी ओस्तवाल, प्रकाश श्रीश्रीमाल, पचपदरा से दिलीप मदाणी, भूपत चौपड़ा, असाढा से मांगीलाल भंसाली व त्रिलोकचंद भंसाली ने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
फोटो केपशन- बालोतराफोटो 01 व 02 - अणुव्रत महासमिति के राष्ट्रीय अधिवेशन समारोह के दृश्य।
डॉ. तैलंग का किया अभिनदंन
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक बाड़मेर के कार्यालय में गोरधनलाल पंजाबी की अध्यक्षता एवं पृथ्वीराज दवे जिला शिक्षा अधिकारी प्रा.शि. के मुख्य आतिथ्य में डॉ. राकेश तैलंग जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राजसमन्द का अभिनदंन एवं विदाई समारोह आयोजित हुआ। समारोह में गोरधनलाल पंजाबी ने डॉ. तैलंग का माल्यार्पण एवं साफा पहना कर स्वागत किया। वहीं श्रीमती अलका तैलंग का श्रीमती रक्षिता नेगी ने शॉल ओढा कर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं विशनाराम चौधरी ने तैलंग के कृतित्व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। पृथ्वीराज दवे ने उनके द्वारा किए गए व्यवहार कुशल एवं सिद्धान्तों के पथ पर चलने संबंधी गुणों पर विस्तार से प्रकाश डाला। समारोह में प्रेमाराम भादू संस्था प्रधान किसान केसरी राउमावि बाडमेर ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ. राकेश तैलंग ने शिक्षा के स्तर तथा कर्मचारियों को अपने स्मरण सुना कर त्वरित कार्य सम्पादन के निर्देश दिए व कार्यालय के कर्मचारियों के प्रति अपने विचार रखे। समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक के कार्यालय अधीक्षक उत्तमचंद गर्ग ने समस्त कर्मचारियों की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया। सीताराम व्यास राहगीर एवं ओमप्रकाश बोहरा ने काव्यात्मक रचनाएं सुनाकर समारोह में चार चांद लगाये। डॉ. तैलंग ने श्रीनाथजी का प्रसाद वितरण कर कर्मचारियों का आभार जताया। संचालन सीताराम व्यास ने किया।
  • छात्र संघ चुनावों को लेकर प्रचार शुरू
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। आगामी 20 अगस्त को छात्र संघ चुनाव कराने की घोषणा पर राज्य सरकार द्वारा करने पर पर एनएसयूआई ने सरकार का आभार जताया तथा एनएसयूआई के 12 अगस्त तक चलने वाले सदस्यता अभियान में निर्धारित समयावधि तक ज्यादा से ज्यादा युवाओं से जुडऩे का आह्वान किया तथा महाविद्यालय के नियमित विद्यार्थी ही सदस्य बन सकते है।
एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश महासचिव जगदीश सारण ने बताया कि एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश महासचिव जगदीश सारण ने बताया कि एनएसयूआई विभिन्न छात्र मुद्दो को लेकर चुनाव मैदान में उतेरगी। चुनाव कार्यक्रम घोषणा के बाद विचार विमर्श कर प्रत्याशीयों की घोषणा की जाएगी। छात्र संघ चुनावों को लेकर युवा नेता नवल किशोर, पूर्व महासचिव उगराराम, बाबूलाल जाखड़, राजेन्द्र गोदारा, नरेश बेनिवाल ने विभिन्न छात्रावासों का दौरा कर युवाओं से जन सम्पर्क किया।

धरना 112 वें दिन जारी
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। आशियानों पर बुल्डोजर चलाकर बेघर करने को लेकर सांजटा के ग्रामीणों द्वारा जिला कलेक्ट्रेट के समक्ष दिया जा रहा धरना 112 वें व क्रमिक अनशन 82 वें दिन जारी रहा। धरने पर बैठे पीडि़तों ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रशासन राजनैतिक दवाब के चलते आरोपी सांजटा सरपंच, सरपंच पति व ग्राम सेवक के विरूद्ध कार्यवाही नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने सरपंच को बर्खास्त कर मुआवजा दिलाने व पट्टे जारी करने की मांग की है।
इबादत से माहौल नूरानी हो रहा है
युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों में काफी उत्साह नजर आ रहा है


मरू लहर न्यूज
सिरोही, 3 अगस्त। माह ए रमजान को लेकर जिले भर के मुस्लिम धर्मावलंबियों में खासा उत्साह है। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में मस्जिदें, मदरसों पर बुधवार को काफी चहल पहल रही । रोजेदारों की इबादत से वहां का माहौल नूरानी हो रहा है । रमजान में रोजे रखने के लिए युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने अलसुबह उठ कर सेहरी तैयार की उसके बाद लोगो ने नहा धोकर कुरआन की किवत की और रोजा रखकर फिर से इबादत शुरू की।
    इफ्तार पर घरों में कई प्रकार के मीठे व्यंजन बनाए । रोजेदारों को इफ्तार की पार्टी देने के लिए लोगों में होड मची रही। शहर में स्थित छोटी मस्जिद, जामा मस्जिद व झालरा मस्जिद सहित जिले भर स्थित मस्जिदों में बडी संख्या में कीदतमंद उमडे। वहीं कई जगहों पर इफ्तार की पार्टियां आयोजित की गई ।
खजूर से ही क्यो ?
पैगम्बर हजरत मोहम्मद खजूर से रोजा खोलते थे, इसलिए खजूर से इफ्तार करना सुन्नत और बेहतर माना जाता है। आज इस्लामी हिजरी सन् 1432 में दुनिया के तमाम रोजेदार खजूर से ही रोजा खोलते है ।
जगाने का इंतजाम
रोजेदारों को सेहरी के वक्त जगाने के लिए मुस्लिम मोहल्लों में विशेष इंतजाम किए गये है। हमेशा की तरह मस्जिदों में लगे लाउड स्पीकरों द्वारा अलसुबह करीब 3.30 बजे से लोगो को सहरी के समय की जानकारी दी जाती है तथा समय खत्म होने पर भी ऐलान किया जाता है कि सहरी का वक्त खत्म हो गया की सूचना दी जाती है । 

नोट : इस समाचार से सम्बंधित फोटो 3एस1 से भेजा है जिसका कैप्सन है -
सिरोही की छोटी मस्जिद में रोजा खोलते रोजेदार ।
निलम्बन रद्द करने की मांग  को लेकर सौपा ज्ञापन
मरू लहर न्यूज
सिरोही, 3 अगस्त। राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील)  के प्रतिनिधि मण्डल ने आबूरोड की अध्यापिका रानी बाला को गलत ढंग से निलम्बन की कार्यवाही पर कडा एतराज जताते हुए जिला कलक्टर श्रीराम मीणा, उपनिदेशक (प्रारम्भिक)व जिला शिक्षा अधिकारी को निलम्बन रद्द करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा ।
    संघ के जिला मंंत्री इनामुल हक कुरैशी ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष धर्मेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने अध्यापिका रानी बाला के प्रकरण को जिला कलक्अर श्रीराम मीणा के समक्ष पेश किया और कहा कि 11 जून 2011 को निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा वीणा प्रधान के सिरोही में आयोजित जन सुनवाई शिविर में अध्यापिका ने उसके साथ हुई  प्रताडना से अवगत करवाया था जिस पर निदेशक ने आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया था। परन्तु जिला शिक्षा अधिकारी ने पोषाहार के गबन के आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही नहीं कर शिकायत कर्ता अध्यापिका को ही निलम्बित कर दिया । संगठन ने इस कार्यवाही पर कडा एतराज जताते हुए अध्यापिका के निलम्बन को रद्द करने की मांग की है। प्रतिनिधि मण्डल सिरोही दौरे पर आये उपनिदेशक प्रारम्भिक एवं जिला शिक्षा अधिकारी से भी मिला । प्रतिनिधि मण्डल में विक्रम सिंह सोलंकी, जसवन्त सिंह परमार, जगदीश खण्डेलवाल, देवेश खत्री, कांतिलाल परमार उपस्थि थे।


रोड लाईट व सडक निर्माण के लिए सौपा ज्ञापन
मरू लहर न्यूज
सिरोही, 3 अगस्त। शहर के महाकाली नगर कॉलोनी में रोड लाईट व सडक की व्यवस्था करवाने के लिए वार्ड सं. 7 के वार्ड पार्षद मगनलाल मीणा ने जिला कलक्टर श्रीराम मीणा को ज्ञापन सौंपा ।
    ज्ञापन में मीणा ने बताया कि शहर के वार्ड सं. 7 स्थित महाकाली नगर कॉलोनी को बने करीब 15 वर्ष हो चुके है । जिसमें आवासिय भुखण्ड तो निर्मित है लेकिन यह कॉलोनी रोड लाईट व पक्की सडक से वंचित है। इस कॉलोनी में रहने वाले लोगों का रात्रि के समय घरों से बाहर निकलना दुष्वार है।
सिरोही वृत का शुभारंभ
मरू लहर न्यूज
सिरोही, 3 अगस्त। जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ (सम्बंध भारतीय मजदूर संघ) द्वारा जोधपुर विद्युत वितरण निगम लि. का सिरोही वृत का बुधवार को शुभारम्भ के अवसर पर अधिक्षण अभियंता मोहम्मद इकबाल का माला पहनाकर स्वागत किया।
    इस अवसर पर श्रमिक संघ के पाली वृत अध्यक्ष मोहनलाल माली व उपाध्यक्ष रणछोड लाल बारड ने माला पहनाकर स्वागत किया व मिठाई खिलाकर वृत में सुख शंाति व सिरोही वृत को ऊंचाईयों तक पहूंचाने का संकल्प लिया। वृत के मेहनती कर्मचारियों को आगामी 15 अगस्त पर सम्मानित करने की मांग की है। इस अवसर पर रणछोड लाल आबूरोड, महामंत्री ब्रजमोहन शर्मा, पिण्डवाडा महामंत्री वीराराम, सिरोही शाखा अध्यक्ष रणजित सिंह, परिष्ठ उपाध्यक्ष वेनाराम, महामंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड, गणेश पटेल, एन के गुप्ता, मंगलसिंह सिन्दल, मोहनलाल कुम्हार, गंगा सिंह कालन्द्री, कन्हैया लाल, शिवगंज महामंत्री चन्दन पिल्ले सहित कई कर्मचारी पुरे जिले से शामिल हुए ।

क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह 21 को
मरू लहर न्यूज
सिरोही, 3 अगस्त। स्थानीय केसर पैलेस में बुधवार को क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह समिति की बैठक महाराजा रघुवीरसिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
    समारोह के संयोजक उदयसिंह डिंगार के अनुसार क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह आगामी 21 अगस्त को सिरोही के खण्डेलवाल छात्रावास सभागार में आयोजित किया जायेगा। प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिवर्ष की भांति शैक्षिक, सहशैक्षिक, सामाजिक, राजनितिक राजकीय सेवा आदि में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली सामाजिक प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। बैठक में समारोह में प्रमिभा से सम्बंधित दस्तावेज जमा करवाने की अंतिम तिथि 19 अगस्त तय की गई । समारोह के उपाध्यक्ष भैरूपालसिंह बालावत ने बताया कि समारोह के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई । समारोह में जिले भर एवं असा-पास के सैकडों क्षत्रिय बंधु शामिल होंगे।
खेल के प्रति खिलाडियों में काफी उत्साह
मरू लहर न्यूज
सिरोही, 3 अगस्त। निकटवर्ती गांव बरलूट स्थित विश्वकर्मा कौशल केन्द्र की स्पोटर्स ऐकडमी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वी के ओपन हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाडियों ने प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया।
    जानकारी देते हुए खेल प्रभारी परमवीर सिंह देवडा ने बताया कि पूर्व में संस्था के प्रमुख प्रबंधक मंगल सिंह डाबी तथा जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष मदनसिंह चौहान की अध्यक्षता में उत्साहपूर्वक ध्वजारोहण उद्घाटन की घोषणा तथा समस्त खिलाडियों द्वारा खेल भावना से खेलने के संकल्प के साथ प्रारम्भ हुई प्रतियोगिता में स्कूली छात्र तथा ग्राम जन ने खिलाडियों का उत्साहवद्र्धन किया। देवडा ने बताया कि अब तक खेले गये मैचों में वी के सीनियर ने वीरवाडा रायल क्लब को 10-0 से हराया, नवीन भवन सिरोही ने वी के जूनियर को 3-0 से हराया, रायपुरिया ने वीरवाडा को 2-1 से हराया तथा वेलांगरी सीनियर ने नवीनभवन सिरोही को 4-1 से हराया । प्रतियोगिता में 13 टीमों ने भाग लिया है तथा निर्णायक  जालोर से आये सुनिल सैनी व नारायण सिंह है तथा  जोधपुर से आये धीरज पंवार व संदीप सिंह अन्य कार्यो में सहयोग दे रहे है।


जिला सरपंच महासंघ की बैठक आज
मरू लहर न्यूज
सिरोही, 3 अगस्त। पंचायतीराज व्यवस्था में सरकारी हस्तक्षेप व सरकार की भूमिका विषय को लेकर सिरोही जिला सरपंच महासंघ की ओर से गुरूवार को जिले के जनप्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन सिरोही मुख्यालय पर किया जायेगा।
    सरपंच महासंघ के जिलाध्यक्ष दीलिपसिंह मांडानी ने बताया कि पंचायतिराज में सरकार का हस्तक्षेप लगातार बढ रहा है जिससे जनप्रतिनिधियों को कार्य करने में समस्या आ रही है तथा गावं के विकास कार्य ठप हो रहे है। मांडानी ने बताया कि गुरूवार को प्रात: 11 बजे शहरके राजमाता धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया जायेगा जिसमें जिले के सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला प्रमुख,  सरपंच, वार्डपंच, प्रधान अपने विचार रखेंगे। मांडानी ने सभी जनप्रतिनिधियों से उक्त बैठक में आने का आह्वान किया है।

तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक 8 को
मरू लहर न्यूज
सिरोही, 3 अगस्त। स्वाधीनता दिवस समारोह -2011 की तैयारियों की समीक्षा के लिए जिला कलक्टर श्रीराम मीणा की अध्यक्षता में 8 अगस्त को प्रात: 11 बजे कलक्टर सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी।

बकाया दावा निस्तारण अभियान के संबंध में दिशा निर्देश जारी
मरू लहर न्यूज
सिरोही, 3 अगस्त।  मुख्यमंत्री महोदय के बजट भाषण 2011-12 के बिन्दु सं. 238 के संबंध में बकाया दावा निस्तारण अभियान , 2011 के संबंध में जिला कलक्टर श्रीराम मीणा ने समस्त उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं प्रभारी अधिकारी चुनाव, सहायता, राजस्व , न्याय , स्टोर  व भू राजस्व को दिशा -निर्देश जारी किए है।
     जारी आदेशानुसार मुख्यमंत्री महोदय के बजट भाषण 2011-12 के बिन्दु सं. 238 के अन्तर्गत सरकार में बकाया दावों के निपटारे के लिए वित्तीय वर्ष 2011 में इस प्रयोजनार्थ एक विशेष अभियान 16 अगस्त से 15 नवम्बर , 2011 तक चलाया जायेगा। समस्त कार्यालय अध्यक्ष व प्रभारी इस अभियान की प्रारंभिक तैयारियॉ शीघ्र शुरू करेगे तथा अभियान अवधि के दौरान किए गए कार्यो का पर्यवेक्षण एवं समीक्षा करेगे। इस अभियान अवधि के दौरान कार्यालय में कार्यालय समय में शिविर आयोजित किए जायेगे । कार्यालय पर प्रकरणों के परीक्षण एवं त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यकतानुसार समितियों का गठन भी किया जा सकता है। जिसमें लेखा संवर्ग तथा विधिक संवर्ग के अधिकारी व कर्मचारी को शामिल किया जा सकता है। अभियान अवधि में आपूर्तिकत्र्ता व अनुबंन्धकर्ता की बकाया अमानत , धरोहर, अन्तिम बिल राशि , भूमि अवाष्ति का बकाया मुआवजा, आम नागरिकों के पक्ष में न्यायालय द्वारा जारी डिक्रीटल आदेशों के अन्तर्गत देय भुगतान  ( जिनमें सक्षम स्तर से अपील नहीं करने का निर्णय लिया जा चुका है।), सरकार द्वारा किराये पर लिये गए निजी भवनों के देय किराये की राशि का भुगतान, राज्य सरकार द्वारा संचालित व्यक्तिगत सहायता योजना के अन्तर्गत बकाया राशि का भुगतान व अन्य प्रकृति बकाया दायित्व ( यदि कोई हो।) का निस्तारण सुनिश्चित किया जावेगा।

पौधारोपण की 2200 पौधे लगाने का किया शुभारम्भ
मंगाबेरी में दिन की चौपाल आयोजित कर कलक्टर श्रीराम मीणा ने ग्रामीणों की सुनी समस्या
मरू लहर न्यूज
सिरोही, 3 अगस्त।  जिला कलक्टर श्रीराम मीणा ने बुधवार को ग्राम कृष्णगंज में महानरेगा के अन्तर्गत गंगाबेरी एनिकट के पास पंचायत भूमि पर पौधारोण कर 2200 पौधे लगाने का शुभारंभ किया उन्होने सीताराम जी महाराज के मंदिर परिसर गंगाबेरी में ग्राम वासियों के साथ दिन का चौपाल रखकर समस्याएं सुनी और उनके निराकरण का आश्वासन दिया।
     उन्होने कृष्णगंज से मायला गौड ईसरा सडक किनारें वृक्षारोपण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया । उन्होंने कार्यरत मेट शंकाराम धर्माराम तेलपीखेडा  कार्य स्थल पर उपस्थित नहीं मिलने एवं मस्टरोल में अंकित उपस्थिति के कम श्रमिक मिलने से मेट को हटाया साथ ही कार्य स्थल पर मेडिकल किट नहीं था।  जिला कलक्टर ने  ग्राम नितोडा, अचपुरा व ग्राम धनारी में भारत निर्माण राजीव गॉधी सेवा केन्द्रों के कार्यो का निरीक्षण कर वस्तु स्थिति से अवगत होते हुए वहां उपस्थित संबंधित को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होने  जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पंचायत समिति  के विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि वे राजीव गॉधी सेवा केन्द्रों का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक अतिशीघ्र पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करेंं । उन्होने सहायक अभियंता को निर्देश दिए कि  इन कार्यो का प्रति सप्ताह निरीक्षण कर सभी कार्यो को शीघ्र ही पूर्ण करावें। उन्होने हिदायत दी कि समय पर कार्य पूर्ण नहीं होने पर समस्त जिम्मेदारी संबंधित सहायक अभियन्ता की होगी।

जिले में 76 नागरिक सुविधा केन्द्र स्थापित किये जायेंगे
वर्तमान में 20 नागरिक सुविधा सेवा केन्द्र व 4 ई मित्र केन्द्र कार्यरत है
मरू लहर न्यूज
सिरोही, 3 अगस्त।  जिले के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी एवं निजी क्षेत्र की सूचना एवं सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिले में लगभग 76 नागरिक सुविधा केन्द्र स्थापित किये जायेगे। वर्तमान में जिले में 20 नागरिक सुविधा सेवा केन्द्र एवं 4 ई मित्र केन्द्र कार्यरत है। जिले के नागरिक सुविधा केन्द्र एवं ई मित्र केन्द्रों के द्वारा बिजली व पानी बिल तथा  राजस्थान लोक सेवा आयोग के विभिन्न परीक्षा फार्म भरना, डिजिटल मूल निवास, आय व जाति प्रमाण पत्र बनाना इत्यादी कार्यो की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।
     जिला ई - गवर्नेन्स सोसायटी के अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर श्रीराम मीणा ने बताया कि नागरिक सुविधा केन्द्र एवं ई मित्र केन्द्रों के द्वारा जुलाई माह में अब तक के सर्वाधिक ट्रांजेक्शन किए गए । माह जुलाई 2011 में ही कुल 25816 ट्रांजेक्शन किए गए, जिससे माह जून,2011 की अपेक्षाकृत में लगभग 60 फीसदी वृद्वि हुई है। उन्होने बताया कि जिले में माह जुलाई से नागरिक सुविधा केन्द्र एवं ई मित्र केन्द्रों के द्वारा बीएसएनएल के लैण्डलाईन फोन बिल, डब्य्लू एलएल एव ंपोस्ट पेड मोबाईल बिल भरने की सुविधा भी प्रांरभ कर दी गई है। जिससे नागरिक अब बीएसएनएल के बिल अपने नजदीक नागरिक सुविधा केन्द्र एवं ई मित्र केन्द्र में जमा करवा सकेगे। उन्होने बताया कि निजी कम्पनियों एयरटेल, वोडाफोन, आईडिया आदि के पोस्ट पेड मोबाईल बिल भरने एवं आईसीआईसीआई के बीमा के नवीनीकरण की सुविधा भी नागरिक सुविधा केन्द्र एवं ई मित्र केन्द्र द्वारा चालू माह में अति शीघ्र प्रारंभ कर दी जाएगी। जिला कलक्टर ने बताया कि ग्राम पंचायतों के लिए नागरिक सुविधा केन्द्र के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नागरिक सुविधा केन्द्र खोलने के लिए इच्छुक महिला आवेदक कार्यालय जिला ई गवर्नेन्स सोसायटी सिरोही में सम्पर्क कर सकते है।

पेंशन के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा करवायें
मरू लहर न्यूज
सिरोही, 3 अगस्त।  द्वितीय विश्व युद्घ के पेंशनर जिनकों जिला सैनिक कल्याण  कार्यालय पाली से पेंशन भुगतान की जा रही है, उन्हें अवगत कराया जाता है कि , वह अपने जीवन प्रमाण पत्र सरपंच, राजपत्रित अधिकारी से माह सितम्बर, 2011 में जारी करवा कर माह सितम्बर में ही जिला सैनिक कल्याण कार्यालय मेें आवश्यक रूप से प्रस्तुत कर दें ताकि वर्ष 2011-12 की पेंशन नियमित रूप से भुगतान किया जा सके।
     इसी प्रकार जिला सैनिक कल्याण अधिकारी पाली ने बताया कि आईएएफ बेनेवलेन्ट एसोसिएशन एएफजी आईएस बिल्डिंग सुब्रोतो पार्क नई दिल्ली द्वारा एयर फोर्स के सैनिको के पुत्र-पुत्रियों वर्ष 2011-12 के लिए अण्डर ग्रेज्युएट प्रोफेसनल सभी कोर्सेज ( एमबीबीएस, बीई व बी टेक) के लिए अन्तिम तिथि 30 सितम्बर तथा अण्डर ग्रेज्युएट प्रोफेसनल कोर्सेज (एमबीबीएस , बीई व बी टेक) के लिए 31 अक्टूबर, 2011 है। आवेदन पत्र एवं समस्त जानकारियां आईएएफबीए वेबसाइट  पर प्राप्त की जा सकती है। 

आकस्मिक जांच कर किये 20 किलो 800 ग्राम कैरी बेग जब्त
मरू लहर न्यूज
सिरोही, 3 अगस्त।  जिला प्लास्टिक उन्मूलन अभियान के तहत आज उपखंड अधिकारी प्रहलाद सहाय नागा,  आर.ए.एस्(प्रशिक्षु) मुकेश मीणा, व नायब तहसीलदार  वेनाराम द्वारा ग्राम कृष्णगंज व सिन्दरथ में स्थित होटलों व दुकानों में आकस्मिक जांच की गई । जांच के दौरान ग्राम कृष्णगंज में 13 किलो 400 ग्राम प्लास्टिक कैरी बेग 17 होटल व दुकानों से जब्त की गई। ग्राम सिन्दरथ में दुकानों व होटलों में कैरीबैग नही पाये गये । इन ग्रामों में दुकानदारों व होटल वालों को सख्त हिदायत दी गई कि वे प्लास्टिक कैरीबैग, प्लास्टिक गुटखा पाउच व पान मसाला गुटखा पाउच का विक्रय व उपयोग नही करें ।
     इसी प्रकार  कालन्द्री उपतहसीलदार हंसमुख कुमार द्वारा ग्राम मेरमांडवाडा व तंवरी में 7 किलो 400 ग्राम कैरीबैग दुकानो व होटलो से जब्त किये जाकर इन ग्रामों के व्यापारियों को प्लास्टिक कैरीबेग आदि का विक्रय व उपयोग नही करने के लिए पाबंद किया गया । उपखण्ड क्षेत्र सिरोही के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में अगर कोई दुकानदार व व्यापारी दुबारा प्लास्टिक कैरीबैग,प्लास्टिक गुटखा पाउच व पान मसाला आदि का विक्रय व उपयोग करता पाया गया तो उसके विरूद्घ न्यायिक कार्यवाही हेतु बाध्य होना पडेगा । उन्होने बताया कि इस तरह की  आकस्मिक जांच आगे भी जारी रहेगी ।

नोट : फोटो 3एस2 से भेजा है जिसका कैप्सन है,
सिरोही के बाहरीघाटा में पिण्डवाडा की ओर से आ रहे ट्रक  के अचानक ब्रेक फेल हो जाने से ट्रक के ड्राईवर ने अपनी सुझ बूझ से अनियंत्रित ट्रक को पहाड पर पढा दिया जिससे कोई बडा हादसा होने से बच गया व जिससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया ।


अधिकारी कार्यशैली में सुधार लाएं, ढिलाई छोड जनता की सेवा करें
जिला कल€टर एमपी स्वामी ने दिए सख्त निर्देश
    जैसलमेर, 3 अगस्त/जिला कल€टर एम.पी. स्वामी ने पानी और बिजली सहित आम आदमी की जरूरतों से जुड़े विभागों के अधिकारियों से कहा है कि वे अपनी कार्यशैली मेंं सुधार लाएं और जनता को ज्यादा से ज्यादा विभागीय सुविधाओं की उपलŽधता के लिए गंभीरतापूर्वक प्रयास करेंं।
    जिला कल€टर ने बुधवार को सम सामयिक हालातों पर केन्द्रित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को इस आशय के सख्त निर्देश दिए। बैठक में अतिरि€त जिला कल€टर बलदेवसिंह उज्ज्वल, जिला रसद अधिकारी बीपी शर्मा सहित जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
    पानी की समस्या को गंभीरता से लें
    जिला कल€टर ने गांवों और शहरों में जल समस्या पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए जलदाय अधिकारियों से कहा कि अवर्षा की स्थिति को गंभीरता से लें और संभावित समस्याओं का पूर्व आकलन करते हुए तत्काल ऐहतियाती प्रबन्धों को मजबूती दें।
    जिला कल€टर ने जलदाय अधिकारियोंं से कहा कि वे विभागीय प्रबन्धों को बेहतर बनाएं तथा जहां कहीं बूस्टर का प्रयोग पाया जाए, तत्काल इसकी एफआईआर दर्ज करवाएं और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाए। यह निर्देश भी दिए गए कि टैंकरों से जल परिवहन में पारदर्शिता बरती जाए और ग्रामीणों को जल परिवहन कार्यक्रम के बारे में स्पष्ट रूप से अवगत कराया जाए । इसके अलावा यह व्यवस्था की जाए कि बरसात होने तक समस्याग्रस्त क्षेत्रों में टैंकरों से जल परिवहन जारी रहे।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय की पाईप लाईन से जुड़े सभी अन्य अवैध कने€शनों को तत्काल हटाने के बारे में जलदाय अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
    जल योजनाओं के कने€शन प्राथमिकता पर हों
    बिजली विभाग से कहा गया कि जल योजनाओं का बिजली कने€शन करने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर होनी चाहिए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से कहा गया कि समय-समय पर पानी के नमूने लिये जाकर इनकी प्रयोगशाला में जांच करवाई जाए।
    मलेरिया रोकथाम के ऐहतियाती उपाय करें
    चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि पोकरण तथा आस-पास के क्षेत्र में मच्छर रोधी छिडक़ाव किया जाएगा। जिला कल€टर ने मलेरिया व मौसमी बीमारियों की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष प्रयास किए जाएं। इसके साथ ही जिले भर में दवाइयों की पर्याप्त उपलŽधता सुनिश्चित की जानी चाहिए। जिला कल€टर ने कहा कि रामदेवरा में यात्रियों के आवागमन को देखते हुए जल्द से जल्द सारी व्यवस्थाएं की जाएं।
    जैसलमेर व पोकरण शहरों में साफ-सफाई पर ध्यान दें
    जैसलमेर नगरपालिका को निर्देश दिए गए कि शहर में गंदगी हटवाने के साथ ही गंदे पानी के नालों से पानी बहने से प्रदूषण की स्थिति समाप्त की जाए, नालों की सफाई कराएं और सफाई व्यवस्था के प्रति सख्त रहें। इसी प्रकार पोकरण नगरपालिका क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर अतिक्रमणों और गंदगी को गंभीरता से लेते हुए जिला कल€टर ने प्रभावी कार्यवाही के निर्देश जारी किए।
    नहरों से पानी चोरी रोकें
    जिला कल€टर ने नहरों से पानी की चोरी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए और कहा कि साईफन लगाकर तथा अन्य उपायों से पानी की चोरी जैसी स्थितियों को रोकने के लिए विभाग खुद जागरुकता बरते और उदासीनता त्यागें। इसके लिए टीम बनाकर निरीक्षण व कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।
    जिला कल€टर ने जिले में पशुओं की बीमारी के संबंध में तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए और कहा कि जहां बीमारी की सूचना मिले, तत्काल कार्यवाही करें। जिला कल€टर ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली को प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए।
---000---
जैसलमेर पंचायत समिति क्षेत्र में मेटों का एक-एक दिवसीय गहन प्रशिक्षण,
8 से 12 अगस्त तक चलेंगे प्रशिक्षण
    जैसलमेर, 3 अगस्त/महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजनान्तर्गत जैसलमेर पंचायत समिति क्षेत्र में आगामी 8 से 12 अगस्त तक की अवधि में मेटो का एक दिवसीय गहन प्रशिक्षण रखा गया है।  इसमें मेटों को उनके कार्यों से संबंधित सैद्घान्तिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
    पंचायत समिति जैसलमेर के विकास एवं कार्यक्रम अधिकारी (महानरेगा) रमेश चन्द्र माथुर द्वारा जारी किये गये एक आदेश अनुसार 8 अगस्त को राजीव गांधी सेवा केन्द्र डाबला में भू , कीता, पिथला तथा डाबला ग्राम पंचायतों के मेटों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कनिष्ठ तकनीकी सहायक सत्यनारायण एवं अजीत सिंह के साथ ही लेखा सहायक राजीव टोडवाल द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा।
    इसी प्रकार 9 अगस्त को राजीव गांधी सेवा केन्द्र नाचना में नाचना, पांचे का तला, भारेवाला, जालूवाला मोहनगढ बाहला सत्याया एवं ताडाना ग्राम पंचायतो से संबधित मेटों के लिए गहन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रखा गया है।
    नाचना में कनिष्ठ तकनीकी सहायक आशुतोष छंगाणी रूपराम मीणा नाथुलाल वर्मा भूपेन्द्र सिंह के साथ ही लेखा सहायक नवरत्न एवं आनंद पुरोहित प्रशिक्षण दिया जायेगा।
    इसी क्रम में 10 अगस्त को हमीरा स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र में बासनपीर, हमीरा, काणोद तथा अमरसागर गाम पंचायतो के मेटो को प्रशिक्षण दिया जायेगा यहां कनिष्ट तकनीकी सहायक सुरेश मीणा एवं रामेश्वर सिंधल एवं लेखा सहायक राजीव टोडवाल द्वारा गहन प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसी प्रकार 10 अगस्त को राजीव गांधी सेवा केन्द्र बासनपीर रूपसी छत्रेल बरमसर तथा काठोडी ग्राम पंचायतो के मेटों को प्रशिक्षण देने के लिए कनिष्ठ तकनीकी सहायक रूपराम मीणा एवं लेखा सहायक राजीव टोडवाल को लगाया गया है।
    आदेश के अनुसार 12 अगस्त को राजीव गांधी सेवा केन्द्र मोकला में पारेवर खींया एवं खीवंसर ग्राम पंचायतो के मेटो को कनिष्ठ तकनीकी सहायक भूपेन्द्र सिंह एवं सत्यनारायण तथा लेखा सहायक आनन्द पुरोहित गहन प्रशिक्षण दिया जायेगा।
---000---
ई सुगम आरपीजी वैबसाईट पर समस्याओं का समाधान
रोजाना देखें और हाथों हाथ करें समाधान, दें सटीक जवाब - स्वामी
    जैसलमेर, 3 अगस्त/जिला कल€टर एमपी स्वामी  ने  सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रोजाना अथवा सप्ताह में कम से कम एक बार सुगम आरपीजी से संबंधित वैबसाईट को देखें और ऑनलाईन निस्तारण के लिए प्रभावी कार्यवाही करें।
    जिला कल€टर ने बुधवार को सुगम आरपीजी से संबंधित जिलाधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिए और कहा कि आम जन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए ई सुगम वैब साईट पर आने वाली शिकायतों और समस्याओं पर विशेष ध्यान दें तथा तत्काल इनका निराकरण करेंं। विभागीय स्तर पर निराकरण नहीं होने की स्थिति में स्पष्ट स्थिति अंकित करें।
    जिला कल€टर ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के भीतर सभी अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि वैबसाईट का अवलोकन कर लिया गया है तथा उनके स्तर पर सभी प्रकार की कार्यवाही संपादित कर ली गई है।
जिला कल€टर ने अधिकारियों से कहा कि वे वे यह वैबसाईट देखने के लिए अपने विभागीय कम्प्यूटर ऑपरेटर को पाबंद करें कि रोजाना इससे अवगत कराता रहे। इस बारे में खुद अधिकारियों को गंभीर रहना होगा।
---000---
आरएसएमएम चिकित्सा शिविरों का शुभारंभ कार्यक्रम शुक्रवार को जैसलमेर में
    जैसलमेर, 3 अगस्त/आरएसएमएम के सामाजिक सरोकारों के अन्तर्गत गांवों में लगाए जाने वाले चिकित्सा शिविरों का शुभारंभ कार्यक्रम पांच अगस्त शुक्रवार को जैसलमेर जिला मुख्यालय पर आरएसएमएम के बीपी टेंक के सामने आयोजित खनिज भवन में प्रात: 8 बजे होगा।  यह जानकारी वरिष्ठ प्रबन्धक विजयकुमार बोहरा ने दी।
---000---
गुरुवार को झिनझिनयाली एवं गजाउ(लूणार) में नामांकन चेतना सांस्कृतिक कार्यक्रम
    जैसलमेर, 3 अगस्त/सर्व शिक्षा के नामांकन अभियान तथा शिक्षा के प्रति चेतना जगाने के मकसद से चल रहे कला जत्थों के कार्यक्रम के अन्तर्गत 4 अगस्त, गुरुवार को जैसलमेर जिले के सम Žलॉक अन्तर्गत झिनझिनयाली एवं गजाउ(लूणार) में रात सात से दस बजे तक कला जत्थे द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
---000---
इन्दिरा कॉलोनी में होगी जरूरी जलापूर्ति, जल समस्याओं का चरणबद्घ समाधान होगा
    जैसलमेर, 3 अगस्त/जैसलमेर शहर की इन्दिरा कॉलोनी में पेयजल समस्या के निराकरण को लेकर जलदाय कार्यालय में बुधवार को हुई बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सौहार्दपूर्ण वार्ता के बाद इससे संबंधित धरना समाप्त करने की घोषणा की गई।
    बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार इन्दिरा कॉलोनी में एक दिन छोड़ कर एक दिन जलापूर्ति की जायेगी। कॉलोनी के प्रत्येक भाग में डेढ़ घण्टे जलापूर्ति की जायेगी। कॉलोनी में संभावित पाईप लाईन चौकिंग की जांच कर लाईन दुरस्त की जायेगी। यह भी अवगत कराया गया है कि इन्दिरा कॉलोनी समिति के सदस्यों द्वारा अवगत कराये जाने पर 2 इंच की पाईप लाईन बदलने के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर सक्षम अधिकारी को स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किये जाएंगे।
    बैठक में जलदाय विभागीय अधिकारियों  मुकेश गुप्ता,  नरेशचन्द्र माथुर,आर के सिंह,  ओ पी वर्मा तथा नरेन्द्रसिंह भाटी ने हिस्सा लिया जबकि  क्षेत्रवासियों के प्रतिनिधि के रूप में विधायक छोटूसिंह भाटी, जिला परिषद सदस्य मनोहरसिंह अडबाला  महेश वासु,  बद्रीप्रसाद व्यास, अर्जुनलाल चोैहान तथा दामोदर खत्री आदि ने विचार व्य€त किए।



ारपार·र गौवंश संवद्र्घन ·े लिए मशहूर है

चाँधन ·ा पशु अनुसंधान ·ेन्द्र

देश भर में है थारपार·र गायों ·ी अनूठी पहचान

- डॉ. दीप· आचार्य

जिला सूचना एवं जन सपर्· अधि·ारी

जैसलमेर

        ग्राय संस्·ृति और परपराओं से भरे राजस्थान में ·ृषि और पशुपालन लो· जीवन ·ा परपरागत मूलाधार रहा है। प्रदेश ·े ·ई हिस्सों में आज भी जनजीवन बड़ी संया में पशु धन ·े भरोसे ही है।

        प्रदेश में विभिन्न ·िस्मों से भरे पशुओं ·ी अलग-अलग हिस्सों में अपनी विशिष्ट पहचान है। पश्चिमी राजस्थान में थारपार·र गौवंश सदियों से सामाजि· और आर्थि· वि·ास ·ा आधार रहा है। थारपार·र गौवंश ·े संरक्षण और संवर्धन ·ी दृष्टि से जैसलमेर जिले ·े चाँधन में अवस्थित पशु अनुसंधान ·ेन्द्र दश·ों से बेहतर भूमि·ा ·ा निर्वाह ·र रहा है।

        जैसलमेर जिला मुयालय से चालीस ·िलोमीटर दूर चाँधन स्थानीय जलवायु ·ी अनु·ूलताओं,  विस्तृत परिक्षेत्र और पानी ·ी उपलधता ·ी वजह से पशुपालन ·ी दृष्टि से श्रेष्ठ माना गया है और इसी ·ो देखते हुए सन् 1964 में यहां यह पशु अनुसंधान ·ेन्द्र स्थापित ·िया गया है जो गायों ·ी परपरागत थारपार·र नस्ल ·े संरक्षण व संवद्र्घन ·ा बड़ा भारी संस्थान है।

       प्राचीन मिथ·ों से जुड़ी है थारपार·र गाय

        थारपार·र गौवंश ·े साथ प्राचीन भारतीय परपरा ·े मिथ· भी जुड़े हुए हंै। इस गाय ·े स्वरूप ·ो देख·र लो· मान्यता है ·ि भगवान श्री·ृष्ण ·े पास यही गाय थी जो अब पश्चिमी राजस्थान ·ी ·ामधेनु ·े रूप में मान्य है।

        देशी गौवंश में थारपार·र ·ा ·ोई मु·ाबला नहीं है। मूलत: यह नस्ल ·राची (पा·िस्तान ) ·े पास थारपार·र जिले ·ी है। सरहदी होने से पश्चिमी राजस्थान में इस गौवंश ·ा प्रभाव ज्यादा है। थारपार·र नस्ल ·ी गाय ·ो दूर से ही पहचाना जा स·ता है। श्वेत रंग, पूर्ण वि·सित माथा, ·ानों ·ी तरफ झु·े हुए मध्यम सिंग, सामान्य ·द-·ाठी वाली इन गायों ·ो औसतन वजन साढ़े तीन से पौने चार फीट होता है।

        शारीरि· स्वास्थ्य ·ी दृष्टि से उत्तम होने ·े साथ ही सबसे ·म खर्च में सर्वाधि· दूध देने वाली यह गाय क्षेत्रीय ग्रामीणों ·े लिए जीवन निर्वाह ·ा सबल है।

       पूरे देश में है मांग

        आजादी ·े बाद इस महत्वपूर्ण नस्ल ·े संरक्षण व संवद्र्घन ·ी आवश्य·ता महसूस ·ी गई। इस·े लिए आबोहवा, भूमि ·ी उपलधता, चारा-पानी आदि ·े लिहाज से जैसलमेर जिले ·ो उपयुत मान·र चाँधन में इस ·ेन्द्र ·ी स्थापना ·ी गई है। आरंभि· दौर में इस·ा नाम  ’’बुल मदर फॉर्म ’’  था।

        थारपार·र नस्लीय गौवंश ·ी मांग पूरे देश में है। नागालैण्ड, मणिपुर, असम, मेघालय, पश्चिमी बंगाल और सि·िम जैसे ·ुछ राज्यों ·ो छोड़ ·र भारतवर्ष में सभी राज्यों में इसे श्रेष्ठ देशी गाय ·े रूप में स्वी·ारा गया है। देश ·े पशुुपालन व डेयरी संस्थानों में इस·ी ·ाफी मांग हमेशा बनी रहती है।

        ·ेन्द्र ·ी योजना है ·ि क्षेत्र भर में अधि·ाधि· गाँवों में शुद्घ थारपार·र नस्ल ·े साण्ड उपलध हों ता·ि इस नस्ल ·ा गौवंश संरक्षित व संवर्धित होता रहे। इस समय जैसलमेर जिले  ·े बीस गाँवों में थारपार·र नस्ल ·े साण्ड दिए हुए हैं। राष्ट्रीय ·ृषि वि·ास योजना में थारपार·र नस्ल सुधार ·े लिए इस वर्ष 7.5 ·रोड़ ·ी ·ार्ययोजना तैयार ·ी गई है।

       दूध उत्पादन में अव्वल है थारपार·र गाय  

        थारपार·र नस्ल ·ी सामान्य से सामान्य गाय ए· समय में 4-5 लीटर दूध देती है। इस ·ेन्द्र पर ए· दिन में 23 लीटर दूध देने ·ा रि·ार्ड भी है। चाँधन ·ेन्द्र में इस ·ुल 261 गौवंश है। इनमें 85 साण्ड, 74 गायें तथा 100 बछडिय़ाँ हैं जिनमें 30 माँ बनने वाली हंै। विस्तृत परिक्षेत्र में विभिन्न लॉ·ों में विभक्त इस ·ेन्द्र में सभी सुविधाएँ उपलध हैं। वर्तमान में ·ेन्द्र में 9 गायें ऐसी हंै जो ए· समय में 1.6 से 4 लीटर दूध देती हंै जब·ि 31 गायें रोजाना 8 लीटर से अधि· दूध देती हैं।

       ·रीब दो हजार हैटेयर क्षेत्र में पसरे हैं फॉर्म

        ·ेन्द्र ·े पास ·ुल ए· हजार 961 हैटेयर क्षेत्र में फैले हुए 6 बड़े-बड़े फार्म हैं। इनमें चाँधन में 276 हेटर में पसरे दो फार्म हैं, जब·ि धायसर में 155 हैटेयर, भैरवा में 125 हैटेयर, देवी·ोट में ए· हजार हैटेयर तथा भोज· व पारेवर में 200-200 हेटेयर ·ा फार्म है। इसमें  विस्तृत चारागाह है जहाँ मरुस्थल ·ी अत्यंत पौष्टि· सेवण घास ·ा उत्पादन होता है। सेवण यहाँ ·े पशुओं ·े लिए सर्वाधि· प्रिय घास है जिसमें 16 प्रतिशत त· प्रोटीन होता है। ·म बरसात में भी पैदा हो जाने वाली सेवण घास 4 से 5 फीट त· ऊँची होती है। प्रति हेटेयर इस·ी 60 से 65 विंटल पैदावार होती है। रिज·ा और बरसीम ·े मु·ाबले यह ·हीं उन्नीस नहीं है।

        थारपार·र गौवंश फार्म में इस समय रोजाना औसत साढ़े चार विन्टल दूध होता है जिसे अनुबंध ·े अनुसार 24 रुपए 5 पैसे प्रति लीटर ·ी दर से बेचा जाता है। इससे ·ेन्द्र ·ो रोजाना 9 हजार 600 रुपए ·ी आमदनी होती है।

       नाम ·माया है थारपार·र गौवंश ने

        चाँधन ·ेन्द्र ·ा गौवंश अपनी उन्नत नस्ल ·ी छाप छोडऩे में भी पीछे नहीं है। जयपुर में हुई देशी गायों ·ी दुग्ध दोहन प्रतिस्पर्धा में इस ·ेन्द्र ·ी 512 नबर ·ी गाय ने ए· ही समय में 14.1 लीटर दूध दे·र पुरस्·ार पाया। इसी दौरान यहाँ ·े साण्ड ·ो द्वितीय व बछड़ी ·ो तृतीय पुरस्·ार ·े लिए चुना गया।

        थारपार·र नस्ल ·े संरक्षण व संवद्र्घन ·े लिए संचालित इस ·ेन्द्र में गतिविधियों ·ा लगातार मूल्यां·न होता है। ·ेन्द्र ·े एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रभारी अधि·ारी डॉ. राहुलसिंह पाल ·े मुताबि· थारपार·र नस्ल ·ा गौवंश अधि·तम तापमान, सूखे ·ो बर्दाश्त ·र लेता है तथा रोग प्रतिरोध· क्षमता भी खूब होती है। इस ·ेन्द्र से उन्नत नस्ल ·ा थारपार·र वंश ·िसानों और वि·ास संस्थाओं ·ो उपलध ·राया जाता है। इस वर्ष चाँधन ·ेन्द्र ·े थारपार·र नस्ल ·े 7 साण्ड नेशनल डेयरी  इंस्टीट्यूट ·रनाल भेजे जा रहे हैं।

        ·ेन्द्र में पशुओं ·े सुरक्षित वि·ास व स्वास्थ्य संरक्षण ·ी सभी अत्याधुनि· सुविधाएँ एवं उप·रण उपलध हैं। वहीं बेहतर त·नी·ि स्टॉफ भी मौजूद है। अब चाँधन पशु अनुसंधान ·ेन्द्र में पशुपालन में डिप्लोमा सुविधा भी आरंभ ·र दी गई है।


संस्था प्रधानों की दो दिवसीय वाकपीठ का समापन
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। बाडमेर, शिव, धोरीमन्ना, चौहटन चार पंचायत समिति के उच्च माध्यमिक व माध्यमिक विद्यालयों के 204 संस्था प्रधानों की दो दिवसीय वाकपीठ का समापन मुभीछा राउमावि गांधी चौक में बाडमेर विधायक मेवाराम जैन के मुख्य आतिथ्य व जिला शिक्षा अधिकारी गोरधनलाल पंजाबी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन सचिव व प्रधानाचार्य आरएम सुराधा ने कहा कि संस्था प्रधान शिक्षा विभाग की धुरी है, आज समापन समारोह में आये अतिथि एक प्रेरणा पुंज है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक ने संस्था प्रधानों की वाकपीठ शिक्षा में नवाचार, शिक्षा विभाग की योजनाएं, प्रभावी प्रबंधन आदि विषयों पर अनुभवों का आदान प्रदान करने का अवसर है। इस अवसर पर वाकपीठ अध्यक्ष शंकरलाल खोरवाल, सचिव भवेन्द्र गोयल भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी गोरधनलाल पंजाबी ने कहा कि हमारे सभी संस्था प्रधान अपने अपने विद्यालयों का बेहतर संचालन कर रहे है। इससे हमें हमारी प्रतिभा का कायम लेने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर गांधी चौक विद्यालय के समस्त विद्यालय स्टाफ व स्काउट का वाकपीठ के दौरान प्रशंसनीय सहयोग कर श्रेष्ठता हासिल की, जिस पर प्रधानाचार्य सुराणा व समस्त स्टाफ को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन दीपसिंह रणधा ने किया। इस अवसर पर व्याख्याता श्रीमती पुष्पा शर्मा के निर्देशन में रंगोली कार्य बहुत अच्छा रहा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य चिमनाराम चौधरी, श्रीमती स्नेहलता अग्रवाल, मदनलाल शर्मा, राजश्य शर्मा, वेदव्यास शर्मा, अगराराम बृजवाल, चूनसिंह, अरूण शर्मा, चैनाराम, श्रीमती कमला चौधरी आदि उपस्थित थे। इससे पूर्व प्रात:काल वार्ताओं का आयोजन हुआ जिसमें शेराराम जांगिड़, श्रीमती रक्षिता नेगी, रूपचंद पंवार आदि ने वार्ताएं प्रस्तुत की।

स्तनपान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। लूखों का तला व आसुओं की ढाणी गांव में स्तनपान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केयर्न इण्डिया सीएसआर मैनेजर अनुराग मिश्रा व अध्यक्षता लूखों का तला के प्रधानाध्यापक चैनाराम ने की। कार्यक्रम की शुरूआत में केयर्न सीएसआर से डॉ. उमा बिहारी द्विवेदी ने स्तनपान के बारे में गांव की महिलाओं को जानकारी दी और सभी गांवो की माताओं को बताया कि हमें नवजात बच्चों को 6 महिने तक मां का दूध ही पिलाना चाहिए और प्रत्येक बच्चे को मां का दूध कम से कम दो साल तक पिलाना चाहिए। इसके बाद अनुराग मिश्रा ने गांव की सभी महिलाओं को स्तनपान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी व सभी दो साल से छोटे बच्चों का वजन तुलवाया, फिर उसमें से जो बच्चा प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहा उस बच्चे की मां को बच्चे के लिए पहार दिया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक चैनाराम ने सभी का आभार जताया। इसके बाद धारा संस्थान के शिवा व्यास ने स्तनपान के बारे में आसूओं की ढाणी में कार्यक्रम किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें