हथियारों व जिन्दा कारतूसों के साथ
यूपी के सांसद पुत्र सहित निजी अंगरक्षक गिरफ्तार
कार्यालय संवाददाता
बालोतरा। बालोतरा वृत्त की पचपदरा पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्यवाही करते हुए लालबत्ती लगी एक लग्जरी गाड़ी से बड़ी मात्रा मे अवैद्य हथियार बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उप पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे जरिये मुखबिर आला अधिकारियों को सूचना मिली कि जोधपुर रोड़ पर लालबत्ती लगी एक गाड़ी तथा उसके साथ एक अन्य सफारी गाड़ी मे कुछ संदिग्ध लोग सडक़ पर खड़े है। जिस पर थानाधिकारी उगमराज सोनी को मौका स्थल पर भेजा गया। मय जाब्ते के थानाधिकारी ने जब गाड़ी की तलाश ली तो उसमें एक बारबोर बन्दूक, एक 315 बोर राइफल, 7.65 एमएम पिस्टल सहित 71 जिन्दा कारतूस बरामद हुए। जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश पासिंग लालबत्ती लगी गाड़ी नं. यूपी 43 एन 0033 उत्तरप्रदेश के बहराईच क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के सांसद ब्रजभूषण शरणसिंह की बतायी जा रही है। गिरफ्तार युवकों मे से एक युवक सांसद का पुत्र बताया जा रहा है वहीं दो अन्य की पहचान सांसद के निजी अंगरक्षको के रूप मे हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक संतोष चालके, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीराम मीणा पचपदरा पहुंचे और मौका मुआयना किया। उप पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल ने बताया कि आरोपी प्रतीक भूषण के पास से एक पिस्टल और चार जिन्दा कारतूस मिले है। पूछताछ में प्रतीक भूषण के पास बन्दूक के वैद्य दस्तावेज नहीं मिले है तथा कारतूस रखने का भी लाईसेंस नहीं है। दूसरे आरोपी मुकेशसिंह पुत्र दंगलसिंह के पास से बारह बोर बन्दूक और 32 जिन्दा कारतूस मिले है। वहीं तीसरे आरोपी करणसिंह पुत्र जमराजसिंह ठाकुर के कब्जे से 315 बोर राईफल और 35 जिन्दा कारतूस मिले है। मेघवाल ने बताया कि तीनो आरोपियों के पास हालांकि लाईसेंस है, लेकिन लाईसेंस मे उल्लेखित हथियार रखने की वैद्यता से अधिक तादाद मे विस्फोटक सामग्री है। साथ ही पुलिस ने अवैद्य तरीके से लालबत्ती लगाकर घूमने के मामले मे भी एमवी एक्ट मे तीनो आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने मे मामला दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार सभी आरोपी निकटवर्ती तिलवाड़ा मेले में पशुधन की खरीद फरोख्त करने के लिए आये थे। जोधपुर जाते वक्त तीनो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ गए। पुलिस तीनो आरोपियों से पूछताछ मे जुटी है।

फोटो केपशन- बालोतराफोटो 08,09,10 व 11,12 - पचपदरा पुलिस द्वारा आरोपियों से बरामद किए गए हथियार व लालबत्ती की गाड़ी तथा गिरफ्तार आरोपी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें