शनिवार, 18 जून 2011

ujalabharat

श्रमिक संगठनो ने सरकार की दमनकारी नीति का किया विरोध
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा। भारतीय मजदूर संघ से संबंधित यूनियन जो.वि.वि. निगम श्रमिक संघ के अध्यक्ष सोहनसिंह जेतमाल ने बताया कि राज्य कर्मचारियों के समता आंदोलन रैली धरने व प्रदर्शन पर सरकार ने 90 दिन की जो पाबंदी लगाई है यह सरकार की दमनकारी नीति है जिसका राज्य के कर्मचारियों व मजदूरो के संगठन ने सरकार की नीति का विरोध किया है। संगठन ने राज्य सरकार से मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की राज्य सरकार तत्काल पालना करें। भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष बीएम पीथाणी, जिलामंत्री देवाराम शर्मा, जोधपुर डिस्कॉम बाडमेर वृत अध्यक्ष जितेन्द्र छंगाणी, महामंत्री कुशलाराम डऊकिया, संरक्षक भवानी शंकर गौड़, पचपदरा उपखण्ड के अध्यक्ष गोरधनराम मूढ, महामंत्री पवन परमार, सिवाना उपखण्ड के अध्यक्ष राजेश दवे, महामंत्री वैलसिंह चौहान, मालानी जीप कार यूनियन के अध्यक्ष हीरालाल शर्मा, हाथ ठेला के अध्यक्ष अम्बालाल माली, सिंवाची जीप कार यूनियन अध्यक्ष भवानीसिंह, भारतीय जल मजदूर संघ के अध्यक्ष भगवानसिंह खारवाल, बालोतरा डिविजन के अध्यक्ष भूराराम पालीवाल, महामंत्री बाबुलाल सुखनानी व सभी श्रमिक नेताओं ने राज्य सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों के आंदोलन पर रोक लगाने पर इसका विरोध किया है।
काला दिवस मनाया
इसी तरह समता आंदोलन समिति उपशाखा बालोतरा ने पदोन्नति मे आरक्षण नीति के खिलाफ और सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करने के पक्ष मे की जा रही कर्मचारियों के संगठन मिशन 72 की प्रांतीय रैली की अनुति देने के बाद निरस्त करने के विरोध मे आज बालोतरा उपखण्ड के मिशन 72 से जुड़े कर्मचारियों ने काला दिवस मनाया व सरकार की दमनकारी नीति का विरोध करते हुए शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रोक लगाने को अनुचित बताया। समिति प्रवक्ता अशोक व्यास ने बताया कि समिति के कर्मचारियों ने शुक्रवार को काली पट्टी बांधकर उपखण्ड अधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर गोविन्दराम परिहार, उपाध्यक्ष केसाराम माली, कांतिलाल व्यास, ओमप्रकाश माली, किशनाराम चौधरी, सोहनलाल परिहार उपस्थित थे।
एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर 26 को
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। खरतरगच्छ जैन युवा परिषद द्वारा स्व. श्रीमती सुशीला देवी बोथरा की स्मृति में जगदीशचंद बोथरा माणकमल बोथरा परिवार द्वारा गुजरात के जाने माने चिकित्सकों द्वारा एक दिवसीय चिकित्सा एवं परामर्श शिविर स्थानीय माणक चिकित्सालय मे 26 जून रविवार को रखा गया है।
खरतरगच्छ जैन युवा परिषद के अध्यक्ष मदन बोथरा ने जानकारी देते हुए बताया कि अहमदाबाद व डीसा के वरिष्ठ डॉ. मेहुल मोढ, डॉ. संदीप मोढ व डॉ. संजय गांधी अपनी नि:शुल्क सेवाएं देगें।
माध्यमिक शिक्षा समस्या समाधान शिविर 22 को
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री के निर्देशानुसार जिले के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं तथा चयनित वेतनमान, स्थायीकरण, अवकाश प्रकरण, लम्बित जांच, वेतन आहरण, वरिष्ठता, योग्यता, अभिवृद्धि, यात्रा व चिकित्सा विपत्र, न्यायालय प्रकरण इत्यादि के समाधान के लिए उप निदेशक माध्यमिक जोधपुर की उपस्थिति मे एक दिवसीय शिविर 22 जून को श्रीमती रामूबाई राजकीय माध्यमिक विद्यालय नेहरू नगर बाडमेर मे रखा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी बाडमेर माध्यमिक गोरधनलाल पंजाबी ने बताया कि मण्डल स्तर की समस्याओं का समाधान उप निदेशक माध्यमिक जोधपुर द्वारा किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या मे शिक्षकों से उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का निराकरण करने का आह्वान किया है।
श्रद्धा से मनाया सिन्धुपति महाराजा दाहर सेन का बलिदान दिवस
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। भारतीय सिंधु सभा बाड़मेर एवं सिंधी वेलफेयर सोसायटी बाडमेर व राजस्थान सिंधी अकादमी जयपुर के संयुक्त तत्वावधान मे सिंधुपति महाराजा दाहर सेन का 1300 बलिदान दिवस मनाया गया। जिसके स्मृति चिन्ह का विमोचन पुलिस अधीक्षक संतोष चालक ने किया। सोसायटी के अध्यक्ष भगवानदास आसवानी ने बलिदान दिवस पर कहा कि अखण्ड भारत के लिए उन्होंने मुगल बादशाहो से युद्ध किया व मोहम्मद बिन कासिम को कई बार पराजय किया। मगल छल कपट से मुगलो ने महाराज के प्राण ले लिए। भारतीय सिंधु सभा युवा प्रदेश उपाध्यक्ष भगवानदास ठारवान ने कहा कि हिन्दू महाराज अखण्ड भारत के अंतिम महाराज दाहर सेन रहे व सिंध वासियों के लिए सदैव चिंतन करते थे व हमेशा कुल देवी हिंगलाज माता के दर्शन करने के बाद ही सिंहासन पर बैठते थे। भारतीय संस्कृति को कायम रखने के लिए सदैव तत्पर रहते थे। इस अवसर पर समाज के कई वरिष्ठ नागरिक गोपालदास, नंदु सायाणी, दिलीप कुमार, सेवकराम, जवरमल आदि उपस्थित थे।
क्रमिक अनशन 30 वें दिन भी जारी
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। ग्राम पंचायत सांजटा मे गरीब अनुसूचित जाति-जनजाति व मुसलमान परिवारों के घरों पर बुल्डोजर चलाकर बेघर करने के अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग को लेकर पीडि़त परिवारों द्वारा दिया जा रहा धरना आज 65 वें दिन जारी रहा और क्रमिक अनशन आज 30 वें दिन जारी रहा। धरने पर बैठे करीम खान ने बताया कि सरपंच व सरपंच पति तथा ग्राम सेवक ने सिर्फ मुस्लिम परिवारों को ही निशाना बनाकर बेघर कर दिया है, आज ये परिवार भूखमरी के शिकार है। करीम खान ने बताया कि प्रशासन राजनेताओं के दवाब मे आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रहा है। खान ने राज्य सरकार से निष्पक्ष जांच करवाकर पीडि़तों को मुआवजा दिलाने व अपराधियों को सलाखों मे डालने की मांग की है।

हमीरपुरा मठ मे गणपति पूजन के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू
कार्यालय संवाददाता
बाडमेर। हमीरपुरा मठ बाडमेर मे शुक्रवार को प्रथम दिन श्री 1008 महंत श्री मोहनपुरी महाराज के सानिध्य मे पण्डित गोपाल दवे के आचार्यवेदो मे गणपति पूजन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्वामी प्रतापपुरी, स्वामी नारायणपुरीजी, साध्वी तोलापुरी, गिरधारीपुरी, ओमपुरी, सहदेवपुरी, साध्वी पूर्णापुरी आदि ने भी गणपति पूजन, जाजमपूजन किया। मुख्य यजमान श्रवण कुमार सपत्नीक ने सभी ब्राह्मणों का वरूण बन्धन किया तथा दक्षिणा भेंट की। लूणसिंह झाला ने चार दिवस भोजन के लाभार्थी है को भट्टी पूजन करवाया गया। इस पूजन मे राणीगांव सरपंच उगमसिंह, माली समाज के अध्यक्ष पेमाराम, विजयसिंह तथा सभी समाज के सैकड़ो लोगों ने गणपतिपूजन मे भाग लिया। स्वामी प्रतापपुरी ने बताया कि शनिवार को यज्ञ कुण्ड का निर्माण, पीठो का पूजन, सप्तमातृका, जप व दुर्गापाठ ब्राह्मणों के द्वारा किए जाएगें।
स्वार्थ के लिए शास्त्रो का उपयोग करना ठीक नहीं : राधाकृष्ण महाराज
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा। श्री गो भागवत कथा आयोजन समिति के तत्वावधान मे आयोजित भागवत कथा के दूसरे दिन बाल व्यास गोवत्स राधाकृष्ण महाराज ने अपने प्रवचन मे कहा कि स्वार्थ के लिए शास्त्रो का उपयोग करना ठीक नहीं बल्कि सद् व्यवहार के कारण राम व श्रीकृष्ण को हम आदर्श मानते हुए पूजा करते है। उन्होंने कहा कि जगतगुरू वह है जो सारे जगत के जीवों की चिंता करता है तथा उनके लिए प्रेरणादायी बनकर उनके कल्याण की कामना भी करता है। आकाश मे बादल आने पर किसान खुश होता है ठीक उसी प्रकार गांव व शहर मे संत महात्माओं द्वारा सत्संग करने पर लोग खुश होते है। कथावाचक राधाकृष्ण महाराज ने पंडाल मे उपस्थित श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि अगर आपके पास रिक्त भूमि है तो उसका उपयोग गो माता की सेवा के लिए करावें। जीवन भोग से जुड़ेगा तो पतन होगा अगर गाय से जुड़ेगा तो उद्धार होगा।
श्रीगौधाम पथमेड़ा के गो ऋषि स्वामी दत्तशरणानंद महाराज ने आग्रह किया कि भोजन से पहले गो ग्रास निकालना चाहिए जिससे उनका जीवन सफल होगा तथा रोजाना पंचगव्य पदार्थ का प्रयोग जरूर करना चाहिए जिससे शरीर निरोग रहता है। इससे पूर्व शुक्रवार प्रात: पांच बजे स्थानीय चोंच मंदिर से अग्रवाल कोलोनी एवं शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए पुन: चोंच मंदिर तक राधा कृष्ण महाराज के सानिध्य मे गो भक्तों द्वारा कीर्तन करते हुए प्रभात फेरी निकाली गई। कथा के दूसरे दिन यजमान जगदीश प्रसाद, प्रवीण कुमार पुंगलिया एवं उनके परिवार जन रहे। श्री गो भागवत कथा मे प्रसंग के दौरान विभिन्न आकर्षक झांकियों का दर्शन करवाया व मधुर भजनो की सुर लहरी मे माहौल भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर दानदाता भंवरलाल टावरी, नंदलाल, तुलसीदास डीडवानिया, जयपुर के विकास चौधरी, कैलाश खाटु वाले, चांदमल चाण्डक, मदन बंसल, चन्द्रप्रकाश बोहिया, खीमराज गौड़, हनुमान सारण, जेठमल खत्री, पुखराज मोदी, राजू छाजेड़, प्रकाश माली, अशोक सायला, रामजीप्रसाद गोयल, पुखराज मार्तण्ड, रामस्वरूप गर्ग, मेहराराम प्रजापत, जुगलकिशोर जिन्दल सहित हजारो की संख्या मे श्रद्धालु उपस्थित थे। मंच संचालन योगेन्द्रसिंह एवं शरद अग्रवाल ने किया।
फोटो केपशन- बालोतराफोटो 01 व 02 - गो भागवत कथा आयोजन समिति की ओर से आयोजित भागवत कथा मे प्रवचन देते राधाकृष्ण महाराज एवं उपस्थित श्रद्धालुगण।
आचार्य श्री तुलसी अध्यात्म पुरूष व विश्व संत थे : मुनि मदन कुमार
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा(कनाना)। मुनि मदन कुमार ने कहा है कि आचार्य श्री तुलसी अध्यात्म पुरूष और विश्व संत थे। उन्होंने अणुव्रत आंदोलन का प्रवर्तन कर नैतिक चेतना के जागरण का महान कार्य किया। डेढ लाख किलोमीटर की पदयात्रा करने वाले आचार्य श्री तुलसी भारतीय संस्कृति के प्रतीक पुरूष थे। मुनि ने कहा कि कवि, साहित्यकार, प्रवचनकार और मूर्धन्य विचारक संत श्री तुलसी की देश और दुनियो को अनिर्वचनीय देन है। मुनि मदन कुमार आगम प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति निर्माण और ग्रंथ निर्माण श्रेष्ठ कार्य है जिससे सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा होती है। महेन्द्र कोठारी ने बताया कि शनिवार को प्रात: नौ बजे मुनि सुव्रत कुमार एवं मुनि मदन कुमार के सानिध्य मे आचार्य तुलसी की पुण्य तिथि का भव्य आयोजन रखा गया है जिसमें श्रीमती प्रभादेवी सिंघवी एवं प्रकाश श्रीश्रीमाल विशिष्ठ अतिथि होगें।
आचार्य तुलसी की पुण्य तिथि आज
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा। तेरापंथ धर्म संघ के राष्ट्रीय संत आचार्य गणाधिपति तुलसी की 15वीं पुण्य तिथि अग्रवाल कॉलोनी मे शनिवार को प्रात: 9 बजे आचार्य श्री महाश्रमण की विद्वान शिष्या साध्वी चांदकुमारी, साध्वी गुलाब कंवर एवं साध्वी तिलकश्री के पावन सानिध्य मे मनाई जाएगी। तेरापंथ युवक परिषद के उपाध्यक्ष राजेश बाफना ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व गृहराज्यमंत्री अमराराम चौधरी, नगरपालिका अध्यक्ष महेश बी. चौहान होगें। बाफना ने बताया कि गणाधिपति आचार्य श्री तुलसी की 15वीं पुण्य तिथि पर शनिवार की रात्रि 8:30 बजे एक रात महापुरूष आचार्य श्री तुलसी के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन अग्रवाल कॉलोनी मे रखा गया है। इस कार्यक्रम को लेकर कई दिग्गज भजन गायक कलाकार अपने सुरीले कंठ से भजनो की प्रस्तुतियां देगें।
समर केम्प मे उत्साह से भाग ले रही है बालिकाएं
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा। स्थानीय पुराना तेरापंथ भवन मे समर केम्प का आयोजन बालोतरा तेरापंथ कन्या मण्डल के तत्वावधान मे आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सभी वर्गो की 150 कन्याएं दो चरणो मे भाग लेकर गुर सीख रही है। तेरापंथ कन्या मण्डल की अध्यक्षा निधि सालेचा एवं उपाध्यक्ष शीतल डागा ने बताया कि प्रतिदिन प्रात: 6 से 7 बजे तक पुष्पराज कोठारी द्वारा एक्यूप्रेशर, प्रात: 6 से 7 बजे तक योग गुरू सुमन सालेचा द्वारा योगा, प्रात: 7 से 8 बजे तक इंग्लिश स्पोकन कार्यक्रम राजू छाजेड़, दोपहर 3 से 4 बजे तक नीतू छाजेड़ द्वारा मेहंदी, 4 से 5 बजे तक आर्ट्स सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित हो रहे है जिसमें कन्याएं उत्साह के साथ भाग ले रही है। तेरापंथ कन्या मण्डल बालोतरा की उपाध्यक्ष शीतल डागा ने सभी वर्गो की छात्राओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या मे इस केम्प मे भाग लेने का आग्रह किया है।

स्वार्थ के लिए शास्त्रो का उपयोग करना ठीक नहीं : राधाकृष्ण महारा
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा। श्री गो भागवत कथा आयोजन समिति के तत्वावधान मे आयोजित भागवत कथा के दूसरे दिन बाल व्यास गोवत्स राधाकृष्ण महाराज ने अपने प्रवचन मे कहा कि स्वार्थ के लिए शास्त्रो का उपयोग करना ठीक नहीं बल्कि सद् व्यवहार के कारण राम व श्रीकृष्ण को हम आदर्श मानते हुए पूजा करते है। उन्होंने कहा कि जगतगुरू वह है जो सारे जगत के जीवों की चिंता करता है तथा उनके लिए प्रेरणादायी बनकर उनके कल्याण की कामना भी करता है। आकाश मे बादल आने पर किसान खुश होता है ठीक उसी प्रकार गांव व शहर मे संत महात्माओं द्वारा सत्संग करने पर लोग खुश होते है। कथावाचक राधाकृष्ण महाराज ने पंडाल मे उपस्थित श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि अगर आपके पास रिक्त भूमि है तो उसका उपयोग गो माता की सेवा के लिए करावें। जीवन भोग से जुड़ेगा तो पतन होगा अगर गाय से जुड़ेगा तो उद्धार होगा।
श्रीगौधाम पथमेड़ा के गो ऋषि स्वामी दत्तशरणानंद महाराज ने आग्रह किया कि भोजन से पहले गो ग्रास निकालना चाहिए जिससे उनका जीवन सफल होगा तथा रोजाना पंचगव्य पदार्थ का प्रयोग जरूर करना चाहिए जिससे शरीर निरोग रहता है। इससे पूर्व शुक्रवार प्रात: पांच बजे स्थानीय चोंच मंदिर से अग्रवाल कोलोनी एवं शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए पुन: चोंच मंदिर तक राधा कृष्ण महाराज के सानिध्य मे गो भक्तों द्वारा कीर्तन करते हुए प्रभात फेरी निकाली गई। कथा के दूसरे दिन यजमान जगदीश प्रसाद, प्रवीण कुमार पुंगलिया एवं उनके परिवार जन रहे। श्री गो भागवत कथा मे प्रसंग के दौरान विभिन्न आकर्षक झांकियों का दर्शन करवाया व मधुर भजनो की सुर लहरी मे माहौल भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर दानदाता भंवरलाल टावरी, नंदलाल, तुलसीदास डीडवानिया, जयपुर के विकास चौधरी, कैलाश खाटु वाले, चांदमल चाण्डक, मदन बंसल, चन्द्रप्रकाश बोहिया, खीमराज गौड़, हनुमान सारण, जेठमल खत्री, पुखराज मोदी, राजू छाजेड़, प्रकाश माली, अशोक सायला, रामजीप्रसाद गोयल, पुखराज मार्तण्ड, रामस्वरूप गर्ग, मेहराराम प्रजापत, जुगलकिशोर जिन्दल सहित हजारो की संख्या मे श्रद्धालु उपस्थित थे। मंच संचालन योगेन्द्रसिंह एवं शरद अग्रवाल ने किया।
फोटो केपशन- बालोतराफोटो 01 व 02 - गो भागवत कथा आयोजन समिति की ओर से आयोजित भागवत कथा मे प्रवचन देते राधाकृष्ण महाराज एवं उपस्थित श्रद्धालुगण।
आचार्य श्री तुलसी अध्यात्म पुरूष व विश्व संत थे : मुनि मदन कुमार
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा(कनाना)। मुनि मदन कुमार ने कहा है कि आचार्य श्री तुलसी अध्यात्म पुरूष और विश्व संत थे। उन्होंने अणुव्रत आंदोलन का प्रवर्तन कर नैतिक चेतना के जागरण का महान कार्य किया। डेढ लाख किलोमीटर की पदयात्रा करने वाले आचार्य श्री तुलसी भारतीय संस्कृति के प्रतीक पुरूष थे। मुनि ने कहा कि कवि, साहित्यकार, प्रवचनकार और मूर्धन्य विचारक संत श्री तुलसी की देश और दुनियो को अनिर्वचनीय देन है। मुनि मदन कुमार आगम प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति निर्माण और ग्रंथ निर्माण श्रेष्ठ कार्य है जिससे सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा होती है। महेन्द्र कोठारी ने बताया कि शनिवार को प्रात: नौ बजे मुनि सुव्रत कुमार एवं मुनि मदन कुमार के सानिध्य मे आचार्य तुलसी की पुण्य तिथि का भव्य आयोजन रखा गया है जिसमें श्रीमती प्रभादेवी सिंघवी एवं प्रकाश श्रीश्रीमाल विशिष्ठ अतिथि होगें।
श्रमिक संगठनो ने सरकार की दमनकारी नीति का किया विरोध
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा। भारतीय मजदूर संघ से संबंधित यूनियन जो.वि.वि. निगम श्रमिक संघ के अध्यक्ष सोहनसिंह जेतमाल ने बताया कि राज्य कर्मचारियों के समता आंदोलन रैली धरने व प्रदर्शन पर सरकार ने 90 दिन की जो पाबंदी लगाई है यह सरकार की दमनकारी नीति है जिसका राज्य के कर्मचारियों व मजदूरो के संगठन ने सरकार की नीति का विरोध किया है। संगठन ने राज्य सरकार से मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की राज्य सरकार तत्काल पालना करें। भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष बीएम पीथाणी, जिलामंत्री देवाराम शर्मा, जोधपुर डिस्कॉम बाडमेर वृत अध्यक्ष जितेन्द्र छंगाणी, महामंत्री कुशलाराम डऊकिया, संरक्षक भवानी शंकर गौड़, पचपदरा उपखण्ड के अध्यक्ष गोरधनराम मूढ, महामंत्री पवन परमार, सिवाना उपखण्ड के अध्यक्ष राजेश दवे, महामंत्री वैलसिंह चौहान, मालानी जीप कार यूनियन के अध्यक्ष हीरालाल शर्मा, हाथ ठेला के अध्यक्ष अम्बालाल माली, सिंवाची जीप कार यूनियन अध्यक्ष भवानीसिंह, भारतीय जल मजदूर संघ के अध्यक्ष भगवानसिंह खारवाल, बालोतरा डिविजन के अध्यक्ष भूराराम पालीवाल, महामंत्री बाबुलाल सुखनानी व सभी श्रमिक नेताओं ने राज्य सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों के आंदोलन पर रोक लगाने पर इसका विरोध किया है।
काला दिवस मनाया
इसी तरह समता आंदोलन समिति उपशाखा बालोतरा ने पदोन्नति मे आरक्षण नीति के खिलाफ और सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करने के पक्ष मे की जा रही कर्मचारियों के संगठन मिशन 72 की प्रांतीय रैली की अनुति देने के बाद निरस्त करने के विरोध मे आज बालोतरा उपखण्ड के मिशन 72 से जुड़े कर्मचारियों ने काला दिवस मनाया व सरकार की दमनकारी नीति का विरोध करते हुए शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रोक लगाने को अनुचित बताया। समिति प्रवक्ता अशोक व्यास ने बताया कि समिति के कर्मचारियों ने शुक्रवार को काली पट्टी बांधकर उपखण्ड अधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर गोविन्दराम परिहार, उपाध्यक्ष केसाराम माली, कांतिलाल व्यास, ओमप्रकाश माली, किशनाराम चौधरी, सोहनलाल परिहार उपस्थित थे।
आचार्य तुलसी की पुण्य तिथि आज
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा। तेरापंथ धर्म संघ के राष्ट्रीय संत आचार्य गणाधिपति तुलसी की 15वीं पुण्य तिथि अग्रवाल कॉलोनी मे शनिवार को प्रात: 9 बजे आचार्य श्री महाश्रमण की विद्वान शिष्या साध्वी चांदकुमारी, साध्वी गुलाब कंवर एवं साध्वी तिलकश्री के पावन सानिध्य मे मनाई जाएगी। तेरापंथ युवक परिषद के उपाध्यक्ष राजेश बाफना ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व गृहराज्यमंत्री अमराराम चौधरी, नगरपालिका अध्यक्ष महेश बी. चौहान होगें। बाफना ने बताया कि गणाधिपति आचार्य श्री तुलसी की 15वीं पुण्य तिथि पर शनिवार की रात्रि 8:30 बजे एक रात महापुरूष आचार्य श्री तुलसी के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन अग्रवाल कॉलोनी मे रखा गया है। इस कार्यक्रम को लेकर कई दिग्गज भजन गायक कलाकार अपने सुरीले कंठ से भजनो की प्रस्तुतियां देगें।
समर केम्प मे उत्साह से भाग ले रही है बालिकाएं
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा। स्थानीय पुराना तेरापंथ भवन मे समर केम्प का आयोजन बालोतरा तेरापंथ कन्या मण्डल के तत्वावधान मे आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सभी वर्गो की 150 कन्याएं दो चरणो मे भाग लेकर गुर सीख रही है। तेरापंथ कन्या मण्डल की अध्यक्षा निधि सालेचा एवं उपाध्यक्ष शीतल डागा ने बताया कि प्रतिदिन प्रात: 6 से 7 बजे तक पुष्पराज कोठारी द्वारा एक्यूप्रेशर, प्रात: 6 से 7 बजे तक योग गुरू सुमन सालेचा द्वारा योगा, प्रात: 7 से 8 बजे तक इंग्लिश स्पोकन कार्यक्रम राजू छाजेड़, दोपहर 3 से 4 बजे तक नीतू छाजेड़ द्वारा मेहंदी, 4 से 5 बजे तक आर्ट्स सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित हो रहे है जिसमें कन्याएं उत्साह के साथ भाग ले रही है। तेरापंथ कन्या मण्डल बालोतरा की उपाध्यक्ष शीतल डागा ने सभी वर्गो की छात्राओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या मे इस केम्प मे भाग लेने का आग्रह किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें